अन्नदा 2025 का शुभारंभ : देखिए भव्य कार्यक्रम के खास मोमेंट्स...
Manya Jain | Apr 22, 2025, 19:51 IST
1 / 6
श्रद्धा पंडित की उपस्थितिImage credit : Manya Jain
बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर श्रद्धा पंडित ने अन्नदा 2025 के उद्घाटन में विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया और कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।
2 / 6
मुख्यमंत्री का वीडियो संदेशImage credit : Manya Jain
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजकीय शोक के कारण अन्नदा 2025 कार्यक्रम में नहीं आ पाए, लेकिन उन्होंने वीडियो संदेश भेजकर शुभकामनाएं दीं।
3 / 6
अन्नदा 2025 का उद्घाटनImage credit : Manya Jain
भोपाल में स्वर्ण जयंती सभागार में अन्नदा 2025 का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड सिंगर श्रद्धा पंडित और द सूत्र के एडिटर इन चीफ आनंद पांडे और मैनेजिंग एडिटर हरीश दिवेकर ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का आगाज किया।
4 / 6
मौजूदा लोगों की हंसीImage credit : Manya Jain
बिन्नू रानी के जवाबों ने सभागार में बैठे सभी लोगों को हंसी से लोटपोट कर दिया और हर चेहरे पर मुस्कान लाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया।
5 / 6
बुंदेली बोली में संवादImage credit : Manya Jain
द सूत्र के एडिटर रविकांत दीक्षित ने बिन्नू रानी से बुंदेली बोली पर बातचीत की और उनके विचारों को साझा किया।
6 / 6
बिन्नू रानी का मजेदार अंदाजImage credit : Manya Jain
छतरपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लूऐंसर बिन्नू रानी ने अपनी चुलबुली बुंदेली बोली में सभा को हंसी से गुदगुदाया।