लू की चपेट में MP, राजगढ़ में 44 डिग्री तक पहुंचा पारा, हीट स्ट्रोक का बढ़ा खतरा

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
लू की चपेट में MP, राजगढ़ में 44 डिग्री तक पहुंचा पारा, हीट स्ट्रोक का बढ़ा खतरा

भोपाल. अगले पांच दिन उत्तर पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश और विदर्भ में लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इसकी संभावना जताई है। हरियाणा के हिसार एएमएफयू स्टेशन में पूरे भारत में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मध्य प्रदेश के राजगढ़ में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।









एमपी में लू का प्रकोप





मध्य प्रदेश में शनिवार को भी लू जारी रही। प्रदेश के कई हिस्सों में औसत तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया। जिससे लोग दिन के समय घरों के अंदर रहने को मजबूर हो गए। खजुराहो, नर्मदापुरम, राजगढ़, दमोह, खंडवा, खरगोन और नौगांव जैसी जगहों पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया. जबकि छिंदवाड़ा, रीवा, सीधी, गुना, दमोह, सागर, सतना, जबलपुर और ग्वालियर में लू जारी रही। 









मौसम विभाग का पूर्वानुमान





एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 12 अप्रैल की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, और इसके प्रभाव में, 12 और 13 अप्रैल को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे 11 और 12 अप्रैल के दौरान राजस्थान में धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 और 11 अप्रैल को दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं चलने की संभावना भी है। 









देश में यहां तापमान पहुंचा 44 डिग्री





राजस्थान में गंगानगर (44.6), उत्तर प्रदेश में प्रयागराज (44.4), मध्य प्रदेश में राजगढ़ (44) और एनसीआर में गुरुग्राम में 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। ऐसे में हीटस्ट्रोक की संभावना बढ़ जाती है। हीटस्ट्रोक से बचाव के लिए जरूरी से घर से बाहर निकलते वक्त शरीर को पूरी तरह से ढंकना। समय-समय पर पानी पीना भी जरूरी है।



MP Weather update भोपाल का तापमान मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी भारत मौसम विज्ञान विभाग Heat Waves in MP Temperature rise in MP Rajgarh temperature 44 degrees एमपी में लू का प्रकोप राजगढ़ में 44 डिग्री तापमान देश में गर्मी गर्मी से स्कूलों में छुट्‌टी