Morena. मुरैना में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक युवक को कुछ युवक घेरकर पीट रहे है। साथ ही मारपीट के दौरान युवक को पिस्टल से धमका भी रहे हैं। वीडियो चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में धमकाते हुए युवक कह रहा है कि, रसाल सिंह के परिवार में 250 से ज्यादा लोगों का परिवार है। गद्दारी की तो, कतर देंगे। मामला अंबाह थाना क्षेत्र के कसमढ़ा गांव का है। पुलिस ने आरोपी से बॉडओवर भी भरवाया था। जिसके चलते आरोपी को अगले 6 महीने के झगड़ा नहीं करना था। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर बॉन्डओवर की कार्रवाई की गई है।
जान से मारने की दी धमकी
बताया जा रहा है कि कसमढ़ा गांव में रहने वाले गोविंद सिंह तोमर का गांव में ही रहने वाले कुछ युवकों से विवाद हो गया था। विवाद के चलते गोविंद और विवेक ने गोविंद के साथ मारपीट कर दी थी। इसके बाद गोविंद ने इसकी शिकायक पुलिस से की थी। गोविंद सिंह ने कहा कि, दोनो ने उसके घेरकर मारपीट की है। साथ ही पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी है।
गिड़गिड़ाता रहा युवक
मारपीट के दौरान युवक गिड़गिड़ाता रहा। लेकिन युवक का दिल नहीं पसीजा। युवक उसके साथ मारपीट करते रहे। इस दौरान मारपीट कर रहे आरोपियों ने युवक की छाती पर लातें मारी। साथ ही जान से मारने की धमकी देते गुए धमकाते रहे।