रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
Umeshwari Baghel | Published:
रायपुर रेल मंडल में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में कटौती का आरोप
रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों की सफाई करने वाले कर्मचारियों ने ठेका कंपनी पर वेतन में गड़बड़ी और शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनके बैंक खाते में हर महीने 18 से 20 हजार रुपए की सैलरी आती है, लेकिन उन्हें सिर्फ 10 हजार रुपए ही मिलते हैं। बाकी पैसे एटीएम से निकाल लिए जाते हैं।
रायपुर रेलवे में सफाईकर्मियों की सैलरी को लेकर उठे सवाल
कर्मचारियों ने ठेका कंपनी 'किंग एक्सपर्ट्स इन सिक्योरिटी सॉल्यूशन' पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके खाते में पूरी सैलरी डाली जाती है, लेकिन बाद में उसमें से हजारों रुपए निकाल लिए जाते हैं। इस मामले को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है और अब उन्होंने न्याय के लिए श्रम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।
खाते में 18 से 20 हजार, लेकिन जेब में सिर्फ 10 हजार
कर्मचारियों के मुताबिक, हर महीने उनकी सैलरी से करीब 8 से 10 हजार रुपए निकाल लिए जाते हैं। यह सिलसिला पिछले 3 से 4 साल से चलने का आरोप है। कर्मचारियों का कहना है कि मेहनत वे पूरी करते हैं, लेकिन कमाई का बड़ा हिस्सा उन्हें नहीं मिल पाता।
एटीएम कार्ड भी कंपनी के पास रखने का आरोप
आरोप है कि जैसे ही खाते में सैलरी आती है, एटीएम से अतिरिक्त रकम निकाल ली जाती है। इसके बाद कर्मचारियों को केवल 10 हजार रुपए दिए जाते हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि अपने ही बैंक खाते और मेहनत की कमाई पर उनका पूरा नियंत्रण नहीं है। हालांकि, इन आरोपों की अभी आधिकारिक जांच और पुष्टि होना बाकी है।
13 मांगों को लेकर श्रम न्यायालय पहुंचे कर्मचारी
कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें न्यूनतम मजदूरी के नियमों के मुताबिक पूरा वेतन दिया जाए। साथ ही उनके एटीएम कार्ड वापस किए जाएं और सभी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र मिले। इसके अलावा कर्मचारियों ने सवेतन छुट्टी, नियमित मेडिकल जांच और नौकरी की सुरक्षा जैसी सुविधाओं की भी मांग उठाई है।
शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी?
कर्मचारियों का आरोप है कि जब उन्होंने अपनी परेशानी रेलवे के कैरिज एंड वैगन यानी C&W विभाग के अधिकारियों को बताई, तो समस्या दूर करने के बजाय नौकरी से निकालने की धमकी दी गई। इन आरोपों को लेकर भी अभी संबंधित अधिकारियों की ओर से किसी जांच के नतीजे की जानकारी सामने नहीं आई है।
रेलवे अधिकारियों ने कहा- जानकारी मिलने पर कराएंगे जांच
वहीं, रायपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम डॉ. सुष्कर विपुल विलासराव ने बताया कि फिलहाल उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। अगर कर्मचारियों के वेतन और एटीएम कार्ड को लेकर ऐसी शिकायत है, तो जानकारी लेकर जांच कराई जाएगी।
अब जांच पर टिकी कर्मचारियों की उम्मीद
फिलहाल मामला श्रम न्यायालय तक पहुंच गया है। अब जांच में ही साफ हो सकेगा कि कर्मचारियों के आरोपों में कितनी सच्चाई है और वेतन से कथित तौर पर निकाली गई रकम का पूरा मामला क्या है।
खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम
By Jageshwar Prasad
छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम
By Umeshwari Baghel
MP के शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ई-अटेंडेंस से वेतन काटने की तैयारी, शिक्षक संगठनों ने दी बहिष्कार की चेतावनी
By Amresh Kushwaha
शैलेंद्र वर्मा बने MP स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष, प्रतिभा वालिया उपाध्यक्ष नियुक्त, मतदान से चुनी गई नई टीम
By Neel Tiwari
CGPSC New Rules: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, चयन सूची को लेकर बदला नियम, जानें क्या होगा असर
By Umeshwari Baghel
सफाईकर्मी भेजने के बजाय नकद पैसे का प्रलोभन, जयपुर नगर निगम के पार्षदों ने खोला मोर्चा, मेयर दफ्तर पर धरने की चेतावनी
By Jageshwar Prasad
राजस्थान में 9,321 करोड़ के सूखा राहत पैकेज के बीच नियमों का पेंच, सिर्फ 20% पशुपालकों को ही मिलेगा रियायती चारा
By Jageshwar Prasad