BHOPAL: भोपाल में जल-थल-नभ में शान से लहराया तिरंगा, बड़ी झील में 75 नौकाओं पर निकली तिरंगा जल यात्रा

author-image
Vivek Sharma
एडिट
New Update
BHOPAL: भोपाल में जल-थल-नभ में शान से लहराया तिरंगा, बड़ी झील में 75 नौकाओं पर निकली तिरंगा जल यात्रा

Bhopal. मप्र के अनेक शहरों में आज बड़े स्तर पर तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। चारों ओर भारत माता के जयकारे और वंदे मातरम गूंज रहा है। युवाओं में इसके प्रति जोश देखते ही बन रहा है। राजधानी भोपाल भी इस वक्‍त 'आजादी के अमृत महोत्‍सव' का जश्‍न मनाया जा रहा है। घर-घर तिरंगा लहराया जा रहा है। इस खास अवसर पर भोपाल में अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए हैं। मुख्य आकर्षण वोट क्लब पर देखा गया, जहां पूरा परिसर तिरंगामय हो गया। इस अनूठे नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। दरअसल बड़ी झील में 75 नौकाओं के साथ भव्‍य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सभी नौकाओं पर शान से तिरंगा लहरा रहा था। इसके साथ-साथ ड्रोन के जरिए भी आसमान में भी तिरंगा फहराया गया।  इस अवसर पर चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री विश्‍वास सारंग समेत बड़ी संख्‍या में नेता व नगरवासी वोट क्‍लब पर मौजूद रहे। सुबह 11 बजे बड़ी झील में 75 नौकाओं पर भारत माता की और वंदेमातरम के उद्घोष के साथ वोट क्‍लब से तिरंगा यात्रा शुरू हुई।





नागरिकों का उमड़ा हुजूम





हालांकि उस वक्‍त हवा का प्रवाह तेज के कारण नाविकों के लिए पानी में नाव संभालना मुश्‍किल हो रहा था। ऐसे में इन नौकाओं को थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रस्‍सों के सहारे एक साथ बांधते हुए मोटर वोट के जरिए घुमाया गया। इस तिरंगा जल यात्रा वोट क्‍लब से निकली और पानी में चक्‍कर लगाते हुए वीआईपी रोड तक जाकर वापस वोट क्‍लब पर लौटकर संपन्‍न हुई।  इस अनोखी तिरंगा यात्रा को देखने के लिए तालाब के किनारे, शीतलदास की बगिया और वीआईपी रोड पर हजारों लोगों का हुजूम जमा रहा। इस दौरान  वोट क्‍लब और वीआईपी रोड समेत अन्‍य स्‍थलों को तिरंगों से सजाया गया है। लोग भी हाथों में तिरंगा थामे वंदेमातरम और भारत माता की जय का उद्घोष करते नजर आए। इस अवसर पर मंत्री विश्‍वास सारंग ने कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में हर घर तिरंगा फहराने का आव्हान किया था। आज पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी की बात मान रहा है। युवाओं में तिरंगा यात्राएं निकालने का जोश है। बड़े व बुजुर्ग अपने घरों में तिरंगा फहराते हुए दिख रहे हैं। बच्चे भी तिरंगा के रंग में रंगे हैं। चारों तरफ आजादी की खुशियां मनाई जाने लगी हैं। 







— TheSootr (@TheSootr) August 14, 2022



Bhopal News वंदेमातरम मंत्री विश्वास सारंग Tricolor Jal Yatra Vote Club Bhopal भोपाल भोपाल में तिरंगा यात्रा आजादी का अमृत महोत्‍सव घर-घर तिरंगा शान से लहराया तिरंगा बड़ी झील में तिरंगा यात्रा