इंदौर शहर में अब यात्रा से ब्रेक नहीं लेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस ने जारी किया भारत जोड़ो यात्रा का पूरा रूट शेड्यूल 

author-image
Vivek Sharma
एडिट
New Update
इंदौर शहर में अब यात्रा से ब्रेक नहीं लेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस ने जारी किया भारत जोड़ो यात्रा का पूरा रूट शेड्यूल 

संजय गुप्ता, INDORE. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत अब इंदौर जिले में साप्ताहिक ब्रेक नहीं होगा। 28 नवंबर को पहले यह साप्ताहिक ब्रेक तय था लेकिन अब बदले शेड्यूल के बाद राहुल गांधी उज्जैन जिले में एक दिन ज्यादा रूकते हुए वहां पर 30 नवंबर को साप्ताहिक ब्रेक लेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस ने इंदौर शहर में उनका पूरा रूट शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इसके पहले दोपहर में प्रियंका गांधी और उनके पति राबर्ट वाड्रा यात्रा में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे और यहां से यात्रा में जुड़ने के लिए रवाना हो गए। 





इंदौर में इस तरह गुजरेगी यात्रा





26 नवंबर को यात्रा महू में पहुचेंगी यहां पर राहुल गांधी बाबा अम्बेडकर स्मारक पर जाएंगे, रात्रि विश्राम यहीं दशहरा मैदान परप होगा। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के अनुसार दिनाक 27 एवम 28 नवंबर को राहुल गांधी की इंदौर यात्रा का रूट इस प्रकार रहेगा।





यह भी पढ़ेंः महाकाल के गर्भगृह में निशुल्क दर्शन कर सकेंगे भक्त, हफ्ते में चार दिन रहेगी यह व्यवस्था, ढाई माह पहले थी यह सुविधा





27 नवंबर को यह होगा







  •  सुबह 6 बजे महू से पैदल प्रस्थान



  •  दोपहर को राऊ के आगे AU सिनेमा के समीप लंच ब्रेक


  •  लंच के पश्चात दोपहर 4 बजे AU सिनेमा से यात्रा प्रारंभ 


  •  यात्रा राजेंद्र नगर पुलिस थाने के सामने से होते हुवे 


  •  राजेंद्र नगर ब्रिज से चाणक्य पूरी चौराहा


  • चाणक्य पुरी चौराहा से केसरबाग ब्रिज से उतरकर  चोइथराम मंडी चौराहा


  •  चोइथराम मंडी चौराहा से माणिकबाग रोड से मणिकबाग पुल से कलेक्टर चौराहा


  • कलेक्टर चौराहा से हरसिद्धि मंदिर के पास से गांधी भवन होते हुवे बाटा शोरूम के सामने से राजबाड़ा पर यात्रा समाप्त


  •  राजबाड़ा पर नुक्कड़ सभा


  •  (27 को रात्रि विश्राम चिमनबाग मैदान पर)


  • 28 नवंबर को इस तरह होगा


  •  सुबह 6 बजे यात्रा बड़ा गणपति से पद यात्रा शुरू


  •  बड़ा गणपति से पदयात्रा जिंसी चौराहा से किला मैदान होते हुवे मरिमाता चौराहा


  •  मरीमाता चौराहे से विधायक संजय शुक्ला जी के निवास के सामने से बाणगंगा


  •  बाणगंगा से पदयात्रा लवकुश चौराहा


  •  लवकुश चौराहा से अरविंदो हॉस्पिटल


  • अरविंदो हॉस्पिटल चौराहा से आगे विधायक संजय शुक्ला के फार्म हाउस पर लंच ब्रेक


  • दोपहर 4 बजे लंच के पश्चात यात्रा ग्राम तराना पहुंचेंगी।


  •  तराना से सांवेर के लिए प्रस्थान


  • (28 नवंबर को सांवेर में रात्रि विश्राम) 






  • 29 को उज्जैन के लिए रवाना होगी





     इसके बाद यात्रा 29 नवंबर की सुबह सांवेर से रवाना होगी और शाम सात बजे उज्जैन में श्री गुरू सांदीपनी इंस्टीट्यूट में रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद 30 को वहां साप्ताहिक ब्रेक होगा, इसके बाद यात्रा आगर-मालवा होते हुए चार दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करेगी।



    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा Rahul Gandhi bhaarat jodo yaatra Rahul Gandhi bhaarat jodo yaatra schedule Bharat Jodo Yatra in Indore Indore Bharat Jodo Yatra schedule  राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा भारत जोड़ो यात्रा इंदौर पहुंची राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा शेड्यूल