मध्यप्रदेश सरकार ने 7.50 लाख कर्मचारियों का 4% महंगाई भत्ता बढ़ाया, आदेश जारी

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
मध्यप्रदेश सरकार ने 7.50 लाख कर्मचारियों का 4% महंगाई भत्ता बढ़ाया, आदेश जारी

BHOPAL. मध्य प्रदेश सरकार 7.50 लाख कर्मचारियों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) देने जा रही है। इस संबंध में आज मध्यप्रदेश सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। आपको बता दें कि  सीएम शिवराज सिंह चौहान कुछ समय पहले नसरुल्लागंज में आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की थी। इसके भुगतान के आदेश आज शुक्रवार 27 जनवरी को जारी हो गए। आदेश जारी होने के बाद महंगाई भत्ता 34 से बढ़कर 38 प्रतिशत हो जाएगा। यह डीए 1 जुलाई 2022 से ड्यू है, क्योंकि केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को डीए पिछले साल दे दिया था। आपको बता दें कि लंबे समय से शासकीय कर्मचारी सीएम की इस घोषणा के पूर्ण होने का इतंजार कर रहे थे।





एक फरवरी से बढ़कर आएगा वेतन





डीए बढ़ने के बाद एमपी में एक फरवरी से कर्मचारियों की सैलरी बढ़कर आएगी। इससे प्रदेश में करीब साढ़े सात लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। चार फीसदी डीए बढ़ने के बाद कर्मचारियों की सैलरी में छह से नौ सौ रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले दिवाली पर भी सरकार ने डीए बढ़ाने की घोषणा की थी। कोरोना काल के दौरान कर्मियों के डीए में बढ़ोतरी नहीं हुई थी। वहीं, एमपी में कर्मचारी पुरानी पेंशन स्कीम की मांग भी कर रहे हैं।





7.50 लाख कर्मचारियों का ये है गणित





प्रदेश में नियमित शासकीय कर्मचारी 6 लाख 40 हजार हैं, जबकि 1 लाख 10 हजार वर्क चार्ज और दैनिक वेतन भोगी हैं। इस तरह इन 7.50 लाख कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का फायदा होगा। डीए की बढ़ोतरी का न्यूनतम 15500 रुपए वेतन पाने वालों को 625 रुपए और अधिकतम 2 लाख 15 हजार रुपए वेतन पाने वाले अफसरों को 9000 रुपए का हर महीने फायदा होगा। इनमें राज्य सरकार के सुपर क्लास-1, क्लास-1, दूसरी श्रेणी, तीसरी  श्रेणी और चौथी श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं।





बीते 2 सालों से  DA का गणित गडबड़ाया





पिछले दो सालों से डीए का गणित गड़बड़ाया हुआ है। केंद्र ने इस रोक को जुलाई 2021 से हटा दिया था। राज्य सरकार ने अक्टूबर 2021 से 8% डीए दिया। मार्च 2022 में 5% डीए और 1 अगस्त से 3% डीए दिया। ऐसे में 4500 करोड़ रुपए डीए के भुगतान पर देने पड़े।



Madhya Pradesh government मध्यप्रदेश सरकार employees will get dearness allowance orders issued by the ministry gift to employees of Shivraj government कर्मचारियों को मिलेगी महंगाई भत्ता मंत्रालय ने जारी किए आदेश शिवराज सरकार की कर्मचारियों को सौगात