MUMBAI. बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (ShahRukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के फैंस के लिए खुशखबरी है। आर्यन ने सोशल मीडिया पर वापसी (Aryan Khan back on instagram) कर ली है। ये गुड न्यूज सुनकर फैंस काफी खुश है। आर्यन की खूब फैन फॉलोइंग है। उन्हें खासकर लड़कियों से खूब अटेंशन मिलती है। पिछले साल मुश्किलों में पड़ने के बाद आर्यन ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। लेकिन अब वे इंस्टाग्राम पर वापस लौट आए है।
A post shared by Aryan Khan (@___aryan___)
आर्यन ने शेयर की हैप्पी फोटो
दरअसल आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक हैप्पी फोटो शेयर की है। फोटो में आर्यन के साथ बहन-भाई सुहाना खान और अबराम खान नजर आ रहे है। फोटो में आर्यन,बहन सुहाना और भाई अबराम को गले लगाते हुए पोज कर रहे हैं। आर्यन को सोशल मीडिया पर वापस देख फैंस खुशी से झूम उठे हैं।
इस लुक में आ रहे नजर
फोटो में आर्यन ऑलिव ग्रीन कलर की टी-शर्ट, ब्लैक जीन्स और लाइट ग्रीन डेनिम जैकेट में नजर आ रहे हैं। फोटो में आर्यन काफी हैंडसम लग रहे हैं। उनकी बहन सुहाना डेनिम ऑन डेनिम लुक में दिखाई दे रही हैं। जबकि अबराम ब्लैक हुडी और ब्लू डेनिम पहने दिखाई दे रहे है। तीनों की ये फोटो सोशल मीडिया पर आते ही छा गई है। इन फोटो को अब तक लाखों यूजर्स देख चुके हैं। ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
फोटो पर फैंस के रिएक्शन
आर्यन द्वारा शेयर की गई इन फोटो में फैंस खूब लाइक-कमेंट कर रहे है। फोटो में सुहाना और शाहरुख ने भी अपना रिएक्शन दिया है। कमेंट में सुहाना ने लिखा-लव यू। शाहरुख ने भी आर्यन की इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट किया है। उन्होंने लिखा-मेरे पास ये फोटो क्यों नहीं हैं!!!! ये फोटोज मुझे अभी दो! इसके अलावा फैंस भी फोटो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
क्रूज पार्टी में पकड़ाए थे आर्यन
बता दें कि आर्यन खान को एनसीबी की टीम ने 2 अक्टूबर 2021 की रात मुंबई के क्रूज शिप के टर्मिनल से पकड़ा था। आर्यन के साथ उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट को भी एनसीबी ने अपनी गिरफ्त में लिया था। ड्रग्स केस में कुल 8 गिरफ्तारियां हुई थीं। एनसीबी का आरोप था कि मुंबई (Mumbai) से गोवा(goa)जा रहे क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी होने वाली थी। आर्यन खान इस पार्टी का हिस्सा बनने वाले थे। अरबाज के जूतों से ड्रग्स पकड़ी गई थी। हालांकि एनसीबी को आर्यन के पास से कोई ड्रग्स नहीं मिली थी। आर्यन कुछ दिन तक एनसीबी की कस्टडी में रहे थे। फिर 7 अक्टूबर को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। दो बार आर्यन की जमानत याचिका खारिज हुई थी। उसे मुंबई की आर्थर रोल जेल में रखा गया था और फिर 28 अक्टूबर को आर्यन को बेल मिली। तकरीबन 28 दिनों तक मुंबई की आर्थर रोल जेल में रहने के बाद आर्यन खान रिहा हुए थे।