अमिताभ के साथ रेखा थीं दर्शकों की पहली पसंद, 15 की उम्र में विश्वजीत चटर्जी संग पहले किसिंग सीन के बाद हो गई थीं बेहोश 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
अमिताभ के साथ रेखा थीं दर्शकों की पहली पसंद, 15 की उम्र में विश्वजीत चटर्जी संग पहले किसिंग सीन के बाद हो गई थीं बेहोश 

MUMBAI. फिल्म स्टार रेखा आज 10 अक्टूबर को 68 साल की हो गई हैं। चेहरे पर मुस्कुराहट, खूब सारी ज्वेलरी, महंगी साड़ी और दिलकश अदा रेखा की पहचान रही है। रेखा के करियर में एक ऐसा समय भी था जब उन्हें नैन-नक्श, कलर और शरीर की बनावट की वजह से फिल्मों में काम नहीं मिलता था, लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब रेखा के पास एक के बाद एक फिल्में आई। उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। फिल्म करियर के साथ-साथ रेखा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी खूब चर्चा में रही है। 







View this post on Instagram

A post shared by Rekha (@legendaryrekha)





इस फिल्म से रखा था बॉलीवुड में कदम





रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन हैं। फिल्मों में आने के लिए उन्होंने अपना नाम रेखा रखा था।  रेखा ने 13 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। फिल्म  'सावन भादो' से  बॉलीवुड में कदम रखा था। ये फिल्म सिनेमाघरों में 1970 में रिलीज हुई थी। इसके बाद रेखा एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आई। इसमें फिल्म सुपर नानी,कृष 3,सडियान,ओम शांति ओम,यात्रा लाजवंती,कुडियो का है जमाना,सोनिया मेहरा,कोई मिल गया,भूत,मदर,आस्था,खिलाड़ियों का खिलाड़ी,गीतांजली,इंसाफ की देवी,वक्त का बादशाह, यह आग कब बुझेगी समेत कई अन्य फिल्मों में नजर आ चुकी है। आखिरी बार रेखा फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से नजर आई थीं। ये फिल्म 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।







View this post on Instagram

A post shared by Rekha (@legendaryrekha)





पहले किसिंग सीन के बाद बेहोश हो गई थीं





फिल्म अंजाना सफर में रेखा ने विश्वजीत चटर्जी के साथ 5 मिनट का किसिंग सीन किया था। ये किसिंग सीन खूब चर्चाओं में रहा था। इस सीन के बाद रेखा बेहोश हो गई थीं। रेखा ने कई एक्टर्स के साथ काम किया है। अब तक रेखा 180 फिल्मों में काम कर चुकी है। उन्हें कई अवार्ड्स से भी सम्मानित किया जा चुका है। 2010 में भारत सरकार ने रेखा को पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया था।  







View this post on Instagram

A post shared by Rekha (@legendaryrekha)





कई एक्टर्स से नाम चुड़ा





रेखा की जिंदगी रहस्यों से भरी हुई है। रेखा का नाम कई एक्टर्स से जुड़ा था। इसमें नवीन निश्चल, जितेंद्र, विनोद मेहरा, संजय दत्त,विश्वजीत , शत्रुघ्न सिन्हा, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन। लेकिन उनका सबसे ज्यादा चर्चित अफेयर बिग बी के साथ रहा था। दोनों की जोड़ी को बड़े पर्दे पर फैंस बेहद पसंद करते है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने लायक है। 







View this post on Instagram

A post shared by Rekha (@legendaryrekha)





दो अंजाने के सेट पर हुई थी बिग से मुलाकात





जानकारी के मुताबिक रेखा और अमिताभ के बीच प्यार की शुरुआत फिल्म दो अंजाने के सेट पर हुई थी।  माना जाता है कि रेखा को अमिताभ आज भी पसंद हैं। 1990 में रेखा ने दिल्ली के उद्योगपति मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। हालांकि उनकी ये शादी ज्यादा दिन तक नहीं टिकी। शादी के 9 महीने बाद दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया था। बाद में मुकेश ने आत्महत्या कर ली थी। रेखा आज भी सिंदूर लगाती हैं। कहा जाता है कि रेखा ये सिंदूर अमिताभ के नाम का है। हालांकि, शादीशुदा अमिताभ ने रेखा से दूरी बना ली थी। रेखा और अमिताभ ने साथ में फिल्म सुहाग, मुकद्दर का सिकंदर, मिस्टर नटवरलाल और सिलसिला समेत कई अन्य फिल्मों में काम किया है। 







View this post on Instagram

A post shared by Rekha (@legendaryrekha)







View this post on Instagram

A post shared by Rekha (@legendaryrekha)



जन्मदिन मुबारक हो रेखा 2022 happy birthday Rekha 2022 Rekha and Amitabh love story रेखा और अमिताभ की प्रेम कहानी