इंदौर से दुबई की सीधी फ्लाइट बंद, शारजाह की रहेगी जारी, फेरे भी बढ़ाए

इंदौर से 30 मार्च 2023 को यह सीधी उड़ान शुरू हुई थी। जानकारों का कहना है कि दुबई एयरपोर्ट पर सही स्लॉट नहीं मिलने के कारण उड़ान को बंद किया गया है। हालांकि कंपनी सप्ताह में दो दिन चलने वाली शारजाह उड़ान को बढ़ाकर सप्ताह में चार दिन संचालित करेगी।

Advertisment
author-image
Sanjay gupta
New Update
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-08T230407.256
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

INDORE. इंदौर के देवी अहिल्याबाई एयरपोर्ट से दुबई के लिए सीधी फ्लाइट बंद हो गई है। गुरूवार को इसकी अंतिम उड़ान थी। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इसकी आगे की बुकिंग बंद कर दी है। अब दुबई जाने वालों को शारजाह होकर ही जाना होगा। यात्रियों को यह राहत मिली है कि शारजाह की फ्लाइट के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। 

बीते साल शुरू हुई थी उड़ान

इंदौर से 30 मार्च 2023 को यह सीधी उड़ान शुरू हुई थी। जानकारों का कहना है कि दुबई एयरपोर्ट पर सही स्लाट नहीं मिलने के कारण उड़ान को बंद किया गया है। हालांकि कंपनी सप्ताह में दो दिन चलने वाली शारजाह उड़ान को बढ़ाकर सप्ताह में चार दिन संचालित करेगी। इंदौर और शारजाह के बीच एक अप्रैल 2023 में सप्ताह में तीन दिन एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उड़ान शुरू हुई और फिर एक उड़ान शुक्रवार की बंद कर दी गई थी क्योंकि इसी दिन दुबई की भी थी और यात्री कम मिलते थे।  फिर शारजाह दो दिन ही फ्लाइट हो गई थी।

अब चार दिन चलेगी शारजाह फ्लाइट

अब दुबई फ्लाइट बंद होने के बाद शारजाह फ्लाइट रविवार, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को इंदौर आएगी और इंदौर से सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उड़ान वापस रवाना होगी। दुबाई जाने के लिए इंदौर से यात्रियों को शारजाह पहुंचकर सड़क मार्ग से दुबई जाना होगा।  

यह रहेगा शेड्यूल

इंदौर-शारजाह - आईएक्स 255 उड़ान इंदौर से रात्रि 12.10 बजे रवाना होकर यूएई समय अनुसार 2.05 बजे शारजाह पहुंचेगी।

शारजाह-इंदौर - आईएक्स 256 उड़ान यूएई समय अनुसार 17.50 बजे शारजाह से रवाना होकर रात्रि 10.35 बजे इंदौर पहुंचेगी।

इंदौर से दुबई की सीधी फ्लाइट बंद इंदौर-शारजाह की जारी रहेगी फ्लाइट देवी अहिल्याबाई एयरपोर्ट इंदौर-शारजाह शारजाह-इंदौर