Rajasthan Top News: राजस्थान की 3 हजार 716 पंचायतों में कल सरपंच-पंच चुनाव, 1.06 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट

04 Nov 2026

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में गुरुवार, 5 नवंबर को 27 जिलों की 3,716 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच के लिए मतदान होगा। इस चरण में सरपंच के 3 हजार 716 और वार्ड पंच के 34 हजार 218 पदों पर चुनाव कराया जा रहा है। चुनाव में 1.06 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने गांव के प्रतिनिधि चुनेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

किसानों की खाद फैक्ट्रियों में पहुंची तो अधिकारियों पर भी कार्रवाई, राजस्थान में यूरिया-DAP की कालाबाजारी रोकने के सख्त निर्देश

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में रबी की बुवाई के बीच यूरिया और डीएपी की सप्लाई पर निगरानी बढ़ाई गई है। किसानों के लिए मिलने वाली रियायती खाद को फैक्ट्रियों में इस्तेमाल करने या अवैध तरीके से बेचने पर सजा और जुर्माने का प्रावधान है। कृषि विभाग ने उद्योगों से हर महीने खरीद का रिकॉर्ड मांगने के साथ कार्रवाई नहीं करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं।

जयपुर से अमेरिका पहुंचे परिवार की बेटी पिया डांडिया ने जीता US कांग्रेस चुनाव, फ्लोरिडा से बनीं सांसद
जयपुर से अमेरिका पहुंचे परिवार की बेटी पिया डांडिया ने जीता US कांग्रेस चुनाव, फ्लोरिडा से बनीं सांसद

04 Nov 2026

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान के जयपुर से अमेरिका जाकर बसे एक परिवार की बेटी पिया डांडिया ने अमेरिकी राजनीति में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पिया ने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार केसी असकर को हराया। इस जीत के साथ पिया फ्लोरिडा से अमेरिकी कांग्रेस पहुंचने वाली पहली दक्षिण एशियाई प्रतिनिधि बन गई हैं।

दिवाली से पहले जयपुर नगर निगम में 11 हजार शिकायतें लंबित, 1087 स्ट्रीट लाइट खराब, सफाई के दावों पर सवाल
दिवाली से पहले जयपुर नगर निगम में 11 हजार शिकायतें लंबित, 1087 स्ट्रीट लाइट खराब, सफाई के दावों पर सवाल

04 Nov 2026

By Raghvendra Singh Rathore

दिवाली पर जयपुर को साफ-सुथरा और रोशन बनाने की तैयारियों के बीच नगर निगम की शिकायतों का आंकड़ा चिंता बढ़ा रहा है। शहर में हजारों लोग सफाई, खराब सड़कों, सीवर और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्याओं के समाधान का इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री और महापौर के निर्देशों के बाद भी शिकायतों का इतना बड़ा आंकड़ा निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहा है।

राजस्थान सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर जयपुर में होगा भव्य आयोजन, जिलों में भी कार्यक्रम
राजस्थान सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर जयपुर में होगा भव्य आयोजन, जिलों में भी कार्यक्रम

04 Nov 2026

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार अपनी तीसरी वर्षगांठ को भव्य आयोजन के रूप में मनाने की तैयारी कर रही है। जयपुर में होने वाले मुख्य कार्यक्रम के जरिए सरकार पिछले तीन वर्षों के विकास कार्यों, योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के सामने रखेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आयोजन में आमजन और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएं।

IAS शिखर अग्रवाल के 40 विला की जांच अब अलवर पहुंची, ACB ने गोयल फैशंस की जमीनों का रिकॉर्ड मांगा
IAS शिखर अग्रवाल के 40 विला की जांच अब अलवर पहुंची, ACB ने गोयल फैशंस की जमीनों का रिकॉर्ड मांगा

04 Nov 2026

By Ashish Bhardwaj

IAS शिखर अग्रवाल और उनके परिवार की ओर से एक ही कंपनी से 40 विला-कॉटेज खरीदने का मामला अब अलवर तक पहुंच गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने इस मामले में जांच का दायरा बढ़ाते हुए अलवर जिला प्रशासन से गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड की जमीनों और उनके कन्वर्जन से जुड़ी पूरी जानकारी मांगी है। कंपनी के नाम जिले में कहां-कहां जमीन और संपत्तियां हैं, इसका रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

जोधपुर में तस्कर का 75 लाख का मकान फ्रीज, तस्करी से बनाई थी संपत्ति
जोधपुर में तस्कर का 75 लाख का मकान फ्रीज, तस्करी से बनाई थी संपत्ति

04 Nov 2026

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कथित तस्कर की करीब 75 लाख रुपए कीमत की संपत्ति फ्रीज कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह मकान मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति से जुड़ा है। एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई इस कार्रवाई को तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर प्रहार के रूप में देखा जा रहा है।

जयपुर में EPFO का प्रवर्तन अधिकारी एक लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ पकड़ा
जयपुर में EPFO का प्रवर्तन अधिकारी एक लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ पकड़ा

04 Nov 2026

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के प्रवर्तन अधिकारी सोनू मौर्य को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अधिकारी ने एक फर्म के कर्मचारियों का PF जमा नहीं करवाने के मामले में FIR दर्ज नहीं करने और बैंक खाते फ्रीज नहीं करने के बदले दो लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। बुधवार को ACB की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत की राशि लेते पकड़ लिया।

अजमेर निगम कमिश्नर को कांग्रेस ने दिया लीगल नोटिस, विशेष साधारण सभा बुलाने की मांग
अजमेर निगम कमिश्नर को कांग्रेस ने दिया लीगल नोटिस, विशेष साधारण सभा बुलाने की मांग

04 Nov 2026

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अजमेर नगर निगम में विशेष साधारण सभा बुलाने की मांग को लेकर कांग्रेस और निगम प्रशासन के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को निगम कमिश्नर गौरव बुढ़ानिया से मुलाकात कर लीगल नोटिस सौंपा। कांग्रेस ने राजस्थान नगरपालिका अधिनियम की धारा 51 का हवाला देते हुए विशेष साधारण सभा बुलाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि मांग पर कार्रवाई नहीं होने पर कानूनी लड़ाई आगे बढ़ाई जाएगी।

भरतपुर नगर निगम में फर्जी पट्टों का खेल! 15 निरस्त, 25 को नोटिस; जेईएन पर भी कार्रवाई
भरतपुर नगर निगम में फर्जी पट्टों का खेल! 15 निरस्त, 25 को नोटिस; जेईएन पर भी कार्रवाई

04 Nov 2026

By Ashish Bhardwaj

भरतपुर नगर निगम में पट्टा वितरण के नाम पर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जांच में तीन दर्जन से ज्यादा पट्टे संदिग्ध पाए गए हैं। इनमें से 15 पट्टों को फर्जी तरीके से जारी होना मानते हुए निरस्त कर दिया गया है। 25 अन्य पट्टा धारकों को नोटिस देकर दस्तावेज मांगे गए हैं। अगर वे वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए तो उनके पट्टे भी निरस्त किए जा सकते हैं।

पेंशनर्स के लिए काम की खबर: सिर्फ इतने रुपए में घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, बैंकों में लाइन लगाने से मुक्ति

By Umeshwari Baghel

पेंशनर्स के लिए काम की खबर: सिर्फ इतने रुपए में घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, बैंकों में लाइन लगाने से मुक्ति
धनतेरस पर सोने ने 10 साल में दिया 365% रिटर्न: 2016 में लगाए होते एक लाख रुपए तो आज होते करीब 4.5 लाख, जानिए कितना बढ़ा भाव

By Sandeep Kumar

धनतेरस पर सोने ने 10 साल में दिया 365% रिटर्न: 2016 में लगाए होते एक लाख रुपए तो आज होते करीब 4.5 लाख, जानिए कितना बढ़ा भाव
अब नक्शे से चलेगा छत्तीसगढ़ का विकास, AI चैटबॉट बताएगा कहां चाहिए बैंक, कहां लगेगा उद्योग और कहां पहुंचेंगी सरकारी योजनाएं

By VINAY VERMA

अब नक्शे से चलेगा छत्तीसगढ़ का विकास, AI चैटबॉट बताएगा कहां चाहिए बैंक, कहां लगेगा उद्योग और कहां पहुंचेंगी सरकारी योजनाएं
बैतूल में ठेकेदार कानून से ऊपर? सरकारी विश्रामगृह में बिना अनुमति लगा दिया मिक्सर प्लांट, सालभर से अफसर खामोश

By The Sootr

बैतूल में ठेकेदार कानून से ऊपर? सरकारी विश्रामगृह में बिना अनुमति लगा दिया मिक्सर प्लांट, सालभर से अफसर खामोश
MP में खाद की किल्लत हुई तो नपेंगे कलेक्टर! CM मोहन यादव की दो टूक, अवैध शराब और पटाखों पर भी सख्ती

By Ramanand Tiwari

एमपी पुलिस हाउसिंग: निर्माण कार्यों में 63.20 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, जिम्मेदारों से कब होगी वसूली?

Live |शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, बेटी सुप्रिया सुले ने दी जानकारी

By

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, बेटी सुप्रिया सुले ने दी जानकारी