भरतपुर नगर निगम में फर्जी पट्टों का खेल! 15 निरस्त, 25 को नोटिस; जेईएन पर भी कार्रवाई

Ashish Bhardwaj | Nov 04, 2026, 18:07 IST
Share
भरतपुर में फर्जी पट्टें हुए जारी
भरतपुर में फर्जी पट्टें हुए जारी

भरतपुर नगर निगम में पट्टा वितरण के नाम पर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जांच में तीन दर्जन से ज्यादा पट्टे संदिग्ध पाए गए हैं। इनमें से 15 पट्टों को फर्जी तरीके से जारी होना मानते हुए निरस्त कर दिया गया है। 25 अन्य पट्टा धारकों को नोटिस देकर दस्तावेज मांगे गए हैं। अगर वे वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए तो उनके पट्टे भी निरस्त किए जा सकते हैं।

भरतपुर निगम प्रशासन ने सत्यापन करने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। पट्टा जारी करने से पहले मौके पर जांच करने वाले एक कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) को चार्जशीट दी गई है। दूसरे जेईएन को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इस कार्रवाई के बाद पट्टा वितरण की पूरी प्रक्रिया और इसमें शामिल कर्मचारियों की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं।

पिता-पुत्र के नाम पर एक ही पते से पट्टे

राज्य सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम स्तर पर पट्टा वितरण शिविर लगाए थे। इन शिविरों में जारी पट्टों की जांच के दौरान दस्तावेजों में गड़बड़ी के मामले सामने आए। आरोप है कि कुछ लोगों ने दस्तावेजों में हेरफेर कर एक ही पते पर पिता और पुत्र के नाम से अलग-अलग पट्टे जारी करवा लिए।

जांच में ऐसे मामले भी सामने आए, जिनमें खाली भूखंडों के नाम पर पट्टे जारी कर दिए गए। मौके पर भौतिक सत्यापन के दौरान संबंधित जगहों पर केवल खाली प्लॉट मिले। इसके बावजूद पट्टा जारी होने से सत्यापन प्रक्रिया पर सवाल उठे। शिकायतें नगर निगम आयुक्त तक पहुंचीं तो जांच कराई गई। इसके बाद अनियमित तरीके से जारी पट्टों को निरस्त करने की कार्रवाई शुरू हुई।

जेईएन पर कार्रवाही , दूसरे से मांगा जवाब

पट्टा जारी करने से पहले मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन करना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी होती है। इस मामले में दो जेईएन की भूमिका जांच के दायरे में आई है। निगम प्रशासन ने दोनों से जवाब मांगा था। अब एक जेईएन को चार्जशीट जारी कर दी गई है, जबकि दूसरे को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

सवाल यह है कि अगर मौके पर सही तरीके से जांच हुई होती तो खाली भूखंडों के नाम पर पट्टे कैसे जारी हो गए? दस्तावेजों में गड़बड़ी के बावजूद फाइलें किस स्तर पर मंजूर हुईं? इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे।

दलालों की भूमिका की भी जांच जरूरी

इस पूरे मामले में पट्टा जारी कराने वाले कथित दलालों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि निगम में लंबे समय से एक ऐसा नेटवर्क सक्रिय है, जो अधिकारियों और कर्मचारियों के माध्यम से पट्टों की फाइलें आगे बढ़वाता है। हालांकि, इस कथित नेटवर्क और उसकी भूमिका की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

मामले में केवल मौके पर सत्यापन करने वाले जेईएन तक जांच सीमित रखना पर्याप्त नहीं होगा। पट्टे की फाइल तैयार करने, दस्तावेज जांचने, रिपोर्ट लगाने और अंतिम मंजूरी देने वाले हर स्तर की भूमिका की पड़ताल जरूरी है। अगर किसी दलाल या कर्मचारी की मिलीभगत सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

फसल बीमा योजना की पोल खुली: 75% किसानों को नुकसान के हिसाब से नहीं मिला क्लेम, योजना पर उठे सवाल | Crop Insurance Scheme Exposed: 75% Farmers Didn't Get Claim as Per Loss, Questions Raised on Scheme
फसल बीमा योजना की खुली पोल, 300 में से 227 किसानों को नुकसान के हिसाब से नहीं मिला क्लेम
04 Nov 2026 ,
By Mukesh Sharma
किसानों को फसल खराब होने पर आर्थिक सुरक्षा देने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सवालों के घेरे में है। राजस्थान सरकार के मूल्यांकन विभाग की एक रिपोर्ट में योजना से जुड़ी कई कमियां सामने आई हैं। फसल नुकसान का सही आकलन नहीं होना, क्लेम की रकम कम मिलना, भुगतान में देरी और बीमा कंपनियों की कमजोर निगरानी जैसी समस्याएं योजना को प्रभावित कर रही हैं।

पहले भी सामने आ चुका है फर्जी पट्टा मामला

भरतपुर नगर निगम में फर्जी पट्टों का विवाद नया नहीं है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे। उस समय फर्जी पट्टे जारी कराने के आरोप में एक संविदा कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। दो कर्मचारियों को निलंबित किया गया था। मथुरा गेट थाना पुलिस ने फर्जी पट्टा बनवाने वाले एक व्यक्ति और संविदा कर्मचारी को गिरफ्तार भी किया था। उस प्रकरण में 13 से अधिक एफआईआर दर्ज कराए जाने की बात सामने आई थी।

हालांकि, उस समय की जांच में अधिकारियों को क्लीन चिट दिए जाने का भी जिक्र हुआ था। अब नए मामले में एक बार फिर पट्टा जारी करने की प्रक्रिया सवालों के घेरे में है।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: IAS भास्कर सावंत RCA प्रशासक बने रहेंगे, याचिका खारिज | Supreme Court's Decision: IAS Bhaskar Sawant to remain RCA Administrator, Petition Dismissed
RCA प्रशासक बने रहेंगे IAS भास्कर सावंत, सुप्रीम कोर्ट ने हटाने की मांग वाली याचिका खारिज की
04 Nov 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के प्रशासन और चुनाव को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। बुधवार को शीर्ष अदालत ने IAS अधिकारी और राजस्थान के प्रमुख गृह सचिव भास्कर ए. सावंत को RCA के प्रशासक पद से हटाने की मांग वाली विशेष अनुमति याचिका (SLP) खारिज कर दी।

जांच का दायरा बढ़ेगा या कार्रवाई यहीं रुकेगी?

फिलहाल 15 पट्टे निरस्त किए जा चुके हैं और 25 पट्टा धारकों से दस्तावेज मांगे गए हैं। आगे की कार्रवाई उनके जवाब और दस्तावेजों की जांच पर निर्भर करेगी। साथ ही, जेईएन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी जारी है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि फर्जी पट्टे जारी होने में क्या केवल सत्यापन की लापरवाही थी या पूरी प्रक्रिया में कई स्तरों पर गड़बड़ी हुई? इसका जवाब तभी मिलेगा, जब निगम प्रशासन दस्तावेजों से लेकर अंतिम मंजूरी तक पूरी कड़ी की निष्पक्ष जांच करेगा।

राजस्थान हाईकोर्ट की वेबसाइट पर फर्जी जमानत आदेश अपलोड: एनडीपीएस आरोपी की रिहाई की आशंका | Fake Bail Order Uploaded on Rajasthan High Court Website: Apprehension of NDPS Accused's Release
राजस्थान हाईकोर्ट की वेबसाइट पर फर्जी जमानत आदेश अपलोड, एनडीपीएस आरोपी की रिहाई की आशंका
04 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर एनडीपीएस मामले के आरोपी कलविंदर सिंह को जमानत देने का कथित आदेश अपलोड होने से न्यायिक प्रशासन में गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि 26 अक्टूबर 2026 की तारीख वाले इस आदेश को हाईकोर्ट ने पारित ही नहीं किया था। मामले की जानकारी सामने आने के बाद हाईकोर्ट प्रशासन ने इसे मुख्य न्यायाधीश के समक्ष रखा है। फिलहाल शुरुआती जांच जारी है और आरोपी की रिहाई से जुड़ी खबरों की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Tags:
  • भरतपुर नगर निगम
  • फर्जी पट्टे
  • पट्टा निरस्त
  • पट्टा वितरण शिविर
  • जेईएन चार्जशीट
  • फर्जी पट्टा घोटाला
  • Bharatpur municipal corporation
  • fake pattas Bharatpur
पेंशनर्स के लिए काम की खबर: सिर्फ इतने रुपए में घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, बैंकों में लाइन लगाने से मुक्ति!

By Umeshwari Baghel

पेंशनर्स के लिए काम की खबर: सिर्फ इतने रुपए में घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, बैंकों में लाइन लगाने से मुक्ति!
कलेक्टर की कुर्सी पर कुर्की का खतरा! कोर्ट का वारंट लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे वकील, अधिकारियों में मची हलचल

By Neel Tiwari

कलेक्टर की कुर्सी पर कुर्की का खतरा! कोर्ट का वारंट लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे वकील, अधिकारियों में मची हलचल
राजस्थान में सर्दी बढ़ने के साथ हवा जहरीली, भिवाड़ी का AQI 281; सीकर-फतेहपुर में माउंट आबू जैसी ठंड

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में सर्दी बढ़ने के साथ हवा जहरीली, भिवाड़ी का AQI 281; सीकर-फतेहपुर में माउंट आबू जैसी ठंड
MP में भर्ती निकली, मेरिट बनी, चॉइस फिलिंग भी हुई, लेकिन जॉइनिंग का इंतजार खत्म नहीं! 770 अभ्यर्थियों की नियुक्ति कब?

By Atul Dwivedi

MP में भर्ती निकली, मेरिट बनी, चॉइस फिलिंग भी हुई, लेकिन जॉइनिंग का इंतजार खत्म नहीं! 770 अभ्यर्थियों की नियुक्ति कब?
फसल बीमा योजना की खुली पोल, 300 में से 227 किसानों को नुकसान के हिसाब से नहीं मिला क्लेम

By Mukesh Sharma

फसल बीमा योजना की खुली पोल, 300 में से 227 किसानों को नुकसान के हिसाब से नहीं मिला क्लेम
CM मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश के गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू, रोशनी लौटने की उम्मीद

By Jyoti Mahender Bhardwaj

CM मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश के गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू, रोशनी लौटने की उम्मीद
जमीन पर कब्जे करने से नहीं मिलता कानूनी अधिकार, BSP की जमीन पर सालों से दुकान चलाने वालों की सभी याचिकाएं खारिज

By Harrison Masih

जमीन पर कब्जे करने से नहीं मिलता कानूनी अधिकार, BSP की जमीन पर सालों से दुकान चलाने वालों की सभी याचिकाएं खारिज