REWA. कमलनाथ और शिवराज का बैटलफील्ड अब रीवा, एक घंटे के अंतर में दोनों की आमसभा..

author-image
Sachin Tripathi
एडिट
New Update
REWA. कमलनाथ और शिवराज का बैटलफील्ड अब रीवा, एक घंटे के अंतर में दोनों की आमसभा..

REWA.  नगर निगम के लिए 13 जुलाई को आखिरी चरण में होने जा रहे चुनाव में अब रीवा बीजेपी और कांग्रेस का बैटलफील्ड बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दोनों ही गुरुवार को रीवा में रहेंगे। नगर निगम चुनाव में पहली बार कांग्रेस एकजुट है और कांटे की टक्कर दे रही है।





कमलनाथ:बुद्धिजीवी,व्यापारी वर्ग से मिलने के बाद जनसभा





कांग्रेस के संगठन प्रभारी प्रतापभानु शर्मा के अनुसार कमलनाथ 11.00 बजे वायुयान से रीवा पहुंचेगे। 13 बजे शहर के गणमान्य नागरिकों से व्यक्तिशः मिलेंगे। इसके बाद एक होटल में शहर के व्यापारियों के संगठनों की बैठक को संबोधित करेंगे। 3 बजे शहर के व्यस्त क्षेत्र पद्मधर पार्क में उनकी जनसभा होगी। कांग्रेस रीवा नगर निगम चुनाव को लेकर उत्साहित है। दशकों बाद पहली बार एकजुट दिख रही है। प्रतापभानु शर्मा कहते हैं कि हमारे कार्यकर्ता उत्साहित है इस बार बीजेपी का साम-दाम-दंड-भेद नहीं चलने देंगे। 



मालूम होना चाहिए कि विन्ध्य की बदौलत ही कमलनाथ सरकार स्थाई नहीं रह पाई। कांग्रेस को यहां 30 में से महज 24 सीटें ही मिल पाई थी।





शिवराज: जनसभा में जोश भरेंगे,रोड शो अगली बार





मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी वायुयान से गुरुवार को यहां पहुंच रहे हैं। कोठी कंपाउंड में वे शाम पांच बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अनिल पटेल के मुताबिक मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं। रीवा में इसबार भाजपा की लड़ाई एकतरफा नहीं है। पूर्वमंत्री विधायक राजेन्द्र शुक्ल के लिए यह प्रतिष्ठा की लड़ाई है। अब तक वही यहां महापौर के प्रत्याशी भी तय करते आ रहे हैं और उन्हें जिताते भी। मालूम हो कि 2018 के विधानसभा चुनाव में विन्ध्य में राजेन्द्र शुक्ल के ही चेहरे को आगे करके बीजेपी लड़ी थी। रीवा-शहडोल-सिंगरौली में कांग्रेस का खाता ही नहीं खुल पाया। मंत्री के तौर पर शहडोल और सिंगरौली उनके प्रभार का जिला था जबकि रीवा गृह जिला। अनिल पटेल के मुताबिक मुख्यमंत्री श्री सिंह के रोड शो का कार्यक्रम 10 या 11 को बन सकता है।



Kamal Nath शिवराज सिंह चौहान SHIVRAJ SINGH CHOUHAN CONGRESS कांग्रेस BJP बीजेपी कमल नाथ रीवा न्यूज़ Rewa latest news Jansabha जनसभा