DELHI: भारतीय ऑलराउंडर Krunal Pandya के घर आया नन्हा मेहमान, ये रखा नाम, फैंस ने लुटाया प्यार

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
DELHI: भारतीय ऑलराउंडर Krunal Pandya के घर आया नन्हा मेहमान, ये रखा नाम, फैंस ने लुटाया प्यार

Delhi. भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) के घर में एक नन्हे मेहमान ने जन्म लिया है। उनके घर में बेटे ने जन्म (son born) लिया है। इसकी जानकारी खुद  क्रुणाल ने अपने सोशल मीडिया (social media) के जरिए फैंस को दी है। उन्होंने अपने बेटे और पत्नी के साथ फोटो शेयर किया है। फैंस उन्हें पिता बनने पर मुबारकबाद दे रहे है। 





बताया बेटे का नाम





क्रुणाल पंड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में  क्रुणाल अपने बेटे और पत्नी पंखुरी (Pankhuri) के साथ नजर आ रहे है। इसी पोस्ट में उन्होंने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया है। क्रुणाल पंड्या ने अपने बेटे का नाम कवीर क्रुणाल पंड्या (Kavir Krunal Pandya) रखा है। जब से उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर ये पोस्ट शेयर किया है तब से फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे है। इसके अलावा  क्रुणाल के साथी खिलाड़ी भी बधाई दे रहे है। 







— Krunal Pandya (@krunalpandya24) July 24, 2022





फोटो में ये आ रहा नजर





एक फोटो में क्रुणाल और पंखुरी दिखाई दे रहे है। बकि दूसरे फोटो में क्रुणाल अपने बेटे को किस कर रहे हैं। इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे है। केएल राहुल ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा-दोनों को बहुत-बहुत बधाई। वहीं हार्दिक ने हार्ट इमोजी शेयर किया है।





2017 में हुई थी शादी





2017 का खिताब जीतने के बाद क्रुणाल ने पंखुड़ी को प्रपोज किया था। हालांकि पंखुड़ी ने ये प्रपोजल स्वीकार कर लिया था। क्रुणाल मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे और फाइनल में मैन ऑफ द मैच भी बने थे। 2017 में ही दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। 





भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं क्रुणाल





क्रुणाल भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए अभी तक 5 वनडे मैच खेले हैं। इनमें उनके नाम 130 रन और 2 विकेट हैं। वहीं 19 टी-20 मैच में 124 रन और 15 विकेट हैं।







 



Delhi Social Media सोशल मीडिया Sports Krunal Pandya बेटे Pankhuri son born Kavir Krunal Pandya भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या जन्म पंखुरी कवीर क्रुणाल पंड्या