तकनीकी खराबी की वजह से भोपाल-मुंबई इंडिगो फ्लाइट रद्द, रनवे से लौटा विमान; सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा 

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
तकनीकी खराबी की वजह से भोपाल-मुंबई इंडिगो फ्लाइट रद्द, रनवे से लौटा विमान; सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा 

BHOPAL. भोपाल में इंडिगो की सुबह की मुंबई फ्लाइट में अचानक खराबी आ गई। इससे विमान को रनवे से वापस लौटना पड़ा। फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी ठीक नहीं हो सकी जिसके बाद यात्रियों को फ्लाइट से उतार दिया गया। राहत की बात रही कि उड़ान भरने से पहले ही तकनीकी खराबी का पता चल गया था जिससे बड़ा हादसा टल गया।





भोपाल-मुंबई फ्लाइट में आई खराबी





जानकारी के अनुसार इंडिगो की सुबह की मुंबई फ्लाइट सुबह करीब 11:30 बजे भोपाल से मुंबई के लिए टेक ऑफ हो गई थी। विमान में करीब 100 यात्री सवार हुए थे। टेक ऑफ होने के कुछ समय बाद ही विमान में तकनीकी खराबी आ गई। विमान रनवे पर ही था इसलिए सुरक्षा के नजरिए से उसे वापस अप्रेन तक लाया गया। खराबी ठीक नहीं होने पर यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि विमान में करीब 100 लोग सवार थे। भोपाल-मुंबई फ्लाइट में बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी सवार थे सभी लोगों को नीचे उतारा गया।





विमान को सुधारने का किया गया काम 





विमान में आई खराबी को ठीक करने की कोशिश की गई लेकिन तकनीकी खराबी नहीं सुधर सकी इससे यात्रियों को उतारा गया। बताया जा रहा है कि इंजन से कुछ आवाज आ रही थी इसलिए फ्लाइट चलाने वाले चालक दल ने सुरक्षा की दृष्टि से विमान को वापस अप्रेन की तरफ मोड़ दिया। यात्रियों को कुछ समय तक इंतजार करने को कहा लेकिन लंबी कोशिश के बाद भी फ्लाइट में आई खराबी का सुधार नहीं हो सका। इससे फ्लाइट रद्द कर दी। कुछ यात्रियों ने रिफंड लेकर यात्रा निरस्त कर दी और कुछ यात्री इंडिगो की शाम की फ्लाइट से मुंबई जाने के लिए तैयार हो गए।





मौसम खराबी की वजह से रद्द हो चुकी हैं फ्लाइट्स





इस साल जोरदार बरसात के चलते हवाई यातायात काफी प्रभावित हुई है। पिछले एक माह में भारी बारिश के कारण एयरलाइन कंपनियों को अपनी उड़ानें निरस्त करनी पड़ी। इंडिगो के अलावा एयर इंडिया और अलायन्स एयर की कई उड़ानें एक माह में रद्द हुई हैं। कई बार कम दृश्यता होने के कारण भी उड़ान को निरस्त करना पड़ता है। हालांकि राजा भोज एयरपोर्ट पर मौसम उपकरणों की स्थापना की जा चुकी है लेकिन लगातार कोहरा होने के कारण उड़ानों को रद्द करना पड़ता है। हाल ही में इंदौर का मौसम खराब होने के कारण भी मुंबई और रायपुर से इंदौर जा रही उड़ानों को डाइवर्ट किया गया था और राजा भोज एयरपोर्ट पर लैंड किया था।



Bhopal-Mumbai Indigo flight canceled Mumbai flight returned from runway had to be canceled due to technical fault passengers were brought back from the flight भोपाल-मुंबई इंडिगो फ्लाइट रद्द रनवे से वापस लौटी मुंबई फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते कराना पड़ी निरस्त यात्रियों को उड़ान से वापस उतारा