BHOPAL: पूर्व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह का सोशल मीडिया पर छलका दर्द, बोले-उसूलों पर आंच आए तो टकराना जरूरी

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
BHOPAL: पूर्व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह का सोशल मीडिया पर छलका दर्द, बोले-उसूलों पर आंच आए तो टकराना जरूरी

Bhopal: पूर्व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह(Former MLA Surendranath Singh) (मम्मा) ने अपने मन की व्यथा सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। पहले उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया(Jyotiraditya Scindia) वाले शेर के जरिये मन की बात लिखी कि उसूलों पर आंच आए तो टकराना जरूरी है, यदि जिन्दा हो तो जिन्दा नजर आना जरूरी है। इसके बाद सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। अब एक फोटो पोस्ट कर लिखा है कि घर में बैठकर घुटघुट कर मरने से अच्छा है, आओ लड़कर कर मरते हैं। पिछले कुछ समय से हाशिए पर चल रहे बीजेपी नेता सुरेन्द्रनाथ सिंह का दुख सोशल मीडिया पर छलका है। उन्हें पिछले कुछ समय से पार्टी के सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं देखा गया है। आखिर में पार्टी में उनकी क्यों अनदेखी की जा रही है ये बड़ा सवाल है। भोपाल मध्य से एक बार विधायक रहे सुरेंद्र नाथ सिंह को पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के आरिफ मसूद ने हराया था। चुनाव हारने के बाद से वे सक्रिय राजनीति में कम दिखाए दिए। आखिरकार पार्टी में हो रही उपेक्षा के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर कर दिया जिसमें वे इशारों ही इशारों में अपने नेताओं पर भड़ास निकाल रहे हैं। बीडीए और बीजेपी के जिलाध्यक्ष रह चुके सुरेंद्र नाथ सिंह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। 





विवादों से गहरा नाता





सुरेंद्र नाथ सिंह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनका नाम पूर्व में कई विवादों में सामने आया है। 





सीएम कमलनाथ पर दिया था विवादित बयान





पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने पूर्व सीएम कमलनाथ विवादित बयान देते हुए कहा था कि मांगे पूरी नहीं होने पर सड़कों पर खून बहेगा और मंत्री और मुख्यमंत्री के सामने खून की नदियां बहा देंगे, जिसके बाद सुरेंद्र नाथ को गिरफ्तार किया गया था, जहां कोर्ट से उनकों जमानत मिल गई। कि सुरेन्द्र नाथ सिंह के खिलाफ नगर निगम की ओर से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी थी। बता दें एक विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरेंद्र नाथ सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए बिजली और पानी का मुद्दा उठाया था. उन्होंने खुले मंच से सरकार, प्रशासन, नगर निगम और बिजली विभाग को धमकी देते हुए कहा था-कोई बिजली का बिल लेने आए तो उन्हे मारो। लाइट जाए तो मंत्रालय, विधानसभा, सीएम हाउस की लाइट काट दो। आगे बोले थे-हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो हिंसा का रास्ता अपनाएंगे. मंत्री और मुख्यमंत्री के सामने खून की नदियां बहा देंगे।





बंदूक के साथ सोशल मीडिया पर डाली थी फोटो 





पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने अपने फेसबुक पर बंदूक के साथ एक फोटो डाली थी। जिसमें वो एक अन्य शख्स के साथ जीप पर चढ़े हुए थे। सुरेंद्र नाथ सिंह ने अपने हाथों में बंदूक ले रखी है, जबकि उनके साथ जीप पर खड़े शख्स के हाथ में रिवॉल्वर  पूर्व विधायक ने फोटो के साथ लिखा है 'उड़ाना तो बहुतों को है लेकिन डिसाइड नहीं कर पा रहा हूं कि पहले किसको मारूं, पर्ची निकालनी पड़ेगी.' सुरेंद्र नाथ सिंह को वेलेंटाइन डे पर लाउंज और कैफे में तोड़फोड़ के आरोप में उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी थी।  



Bhopal News सोशल मीडिया Former MLA Surendranath Singh BJP leader Surendranath Singh सुरेन्द्रनाथ सिंह पूर्व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह सुरेन्द्रनाथ सिंह सुर्खियों में सुरेन्द्रनाथ सिंह विवादों में सुरेन्द्रनाथ सिंह पर एफआईआर सुरेन्द्रनाथ सिंह गिरफ्तार सुरेन्द्रनाथ सिंह मम्मा बीजेपी नेता सुरेन्द्रनाथ सिंह