MP उपचुनाव: BJP प्रत्याशी कब चुनेगी, कांग्रेस में क्या चल रहा; पढ़ें क्या बोले CM?

author-image
एडिट
New Update
MP उपचुनाव: BJP प्रत्याशी कब चुनेगी, कांग्रेस में क्या चल रहा; पढ़ें क्या बोले CM?

भोपाल. मध्य प्रदेश में एक लोकसभा और 3 विधानसभी सीटों पर उपचुनाव (By Election) का बिगुल बज चुका है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने टिकट बंटवारे (ticket Distribution) और कांग्रेस की कलह पर बात की।

कोई गुटबाजी नहीं, पार्टी वंशवाद से दूर 

उम्मीदवार चुने (Candidate Selection) जाने पर शिवराज ने कहा, बीजेपी के प्रत्याशी चयन में समय नहीं लगता। पार्टी विचार करती है और फैसला करती है। कोई गुटबाजी नहीं है। हमारी पार्टी कार्यकर्ता के बारे में विचार करती है। वंशवाद, परिवारवाद इनसे हमलोग सर्वथा दूर हैं। किसी को टिकट देने में पार्टी का स्थानीय नेतृत्व, केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करता है। केंद्रीय नेतृत्व ही नाम फाइनल करता है। नवरात्रि आ रही है तो फॉर्म नवरात्रि में ही भरेंगे। इसलिए भारतीय जनता पार्टी में सारी प्रक्रिया पूरी हो गई है।

विकास के कामों को लेकर जनता के बीच जाएंगे

चुनाव की तैयारियों पर मुख्यमंत्री ने बताया, पार्टी पूरी तरह तैयार है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) जनता के बीच में ही काम करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में केंद्र सरकार गरीबों, किसानों, नौजवानों, माताओं-बहनों, विकास के लिए काम कर रही है, वहीं मंध्य प्रदेश सरकार भी कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। कोरोना के दौरान भी हमने विकास के काम रुकने नहीं दिए। विकास और जनकल्याण इन दोनों को लेकर ही हम जनता के बीच जाएंगे। यही हमारी तैयारी है। 

कांग्रेस की कलह पर तंज

अरुण यादव के खंडवा से चुनाव ना लड़ने पर शिवराज ने चुटकी भी ली। कहा कि अब ये कांग्रेस जाने, देखे कि उन्होंने (अरुण यादव) ने क्यों मना कर दिया। उन्हें उनका घर देखना चाहिए। मैं वही तो कह रहा था कि जिसके कारण नाराज हो गए थे कमलनाथ जी। अपना घर संभालो, अपना घर देखो भैया। कौन आ रहा है, कौन जा रहा है, कौन मना कर रहा है, कौन नहीं लड़ रहा, ये तो वो देखें और वो जानें।

कमलनाथ कांग्रेस MP बीजेपी मध्य प्रदेश Ticket Distribution CM Shivraj Singh Chouhan The Sootr by-election टिकट बंटवारा congress tussle उपचुनाव की तैयारी शिवराज सिंह चौहान का बयान