नेता पुत्रों की क्रिकेट पॉलिटिक्स बोल्ड, HC ने की RCA की एडहॉक कमेटी सस्पेंड

Mukesh Sharma | Jul 01, 2026, 19:59 IST
Share
नेता पुत्रों को हाईकोर्ट से झटका, ACS होम भास्कर ए. सावंत बने प्रशासक
नेता पुत्रों को हाईकोर्ट से झटका, ACS होम भास्कर ए. सावंत बने प्रशासक

राजस्थान हाई कोर्ट ने चुनाव नहीं कराने पर आरसीए (RCA) की एडहॉक कमेटी को सस्पेंड कर दिया है। इस कमेटी में मंत्रियों और विधायकों के बेटे काबिज थे। अब एसीएस होम भास्कर ए. सावंत को आरसीए का प्रशासक नियुक्त किया है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • हाई कोर्ट ने चुनाव नहीं कराने पर आरसीए (RCA) की एडहॉक कमेटी को सस्पेंड की।
  • अब होम सेक्रेटरी भास्कर सांवत को कमान सौंपी, तीन महीने में कराएंगे चुनाव।
  • 2 साल से सिर्फ कार्यकाल विस्तार, कोर्ट ने पूछा रजिस्ट्रार पर क्यों न हो अवमानना केस।
  • हाई कोर्ट के आदेश पर नेता पुत्र मोहित यादव, धनंजय सिंह समेत सभी सदस्य रहेंगे सस्पेंड।
  • भाजपा सरकार बनते ही गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने छोड़ी थी आरसीए की गद्दी।
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की मंत्री व विधायक पुत्रों से सजी एडहॉक कमेटी को राजस्थान हाई कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने तत्काल प्रभाव से इसे सस्पेंड कर दिया है।

कोर्ट ने होम सेक्रेटरी भास्कर ए. सावंत को RCA का प्रशासक नियुक्त किया है। उन्हें तीन महीने में आरसीए के चुनाव कराने को कहा है।

एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा और जस्टिस मनीष शर्मा की बैंच ने यह आदेश राजीव प्रताप सिंह राठौड़ की जनहित याचिका पर दिए।

अंतरिम व्यवस्था के लिए थी एडहॉक कमेटी

एडवोकेट अश्विवनी कुमार जैमन के अनुसार याचिका में कहा है कि आरसीए की एडहॉक कमेटी का गठन 29 जून 2024 को अंतरिम व्यवस्था के तौर पर किया था। उसे 3 महीने के भीतर चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन चुनाव नहीं हुए। सरकार तब से लगातार एड-हॉक कमेटी का कार्यकाल बढ़ा कर नई कमेटी बना देती है।

कोर्ट ने 27 अप्रैल, 2026 को सरकार से पूछा था कि चुनाव करवाने के निर्देश के साथ एडहॉक कमेटी ​बनाने के बावजूद चुनाव क्यों नहीं हुए हैं?

कोर्ट ने सहकारिता रजिस्ट्रार से भी बताने को कहा था कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद चुनाव क्यों नहीं हो रहे हैं। एडहॉक कमेटी सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की है या नहीं। क्या उन्हें संबंधित जिला क्रिकेट संघ से हटाया है या नहीं? लेकिन कोई जवाब पेश नहीं किया गया।

फिर से कार्यकाल बढ़ा दिया

बुधवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि एड-हॉक कमेटी का कार्यकाल 27 जून को खत्म हो रहा था। सरकार ने फिर से कमेटी का कार्यकाल 26 जून के आदेशा से फिर से बढ़ा दिया है।

कोर्ट ने कहा है कि वह 27 अप्रैल,2026 के आदेश में ही सहकारिता रजिस्ट्रार से जवाब तलब कर चुका है, लेकिन उन्होंने अदालती आदेश की पालना नहीं की है।

कोर्ट ने आदेश की पालना नहीं करने पर सहकारिता रजिस्ट्रार को अगली तारीख पर उपस्थित होने को कहा है। कोर्ट ने उनसे बताने को कहा है कि क्यों ना उनके खिलाफ अवमानना कार्रवाई शुरु की जाए।

RCA के कामकाज संभालेंगे सावंत

हाई कोर्ट ने अंतरिम व्यवस्था के तहत एसीएस होम भास्कर ए. सांवत को RCA का प्रशासक नियुक्त किया है।

कोर्ट ने उनसे कहा है कि वह व्यक्तिगत रुप से अगले तीन महीने में RCA के चुनाव करवाना सुनिश्चित करेंगे।

कोर्ट ने उन्हें चुनाव कार्यक्रम घोषित करके अगली तारीख से पहले कोर्ट को बताने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने सभी जिला संघ को नियमित कार्यकारिणी के गठन होने तक प्रशासक के अधीन रहने को कहा है। मामले में अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी।

मंत्रियों व विधायकों के बेटों की कमेटी

सहकारिता रजिस्ट्रार डॉ. समित शर्मा ने 26 जून को ही लगातार 10वीं बार एडहॉक कमेटी का कार्यकाल तीन महीने बढ़ाया था।

कमेटी में मोहित यादव को कन्वीनर बना रखा था। उनके साथ धनंजय सिंह, आशीष तिवाड़ी, सुशील जैन, अरिष्ट सिंघवी और अर्जुन बेनीवाल सदस्य के रूप में काम कर रहे थे। इनके साथ ही डूंगरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुशील जैन भी कमेटी में सदस्य थे।

मोहित यादव भाजपा विधायक जसवंत यादव और धनंजय सिंह स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे हैं, जबकि आशीष तिवाड़ी भाजपा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, अर्जुन बेनीवाल विधायक संजीव बेनीवाल के पुत्र हैं। अरिष्ट सिंघवी पूर्व मंत्री चंद्रराज सिंघवी के पौत्र हैं।

भाजपा सरकार बनने के बाद वैभव ने दिया इस्तीफा

भाजपा सरकार बनने के बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने RCA अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद धनंजय सिंह खींवसर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

सरकार ने 28 मार्च 2024 को RCA के चुनाव के लिए एडहॉक कमेटी का गठन किया था। हालांकि तीन महीने के तय समय में चुनाव नहीं हो सके।

इसके बाद आठ बार कमेटी का कार्यकाल तीन-तीन महीने बढ़ाया गया। आखिरी बार 26 जून को कार्यकाल बढ़ा था।

ये भी पढ़ें:-

Khelo Premier League में शराब कांड, RCA ने खेल परिषद को लिखा पत्र

RCA में इसी महीने जारी हो सकता है चुनाव का नोटिस; खेल मंत्री की अपील के बाद हलचल तेज

RCA और डेनमार्क के बीच क्रिकेट एक्सचेंज समझौता, अब राजस्थानी खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय अनुभव

आरसीए में बैटिंग करेंगे नेताओं के लाड़ले, एडहॉक कमेटी में सभी 5 पदों पर 'सत्ता पुत्र' काबिज





Tags:
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • हाई कोर्ट
  • राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन
  • RCA
  • जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा
  • होम सेक्रेटरी भास्कर ए. सावंत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा