BHOPAL. अंजू पाकिस्तान से भारत लौट आई है। वह फिलहाल दिल्ली में है। यहां से वो अपने पिता के घर यानि मध्य प्रदेश के ग्वालियर जाएंगी। उसके लौटने की खबर के बाद बौना गांव में हलचल बढ़ गई थी। बॉर्डर पर अंजू से सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ की है। इसमें उसने कहा है कि वह वहां खुश है। वह अपने बच्चों को लेने और पति अरविंद से तलाक लेने आई है।
अंजू ने बताया भारत लौटने का मकसद
वहीं अंजू ने बताया कि वो यहां अरविंद को तलाक देने आई हैं। इसके साथ ही वह अपने दोनों बच्चों को अपने साथ पाकिस्तान ले जाने की भी कोशिश करेंगी। हालांकि अंजू ने ये भी साफ किया कि अगर उनके बच्चे भारत में ही रहना चाहते है तो उन्हें इस चीज से कोई आपत्ति नहीं है।
मेरे घर में उसके लिए कोई एंट्री नहीं !
अंजू आज ग्वालियर अपने मायके लौटेंगी। वहीं बेटी के घर वापस आने की खबर मिलते ही अंजू के पिता प्रसाद थॉमस तमतमा गए हैं। उन्होंने मीडिया से बात करने से साफ मना कर दिया है। अंजू के पिता गयाप्रसाद थॉमस का कहना है कि अब उनका उससे कोई वास्ता नहीं है। वह पाकिस्तान में मुंह काला करवाकर आई है। वह हमारे लिए तो उसी दिन मर गई थी, जिस दिन पाकिस्तान गई थी।
गांव वाले बोले- हम उसे नहीं अपनाएंगे
दरअसल बौना गांव में ग्रामीणों का कहना है कि वह किसी भी हालत में अंजू को गांव में नहीं घुसने देंगे। उसने पूरे गांव की बदनामी की है। वहीं, पिता भी पहले ही कह चुके हैं कि हम उसे नहीं अपनाएंगे।
क्या मकसद लेकर भारत लौट आई फातिमा?
.
.#TheSootr #AnjuNasrullah #AnjuNasrullahLoveStory #anjureturnindia pic.twitter.com/Sin8XQ1qDe— TheSootr (@TheSootr) November 30, 2023