ETAWAH: दूसरा फेरा लेते ही दूल्हे पर पड़ी नजर, फिर दुल्हन ने मंडप में किया ये हाल

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
ETAWAH: दूसरा फेरा लेते ही दूल्हे पर पड़ी नजर, फिर दुल्हन ने मंडप में किया ये हाल

Etawah. हमने अक्सर सुना है कि कुछ लड़िकयां पहले शादी के लिए हां कहती हैं और जब शादी का समय आता है तो वो शादी करने से इंकार कर देती हैं। उनके शादी से इंकार करने की कई अलग-अलग वजह सामने आती  हैं। अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के इटावा से, यहां एक दुल्हन ने अपने दूल्हे के साथ शादी में दो फेरे लिए और फिर अचानक शादी करने से मना कर दिया। शादी करने से मना किया वो तो ठीक है लेकिन ऐसा कदम दुल्हन ने क्यों उठाया। इसकी वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे।





दो फेरे लेने के बाद इसलिए किया शादी से इंकार





दुल्हन ने दो फेरे लेने के बाद शादी से ये कहकर इंकार कर दिया कि दूल्हा काला है। ये घटना इटावा के भरथना में उस समय हुई जब नीता यादव नाम कि दुल्हन, रवि यादव नाम के दूल्हे से सात फेरे ले रही थी। इसी बीच दुल्हन नीता ने शादी करने से इंकार कर दिया। ये कहकर दुल्हन मंडप से चली गई। फेरे लेते समय दुल्हन के इस फैसले से हर कोई दंग रह गया। 





परिवार ने खूब समझाया लेकिन नहीं मानी





बताया जा रहा है कि दुल्हन के इस फैसले के बाद उसके परिवार ने उसे बहुत समझाया लेकिन वो बिल्कुल भी मानने के लिए तैयार नहीं थी। इसके बाद निराशाजनक  दूल्हे और बारातियों को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा। 





दुल्हन-दूल्हे ने ये कहा





इस पूरे मामले में दुल्हन नेबताया कि उसे पहले जो दूल्हा दिखाया गया था, वो ये नहीं है, जिसके साथ वो सात फेरे ले रही थी। वहीं दूल्हे रवि यादव का कहना है कि वो कई बार लड़की और उसके परिजनों से मिल चुका है। 





दूल्हे के पिता ने कराई एफआईआर दर्ज





सूत्रों के मुताबिक दुल्हन नीता के शादी करने से मना करने के बाद दूल्हे रवि यादव के पिता ने  एफआईआर दर्ज कराई है। उनका कहना है कि दुल्हन को उपहार में दिए गए लाखों रुपए के जेवर उन्हें वापस दिए जाए। 



Etawah Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश शादी Marriage groom black Neeta Yadav Ravi Yadav इटावा दूल्हा काला नीता यादव रवि यादव