इस बार दो दिन मनेगी धनतेरस, जानें कब तक मुहूर्त, पूजा-पाठ के साथ इन शुभ वस्तुओं की खरीदारी का है विधान 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
इस बार दो दिन मनेगी धनतेरस, जानें कब तक मुहूर्त, पूजा-पाठ के साथ इन शुभ वस्तुओं की खरीदारी का है विधान 

BHOPAL. धनतेरस से दिवाली के त्यौहार की शुरूआत हो जाती है। इस दिन से ही हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार शुरू हो जाता है। धनतेरस के दिन से हर किसी के घर में दिए और लाइट लगने लग जाती है। पूरा घर चमक-धमक  से भरा रहता है। इसके अलावा लोग इस दिन से ही अपने घरों के लिए नए सामानों की खरीदारी करते है। इस साल 22 और 24 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा।





धनतेरस पर होने वाली विशेष पूजा 





धनतेरस पर धन्वंतरि और कुबेर देवताओं की पूजा की जाती है। इस पूजा को इसके काफी शुभ माना जाता है, क्योंकि ये दोनों ही देवता धन के प्रमुख भगवान माने जाते हैं। 





धनतेरस का शुभ मुहूर्त





धनतेरस कार्तिक मास की त्रयोदशी तारीख 22 अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजकर 02 मिनट से शुरू हो रहा है। 23 अक्टूबर 2022 को त्रयोदशी तारीख शाम 06 बजकर 03 मिनट पर खत्म होगा।





धनतेरस की पूजा विधि 







  • धन्वंतरि और कुबेर देवताओं की पूजा के लिए एक मिट्टी का छोटा सा हाथी बनाएं।



  • हाथी की मूर्ति पर तिलक लगाए।


  • हाथी के पास एक चार मुंह वाला दीपक जलाएं।


  • धनतेरस के दिन खरीदे गए सामान की भी पूजा करें। सामान पर चंदन लगाएं।


  • एक पान के पत्ते पर स्वास्तिक बना कर एक सुपारी रखें, साथ ही भगवान गणेश का पूजन करें।


  • पूजा के बाद इस पत्ते को अपने तिजोरी में रखना न भूलें।






  • धनतेरस पर क्या खरीदें





    धनतेरस पर ज्यादातर लोग अपने घर के लिए कुछ न कुछ खरीदते है। इस दिन सिक्का, बर्तन, वाहन और गहनों की खरीदारी करना शुभ होता है। लक्ष्मी और गणेश की चांदी की प्रतिमाओं को इस दिन घर लाना, घर-कार्यालय, व्यापारिक संस्थाओं में धन, सफलता व उन्नति को बढ़ाता है। इस दिन भगवान धनवन्तरि समुद्र से सोने का कलश लेकर प्रकट हुए थे। बताया जाता है कि धनतेरस के दिन सूखे धनिया के बीज खरीद कर घर में रखने चाहिए। इससे परिवार की धन संपदा में बढ़ोत्तरी होती है। 





    धनतेरस पर इन जगहों पर जरूर लगाएं दीपक 







    • इस दिन मंदिर में दीपक जलाने चाहिए। 



  • धनतेरस की रात श्मशान घाट पर दीपक जलाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा  करने से मां लक्ष्मी बहुत ज्यादा खुश हो जाती हैं और फिर धन की बढ़ोत्तरी होती है।


  • घर की तिजोरी पर दीपक लगाना चाहिए।


  • दुकान का गल्ला पर दीपक लगाना चाहिए।


  • धनतेरस की रात में कुबेर और तुला का पूजा करनी चाहिए। 


  • पीपल के वृक्ष के नीचे आटे के 11 दीपक बनाकर जलाने चाहिए। 


  • तुलसी, शमी, बरगद-नीम-पीपल की त्रिवेणी में भी दीपक लगाएं।




  • Dhanteras 2022 धनतेरस 2022 हैप्पी दीवाली 2022 दीपावली 2022 भारतीय त्योहार HappyDiwali 2022 Deepawali 2022 Indian Festivals