मास्टर प्लान : जुलाई में आएगा भोपाल, इंदौर और जबलपुर का मास्टर प्लान

Pratibha ranaa | Jun 03, 2024, 07:59 IST
Share
bhopal indore jabalpur master plans july
bhopal indore jabalpur master plans july

मास्टर प्लान के नए ड्राफ्ट में शहर के कामर्शियल और इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट पर फोकस है। भोपाल और इंदौर का ये तीसरा मास्टर प्लान होगा, जबकि जबलपुर का चौथा मास्टर प्लान होगा।

भोपाल, इंदौर और जबलपुर के मास्टर प्लान जुलाई में जारी होंगे। ये मास्टर प्लान ( MP Master Plan ) अगले साल यानी 2025 से ही लागू होंगे। जबलपुर और इंदौर में मास्टर प्लान की अवधि 3 साल पहले पूरी हो चुकी है।

जबलपुर- इंदौर का मास्टर प्लान 2041 तक के लिए और भोपाल का 2047 तक के लिए बन रहा है।

इंदौर- जबलपुर का ड्राफ्ट लगभग तैयार

इंदौर और भोपाल को रिसीविंग जोन बनाया जाएगा। 24 मीटर या इससे अधिक चौड़ी सड़कों को लेकर जनरेटिंग जोन बनाया जाएगा। इन सड़कों का 0.5 एफएआर भी बढ़ाया जाएगा।

माना जा रहा है कि इंदौर के मास्टर प्लान का ड्राफ्ट जुलाई -2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। इंदौर को वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। स्वच्छतम शहर की निरंतरता को रखते हुए शहर का विकास किया जाएगा।

बता दें, भोपाल और इंदौर का ये तीसरा मास्टर प्लान होगा। जबकि जबलपुर का चौथा मास्टर प्लान होगा। जानकारी के अनुसार इंदौर- जबलपुर का ड्राफ्ट लगभग तैयार है, लेकिन भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट के लिए नए सिरे से जीआईएस सर्वे का काम चल रहा है। पूरे प्लानिंग एरिया का दोबारा सर्वे हो रहा है। ( MP Master Plan )

इंदौर के प्लानिंग एरिया में भी बढ़ोत्तरी

वर्तमान में इंदौर में 505 वर्ग किमी प्लानिंग एरिया है, लेकिन नए प्लान में यह 880 वर्ग किमी हो जाएगा। यानी इंदौर का प्लानिंग एरिया 75 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा।

2031 के बजाय 2047 का प्लान बनाने में सबसे पहले आबादी का अनुमान बदलेगा और उस हिसाब से रेसीडेंशियल, कमर्शियल व अन्य प्रावधान होंगे। प्लान में वर्टिकल डेवलपमेंट पर जोर होगा ताकि शहर का बेतरतीब फैलाव ना हो।

भोपाल में TDR और प्रीमियम FAR देने की तैयारी

भोपाल के नए प्लान में कमर्शियल और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट पर फोकस किया जाएगा। पूरे शहर में बेस एफएआर 1.25 रखने के साथ टीडीआर और प्रीमियम एफएआर दिए जाने की तैयारी है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मास्टर प्लान
  • mp master plan
  • MP Master Plan July
  • जुलाई में आएगा मप्र मास्टर प्लान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा