छिंदवाड़ा- डिंडौरी में कांग्रेस के जिपं अध्यक्ष, मंडला में बीजेपी-गोंगपा ने मिलाया हाथ, बालाघाट और नरसिंहपुर में बागियों को ताज

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
छिंदवाड़ा- डिंडौरी में कांग्रेस के जिपं अध्यक्ष, मंडला में बीजेपी-गोंगपा ने मिलाया हाथ, बालाघाट और नरसिंहपुर में बागियों को ताज

छिन्दवाड़ा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के संजय पुन्हारे निर्विरोध चुने गए। जबकि कांग्रेस के ही उपाध्यक्ष प्रत्याशी अमित सक्सेना सर्वाधिक मतों से विजयी हुए। बताया जा रहा है कि दो क्रास वोटिंग ने भी गणित बिगाड़ दिया। जीत के बाद कांग्रेस के उत्साहित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जश्न मनाया। फटाके व आतिशबाजी कर जीत की खुशी मनाई।





डिंडौरी में टॉस से हुआ फैसला





thesootr





डिंडौरी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव कराया गया। इसमें कांग्रेस नेता रुदेश सिंह परस्ते ने भाजपा की दिग्गज नेत्री ज्योति प्रकाश धुर्वे को हराकर पहली बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। चुनाव प्रक्रिया में दोनों को 5-5 वोट प्राप्त हुए। बाद में टॉस कराया गया, जिसमें फैसला रुदेश के पक्ष में आया।





मंडला में बीजेपी-गोंगपा गठबंधन की जीत





thesootr





मंडला में भाजपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के गठबंधन ने काम कर दिखाया। यहां केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के दामाद डॉ संजय कुशराम जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए वहीं गोंगपा के इंजीनियर कमलेश टेकाम को उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किया गया। 







सिवनी में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी का नामांकन हुआ निरस्त







thesootr



मालती मुकेश डेहरिया







सिवनी जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए गहमागहमी ओर भारी विरोध के बाद भाजपा समर्थित मालती मुकेश डेहरिया निर्विरोध रूप से जिला पंचायत की अध्यक्ष निर्वाचित हो गई है। वहीं कांग्रेस समर्थित ब्रजेश उर्फ लल्लू बघेल 14-5 से उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित  हुए है। हम बता दें कि जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित 10 गोंडवाना पार्टी के 6 ओर भाजपा समर्थित 3 प्रत्याशी विजय हुए थे जिसमे कांग्रेस प्रत्याशियों का बहुमत था लेकिन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद के दावेदार ब्रजेश उर्फ लल्लू बघेल के एससी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर भाजपा द्वारा आपत्ति उठाए जाने के बाद पूरा मामला भाजपा के पाले में आ गया और मालती मुकेश डेहरिया निर्विरोध जिला पंचायत की अध्यक्ष बन गई





बालाघाट में बागियों की बमचक





thesootr





बालाघाट में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी केशर बिसेन को बागी प्रत्याशी सम्राट सरस्वार ने 3 मत से हराकर जीत दर्ज कराई है। कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी केशर बिसेन ने 8 मत प्राप्त किए,भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी अनुपमा नेताम ने भी 8 मत प्राप्त किए। जबकि कांग्रेस के बागी प्रत्याशी सम्राट सरस्वार ने 11 मत हासिल कर जीत दर्ज कराई है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर विजयी हुए राजा लिल्हारे





नरसिंहपुर में भी बगावत को सलाम







thesootr



ज्योति नीलेश काकोडिया                                      अनीता राजेन्द्र ठाकुर







जिला पंचायत में भाजपा से विद्रोह कर निर्दलीय चुनाव जीतीं ज्योति नीलेश काकोडिया  भाजपा समर्थित होने पर निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित।  काकोडिया ने भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को हराया था। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा की अनीता राजेन्द्र ठाकुर निर्विरोध निर्वाचित हुईं।



CONGRESS कांग्रेस BJP बीजेपी Balaghat बालाघाट नरसिंहपुर seoni छिंदवाड़ा mandla मंडला DINDORI डिंडौरी CHHINDWADA