प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर रहेंगे, कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष; जानिए बड़ी खबरें

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर रहेंगे, कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष; जानिए बड़ी खबरें

BHOPAL. सैर भी..खबर भी.. आप सुन रहे हैं द सूत्र पॉडकास्ट। आज देश-दुनिया की किन घटनाओं पर रहेगी हमारी नजर।









पीएम मोदी का गुजरात दौरा





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर रहेंगे। अपनी गुजरात यात्रा के दौरान पीएम मोदी राजकोट में इंडियन अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव-2022 का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में गुजरात के राजकोट में लाइटहाउस प्रोजेक्ट का उद्घाटन, अभिनव निर्माण प्रथाओं पर राष्ट्रीय प्रदर्शनी, गुजरात सहित पीएमएवाई-यू के तहत राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा अपनाई गई प्रथाओं पर प्रदर्शनी और सस्ते आवास पर विचार-विमर्श होगा।





कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष





आज कांग्रेस को अपना नया अध्यक्ष मिल जाएगा। 17 अक्टूबर को देशभर में 40 केंद्रों पर कुल 68 बूथों पर हुए मतदान में 9 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे में से किसी एक को अपना मत दिया। मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच चली थी। नतीजों का ऐलान दिल्ली के अकबर ​रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में किया जाएगा। इस चुनाव की खासियत है कि पिछले 22 सालों में पहली बार अध्यक्ष पद के चुनाव में मतदान कराने की नौबत आई।





महाकौशल से हुंकार भरेंगे कमलनाथ





मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की सियासी हलचल भी शुरू हो चुकी है। कांग्रेस ने इसकी शुरुआत महाकौशल से करने का फैसला किया है। यही वजह है कि आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जबलपुर की पनागर विधानसभा क्षेत्र से हुंकार भरने जा रहे हैं। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने जोरों-शोरों से तैयारियां की है। जबलपुर की पनागर विधानसभा क्षेत्र से कमलनाथ कांग्रेस का शंखनाद इसलिए करेंगे क्योंकि साल 2018 में जब कांग्रेस ने प्रदेश की सत्ता संभाली थी तो उसका मजबूत स्तंभ महाकौशल साबित हुआ था। क्योंकि कांग्रेस ने महाकौशल में सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए बीजेपी को पटखनी दी थी।





MP के पूर्व सीएम पीसी सेठी की जयंती





मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पीसी सेठी की आज 103वीं जयंती है। इसको लेकर आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेसी पूर्व मुख्यमंत्री सेठी को याद करके उनके चित्र पर माल्यापर्ण करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के मौजूद होने की संभावना है।





वेस्टइंडीज पर होगा जीत दर्ज करने का दबाव





टी-20 वर्ल्ड कप में क्वालीफाइंग राउंड के आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच स्कॉटलैंड और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समय के मुताबिक सुबह साढ़े 9 बजे से शुरू होगा। वहीं दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज और जिम्बाम्बे आमने-सामने होंगे। ये मैच डेढ़ बजे से खेला जाएगा।



मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 MP Election 2023 पीएम मोदी का गुजरात दौरा टी-20 वर्ल्ड कप 2022 T-20 World Cup 2022 pm narendra modi gujrat visit Congress new President कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष