RCA प्रशासक बने रहेंगे IAS भास्कर सावंत, सुप्रीम कोर्ट ने हटाने की मांग वाली याचिका खारिज की
Mukesh Sharma | Nov 04, 2026, 15:18 IST
IAS भास्कर ए सावंत आरसीए के प्रशासक बने रहेंगे
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के प्रशासन और चुनाव को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। बुधवार को शीर्ष अदालत ने IAS अधिकारी और राजस्थान के प्रमुख गृह सचिव भास्कर ए. सावंत को RCA के प्रशासक पद से हटाने की मांग वाली विशेष अनुमति याचिका (SLP) खारिज कर दी।
यह याचिका राजेंद्र सिंह नांदू और नागौर जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से दायर की गई थी। याचिकाकर्ताओं ने सावंत की जगह सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश या हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश को प्रशासक नियुक्त करने की मांग की थी।
चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने याचिकाकर्ताओं को राहत देने से इनकार कर दिया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट को निर्देश दिया कि उसके सामने उठाए गए सभी मुद्दों पर सुनवाई कर फैसला करे। पीठ ने मौखिक टिप्पणी में कहा कि राजस्थान हाईकोर्ट इन मुद्दों की जांच करने और उन पर निर्णय लेने में सक्षम है।
याचिकाकर्ताओं का आरोप था कि RCA प्रशासक भास्कर सावंत ने चुनाव प्रक्रिया सही तरीके से नहीं कराई। इसी आधार पर उन्होंने सावंत को पद से हटाने और उनकी जगह किसी न्यायिक अधिकारी को जिम्मेदारी देने की मांग की थी। याचिका में हाल ही में हुए RCA चुनावों को रद्द करने की मांग भी की गई थी।
वहीं, सावंत की ओर से पैरवी करते हुए अतिरिक्त महाधिवक्ता शिव मंगल शर्मा ने कहा कि प्रशासक के व्यक्तिगत आचरण को लेकर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। उन्होंने दलील दी कि सावंत की नियुक्ति राजस्थान हाईकोर्ट ने एडहॉक कमेटी को भंग करने के बाद की थी। उनके प्रशासक रहते ही चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई।
RCA में करीब चार साल बाद 29 सितंबर 2026 को चुनाव के लिए मतदान हुआ था। सुप्रीम कोर्ट ने मतदान पर रोक नहीं लगाई, लेकिन परिणाम घोषित करने पर रोक लगा दी थी। अदालत ने कहा था कि राजस्थान हाईकोर्ट में लंबित याचिकाओं पर फैसला आने तक नतीजे सार्वजनिक नहीं किए जाएं।
RCA के 38 मतदाताओं में से 35 ने मतदान किया था। तीन जिला संघों ने वोट नहीं डाला। मतदान के बाद मतपत्रों को सीलबंद कर सुरक्षित रख दिया गया। अब मतगणना और परिणाम की घोषणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही हो सकेगी।
RCA में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारी सदस्य के पदों के लिए चुनाव हुए हैं। अध्यक्ष पद पर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह खींवसर और दौसा जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजकिशोर उपाध्याय के बीच मुकाबला है। राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी के बेटे आशीष तिवाड़ी भी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा विधायक जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव ने उपाध्यक्ष और सचिव, दोनों पदों के लिए दावेदारी की है।
RCA में चुनाव कराने की मांग लंबे समय से उठ रही थी। दिसंबर 2023 में राजस्थान में भाजपा सरकार बनने के समय वैभव गहलोत RCA के अध्यक्ष थे। सरकार बदलने के बाद उन्हें पद छोड़ना पड़ा। इसके बाद राज्य सरकार ने 28 मार्च 2024 को तीन महीने के लिए एडहॉक कमेटी बनाई थी। कमेटी को चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई, लेकिन तय समय में चुनाव नहीं हो सके।
इसके बाद कमेटी का कार्यकाल 29 जून 2024, 28 सितंबर 2024, 26 दिसंबर 2024, 27 मार्च 2025, 27 जून 2025, 26 सितंबर 2025, 26 दिसंबर 2025 और 28 मार्च 2026 को फिर तीन-तीन महीने के लिए बढ़ाया गया।
पूर्व रणजी खिलाड़ी राजीव प्रताप सिंह राठौड़ की जनहित याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट ने 1 जुलाई 2026 को एडहॉक कमेटी को भंग कर दिया था। अदालत ने प्रमुख गृह सचिव भास्कर ए. सावंत को RCA का प्रशासक नियुक्त किया और तीन महीने में चुनाव कराने के निर्देश दिए थे।
इसके बाद सावंत ने चुनाव कार्यक्रम जारी कराया और 29 सितंबर को मतदान हुआ। हालांकि, महिला प्रतिनिधित्व और मतदाता सूची में नए जिलों को शामिल करने जैसे मुद्दों पर कानूनी विवाद के चलते नतीजे अटक गए। अब सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश के बाद सावंत प्रशासक बने रहेंगे, जबकि चुनाव से जुड़े विवादों पर अंतिम फैसला राजस्थान हाईकोर्ट को करना है।
चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने याचिकाकर्ताओं को राहत देने से इनकार कर दिया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट को निर्देश दिया कि उसके सामने उठाए गए सभी मुद्दों पर सुनवाई कर फैसला करे। पीठ ने मौखिक टिप्पणी में कहा कि राजस्थान हाईकोर्ट इन मुद्दों की जांच करने और उन पर निर्णय लेने में सक्षम है।
चुनाव ठीक नहीं कराने का लगाया था आरोप
वहीं, सावंत की ओर से पैरवी करते हुए अतिरिक्त महाधिवक्ता शिव मंगल शर्मा ने कहा कि प्रशासक के व्यक्तिगत आचरण को लेकर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। उन्होंने दलील दी कि सावंत की नियुक्ति राजस्थान हाईकोर्ट ने एडहॉक कमेटी को भंग करने के बाद की थी। उनके प्रशासक रहते ही चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई।
चुनाव हुए, लेकिन नतीजे अब भी सीलबंद
RCA के 38 मतदाताओं में से 35 ने मतदान किया था। तीन जिला संघों ने वोट नहीं डाला। मतदान के बाद मतपत्रों को सीलबंद कर सुरक्षित रख दिया गया। अब मतगणना और परिणाम की घोषणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही हो सकेगी।
RCA में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारी सदस्य के पदों के लिए चुनाव हुए हैं। अध्यक्ष पद पर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह खींवसर और दौसा जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजकिशोर उपाध्याय के बीच मुकाबला है। राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी के बेटे आशीष तिवाड़ी भी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा विधायक जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव ने उपाध्यक्ष और सचिव, दोनों पदों के लिए दावेदारी की है।
एडहॉक कमेटी का कार्यकाल बार-बार बढ़ा
इसके बाद कमेटी का कार्यकाल 29 जून 2024, 28 सितंबर 2024, 26 दिसंबर 2024, 27 मार्च 2025, 27 जून 2025, 26 सितंबर 2025, 26 दिसंबर 2025 और 28 मार्च 2026 को फिर तीन-तीन महीने के लिए बढ़ाया गया।
हाईकोर्ट ने भास्कर सावंत को बनाया था प्रशासक
इसके बाद सावंत ने चुनाव कार्यक्रम जारी कराया और 29 सितंबर को मतदान हुआ। हालांकि, महिला प्रतिनिधित्व और मतदाता सूची में नए जिलों को शामिल करने जैसे मुद्दों पर कानूनी विवाद के चलते नतीजे अटक गए। अब सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश के बाद सावंत प्रशासक बने रहेंगे, जबकि चुनाव से जुड़े विवादों पर अंतिम फैसला राजस्थान हाईकोर्ट को करना है।
सौरभ चंद्राकर से 8 दिन होगी पूछताछ, CBI को मिली रिमांड, 12 नवंबर को कोर्ट में फिर पेशी
By VINAY VERMA
RSS ने SIR को बताया सही, सरकार्यवाह दत्तात्रेय बोले- देश में अराजक शक्तियां, जेन जी आंदोलन की दिशा सही हो
By Sanjay Gupta
एमपी में 5 साल बाद निकली आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती: 3,062 पदों पर होगा सिलेक्शन, 16 नवंबर से पात्र महिलाएं कर सकेंगी आवेदन
By Arohi Raj
सीएम हाउस में किसान संघ की 48 मांगें, 11 लाख डिफॉल्टर किसानों का ब्याज माफ करने की मांग
By Aman Vaishnav
छह महीने में दो चुनाव, 230 करोड़ खर्च, एक साथ होते तो बचते 100 करोड़ से ज्यादा, छत्तीसगढ़ के इन आंकड़ों ने खोली खर्च की पोल
By Arun Tiwari
IAS शिखर अग्रवाल के विला विवाद मामले में भजनलाल-गहलोत आमने-सामने, सीएम की भूमिका पर उठाए सवाल
By Ashish Bhardwaj
42वीं किस्त में 3000 रुपए मिलेंगे या 1500?: लाड़ली बहनों को दिवाली का इंतजार, भाई दूज पर भी सौगात की उम्मीद
By Arohi Raj