SATNA: लगातार तीसरी बार जिला पंचायत में भाजपा का अध्यक्ष, कांग्रेस का हाथ फिर रह गया खाली

author-image
Sachin Tripathi
एडिट
New Update
SATNA: लगातार तीसरी बार जिला पंचायत में भाजपा का अध्यक्ष, कांग्रेस का हाथ फिर रह गया खाली

SATNA. जिला पंचायत में भाजपा ने कब्जा बरकरार रखा है। पार्टी लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बनाने में कामयाब रही है। एसटी के लिए आरक्षित सीट पर भाजपा के रामखेलावन कोल विजयी हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस समर्थित विमला कोल को आठ मतों से हराया। रामखेलावन को 17 मत मिले तो विमला को 9 मतों से संतोष करना पड़ा। यह संयोग ही है कि सेवानिवृत्त शिक्षक रामखेलावन कोल जिले की रामनगर जनपद क्षेत्र में आने वाले जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक- 17 से सदस्य निर्वाचित हुए थे और उन्हें 17 ही  जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन मिला। इसी तरह जिला पंचायत उपाध्यक्ष के लिए भी सीधा मुकाबला रहा जहां सुष्मिता सिंह परिहार ने राजेश परौहा को 6 मतों से हराया। सुष्मिता को 16 और राजेश को 10 मत मिले। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के काबिज होने के बाद जिला पंचायत में कांग्रेस का हाथ एक बार फिर खाली रह गया।





 घट गए कांग्रेस के दो वोट





जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन से पहले कांग्रेस का दावा किया जा रहा था कि उसके पास 11 सदस्यों का समर्थन है, लेकिन जिला पंचायत पहुंचते ही कांग्रेस के दो सदस्य घट गए जब अध्यक्ष का चुनाव हुआ तो कांग्रेस उम्मीदवार को 11 की बजाए 9 वोट ही मिले।





दूसरी बार महिला उपाध्यक्ष





जिला पंचायत में यह लगातार दूसरा अवसर है कि किसी महिला को जिला पंचायत का उपाध्यक्ष बनने का मौका मिला है। पिछले कार्यकाल में डॉ. रश्मि पटेल जिला पंचायत की उपाध्यक्ष थीं। इसे संयोग ही कहा जाएगा कि पिछली बार भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों भाजपा के थे। इस बार भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों भाजपा के हैं। यह अलग बात है कि बाद में भाजपा से जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनीं डा. रश्मि पटेल कांग्रेस में शामिल हो गई थीं।





अध्यक्ष के लिए दावेदार थे ‘फ्री हैंड’





जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए तो भारतीय जनता पार्टी ने अपने अधिकृत उम्मीदवार की घोषणा तो की थी लेकिन उपाध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की संख्या ज्यादा होने पर सभी दावेदारों को ‘फ्री हैंड’ कर दिया गया था कि जिसका बन सके वह उपाध्यक्ष में अपना बना लें। शीर्ष नेतृत्व का इशारा मिलने के बाद दावेदार अपनी-अपनी गुणा- गणित में लग गए लेकिन पार्टी के पूर्व जिला मंत्री पंकज सिंह परिहार ने अपनी पत्नी सुष्मिता सिंह परिहार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनाने में कामयाबी हासिल की। हालांकि पार्टी ने किसी को भी अधिकृत तौर पर उपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया था लेकिन सुष्मिता सिंह के मैदान में आने के बाद पार्टी के पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी,राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल,सांसद गणेश सिंह और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गगनेन्द्र सिंह ने सुष्मिता सिंह को उपाध्यक्ष बनाने के लिए सभी भाजपा समर्थित सदस्यों को एकजुट किया।



 





एक ही विधानसभा से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष





अध्यक्ष : रामखेलावन कोल





विधानसभा : अमरपाटन





जनपद : रामनगर





जिपं का वार्ड : 17





उपाध्यक्ष : सुष्मिता सिंह परिहार





विधानसभा : अमरपाटन





जनपद : अमरपाटन





जिपं का वार्ड : 14









08 वोटों से जीते रामखेलावन कोल 





17 वोट मिले भाजपा समर्थित रामखेलावन कोल को





09 वोट मिले कांग्रेस समर्थित विमला कोल को





06 वोटों से जीती सुष्मिता





16 वोट मिले भाजपा समर्थित सुष्मिता पंकज सिंह परिहार को





10 वोट मिले राजेश परौहा को









कौन किस क्षेत्र से जिपं अध्यक्ष बना





धीरेन्द्र सिंह धीरू : रैगांव









गणेश सिंह : रामपुर बाघेलान









सुरेंद्र सिंह गहरवार : चित्रकूट





(कार्यवाहक अध्यक्ष)









पुष्पा गुप्ता : चित्रकूट









गगनेन्द्र प्रताप सिंह : नागौद









सुधा सिंह : मैहर









रामखेलावन कोल : अमरपाटन









अब तक के उपाध्यक्ष









गिरधारी लाल सोनी









सुरेंद्र सिंह गहरवार









कमलेश्वर पटेल









पुष्पराज बागरी









डॉ. रश्मि सिंह पटेल









सुष्मिता पंकज सिंह परिहार







 



MP News CONGRESS कांग्रेस BJP बीजेपी एमपी न्यूज़ Mp latest news in hindi एमपी लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी Zila panchayat satna Zila panchayat adhyaksh Satna political news जिला पंचायत सतना ज़िला पंचायत अध्यक्ष सतना पॉलिटिकल न्यूज़