सफाईकर्मी भेजने के बजाय नकद पैसे का प्रलोभन, जयपुर नगर निगम के पार्षदों ने खोला मोर्चा, मेयर दफ्तर पर धरने की चेतावनी

Jageshwar Prasad | Published:
Share
दीपावली पर हर वार्ड में 20 अतिरिक्त सफाईकर्मी लगाने के मेयर सुनील कोठारी के वादे पर कांग्रेस पार्षदों ने उठाए गंभीर सवाल।
दीपावली पर हर वार्ड में 20 अतिरिक्त सफाईकर्मी लगाने के मेयर सुनील कोठारी के वादे पर कांग्रेस पार्षदों ने उठाए गंभीर सवाल।

राजधानी जयपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में है। दीपावली के मौके पर हर वार्ड में 20 अतिरिक्त सफाईकर्मी लगाने का मेयर सुनील कोठारी का वादा अब बड़े राजनीतिक विवाद में बदल गया है। इस मुद्दे पर बीजेपी के भी कई पार्षद नाराज बताए गए हैं।

वहीं कांग्रेस पार्षदों का आरोप है कि एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बावजूद वार्डों में अतिरिक्त कर्मचारी नहीं पहुंचे हैं। सफाई के नाम पर करीब 2.94 करोड़ रुपए खर्च करने की प्रक्रिया जरूर शुरू कर दी गई, लेकिन धरातल पर काम नजर नहीं आ रहा है। इसे बड़ा वित्तीय घोटाला बताते हुए पार्षदों ने मेयर और अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में शिकायत दर्ज कराने की चेतावनी दी है।

एक महीने बाद भी वार्डों में नहीं पहुंचे कर्मचारी

नगर निगम के वार्ड 93 के पार्षद जितेंद्र शर्मा ने बताया कि मेयर ने दीपावली पर हर वार्ड में 20 अतिरिक्त सफाईकर्मी देने का वादा किया था। इसके लिए 15 अक्टूबर से व्यवस्था शुरू होनी थी। लेकिन एक महीने से अधिक समय गुजरने के बाद भी उनके वार्ड में एक भी कर्मचारी काम करने नहीं पहुंचा।

शर्मा का दावा है कि जयपुर के कई अन्य वार्डों में भी यही हाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल कागजी कार्रवाई हो रही है। वार्डों में कर्मचारी लगाने के बजाय कुछ पार्षदों को नकद भुगतान का प्रलोभन दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक महीने के लिए 20 कर्मचारी उपलब्ध नहीं कराए गए, तो वे वार्डवासियों के साथ मेयर कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।

दिवाली पर भी जयपुर की सड़कें बदहाल: झोटवाड़ा से सांगानेर तक गड्ढों से लोग परेशान, मरम्मत पर सवाल | Jaipur Roads Still Bad on Diwali: People Troubled by Potholes from Jhotwara to Sanganer, Questions on Repair
दिवाली पर भी नहीं सुधरीं जयपुर की सड़कें, झोटवाड़ा से सांगानेर तक गड्ढों से लोग परेशान
02 Nov 2026
जयपुर में दिवाली की तैयारियों के बीच सड़कों की बदहाली सामने आई है। The Sootr की ग्राउंड पड़ताल में झोटवाड़ा, विद्याधर नगर और सांगानेर के कई हिस्सों में सड़कें टूटी मिलीं। गड्ढों और उखड़ी सड़कों से लोगों की आवाजाही मुश्किल हो रही है। नगर निगम ने अक्टूबर में सड़क मरम्मत की शिकायतों के लिए विशेष शिविर भी लगाए थे। इसके बावजूद स्थिति नहीं सुधरी।

कर्मचारियों के बदले नकद पैसे देने का लालच: सीताराम मेहरा

वार्ड 91 के पार्षद सीताराम मेहरा ने भी नगर निगम की व्यवस्था पर कड़े सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दीपावली से पहले 20 अतिरिक्त सफाईकर्मी देने का भरोसा दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कर्मचारी नहीं आया। सफाई व्यवस्था में भी कोई सुधार नहीं हुआ है।

मेहरा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उन्होंने कर्मचारियों की मांग की, तो निगम अधिकारियों ने कर्मचारियों के बदले पैसे देने की बात कही। उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के बाद उनके वार्ड में नियमित कर्मचारी आने भी बंद हो गए। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान के दौरान केवल औपचारिकता हुई और शपथ ग्रहण के बाद अधिकारी-कर्मचारी चले गए।

दिवाली से पहले जयपुर नगर निगम में 11 हजार शिकायतें लंबित, सफाई और स्ट्रीट लाइट पर सवाल | 11 Thousand Complaints Pending in Jaipur Municipal Corporation Before Diwali, Questions on Sanitation and Street Lights
दिवाली से पहले जयपुर नगर निगम में 11 हजार शिकायतें लंबित, 1087 स्ट्रीट लाइट खराब, सफाई के दावों पर सवाल
04 Nov 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
दिवाली पर जयपुर को साफ-सुथरा और रोशन बनाने की तैयारियों के बीच नगर निगम की शिकायतों का आंकड़ा चिंता बढ़ा रहा है। शहर में हजारों लोग सफाई, खराब सड़कों, सीवर और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्याओं के समाधान का इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री और महापौर के निर्देशों के बाद भी शिकायतों का इतना बड़ा आंकड़ा निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहा है।

285 रुपए रोजाना के हिसाब से जारी हुआ कार्यादेश

सीताराम मेहरा ने दस्तावेजों का हवाला देते हुए बताया कि वार्ड स्तर पर 23 अस्थाई कर्मचारियों का 285 रुपए प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से ठेका किया गया है। इसके तहत प्रत्येक वार्ड के लिए 1 लाख 96 हजार 500 रुपए का कार्यादेश (Work Order) जारी हुआ है।

उनका आरोप है कि यह पूरी प्रक्रिया केवल कागजों तक सीमित है और वार्डों में कर्मचारी मौजूद नहीं हैं। उन्होंने इस कथित गड़बड़ी में AEN-XEN से लेकर SI-CSI तक की मिलीभगत होने का आरोप लगाया है। मेहरा ने इसे सुनील कोठारी के कार्यकाल का अब तक का सबसे बड़ा वित्तीय घोटाला बताते हुए ACB में जाने की बात कही है।

जयपुर बना राजस्थान का नंबर वन स्वच्छ शहर, राष्ट्रपति से मिला पुरस्कार, राष्ट्रीय स्तर पर टॉप-3 में जगह नहीं | Jaipur becomes Rajasthan's number one cleanest city, received award from President, missed top-3 spot nationally
सफाई में जयपुर राजस्थान का नंबर वन शहर, लेकिन देश के टॉप-3 में जगह नहीं, राष्ट्रपति ने दिया स्वच्छता पुरस्कार
11 Nov 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान की राजधानी जयपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है। बुधवार, 11 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में जयपुर को 'स्टेट फर्स्ट ऑफ स्वच्छ सिटी' पुरस्कार दिया गया। दोनों नगर निगमों के एकीकरण के बाद शहर ने पहली बार एक इकाई के रूप में सर्वेक्षण में हिस्सा लिया और राज्य स्तर पर पहला पुरस्कार हासिल किया।

सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, बीजेपी पार्षद भी नाराज

सफाई के इस बुनियादी मुद्दे पर केवल विपक्षी कांग्रेस ही नहीं, बल्कि सत्तापक्ष बीजेपी के भी कई पार्षद नाराज बताए जा रहे हैं। एक महीने का वक्त बीत जाने के बाद भी उनके वार्डों में अस्थाई सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचे हैं।

बीजेपी पार्षद भी इस संबंध में मेयर तक अपनी शिकायत पहुंचा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। ऐसे में अब बीजेपी के नाराज पार्षद भी पार्टी स्तर पर इस मुद्दे की शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। अब नगर निगम प्रशासन के सामने यह स्पष्ट करने की बड़ी चुनौती है कि अस्थाई कर्मचारियों की नियुक्ति और भुगतान की वास्तविक स्थिति क्या है।

जयपुर का 552 करोड़ का सफाई बजट भी बेकार! कम खर्च में विशाखापत्तनम, जबलपुर और लखनऊ ने मारी बाजी | Jaipur's 552 Crore Sanitation Budget Wasted! Visakhapatnam, Jabalpur, and Lucknow Excel with Lower Spending
जयपुर में सफाई पर 552 करोड़ खर्च, फिर भी टॉप-3 से बाहर; कम खर्च में इन शहरों ने मारी बाजी
13 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
जयपुर में सफाई व्यवस्था पर हर साल 552 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसके बावजूद शहर स्वच्छता रैंकिंग में टॉप-3 में जगह नहीं बना पाया। वहीं, विशाखापत्तनम और जबलपुर जैसे शहर कम खर्च में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। लखनऊ ने भी अपनी सफाई व्यवस्था में सुधार कर तीसरा स्थान हासिल किया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जयपुर में इतना पैसा खर्च होने के बाद भी सफाई के मामले में पीछे क्यों है और दूसरे शहरों ने ऐसा क्या किया, जिससे वे आगे निकल गए।

Tags:
  • जयपुर सफाई घोटाला
  • मेयर सुनील कोठारी
  • 2.94 करोड़ सफाई
  • कांग्रेस पार्षद धरना
  • एसीबी शिकायत मेयर
  • नगर निगम जयपुर
  • Jaipur sanitation workers scam
  • Jaipur mayor Sunil Kothari
  • Jaipur councillors ACB complaint
राजस्थान में 9,321 करोड़ के सूखा राहत पैकेज के बीच नियमों का पेंच, सिर्फ 20% पशुपालकों को ही मिलेगा रियायती चारा

By Jageshwar Prasad

राजस्थान में 9,321 करोड़ के सूखा राहत पैकेज के बीच नियमों का पेंच, सिर्फ 20% पशुपालकों को ही मिलेगा रियायती चारा
AI से बना डाला कलेक्टर का फर्जी आदेश, जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे आबकारी दफ्तर, जांच हुई तो खुल गई पोल

By Umeshwari Baghel

AI से बना डाला कलेक्टर का फर्जी आदेश, जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे आबकारी दफ्तर, जांच हुई तो खुल गई पोल
एमपी के ढाई लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, कोरोना में भी नहीं छोड़ा साथ, अब सरकार ने दिखाया बाहर का रास्ता!

By Aman Vaishnav

एमपी के ढाई लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, कोरोना में भी नहीं छोड़ा साथ, अब सरकार ने दिखाया बाहर का रास्ता!
रायगढ़ में नहीं उतर सका भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का विमान, घने कोहरे ने बिगाड़ा दौरा कार्यक्रम

By Umeshwari Baghel

रायगढ़ में नहीं उतर सका भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का विमान, घने कोहरे ने बिगाड़ा दौरा कार्यक्रम
MPPSC ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी क्या ओबीसी को दे दिए 13 फीसदी पद, बड़ा विवाद

By Sanjay Gupta

MPPSC ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी क्या ओबीसी को दे दिए 13 फीसदी पद, बड़ा विवाद
इंदौर में आज दिलजीत दोसांझ का धमाकेदार कॉन्सर्ट: 700 जवानों का कड़ा पहरा, लाउंज में ही परोसी जाएगी शराब

By Sanjay Gupta

इंदौर में आज दिलजीत दोसांझ का धमाकेदार कॉन्सर्ट: 700 जवानों का कड़ा पहरा, लाउंज में ही परोसी जाएगी शराब
राजस्थान रेलवे ट्रैक धमाका: पंजाब में लिव-इन में रह रहे थे आरोपी, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने पर खुला राज

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान रेलवे ट्रैक धमाका: पंजाब में लिव-इन में रह रहे थे आरोपी, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने पर खुला राज