इंदौर में आज दिलजीत दोसांझ का धमाकेदार कॉन्सर्ट: 700 जवानों का कड़ा पहरा, लाउंज में ही परोसी जाएगी शराब
Sanjay Gupta | Published:
इंदौर में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, ट्रैफिक डायवर्ट और 700 जवान तैनात
Indore : पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट इंदौर में आज 15 नवंबर रविवार को होगा। इसके लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी कर दिया गया है। आयोजन स्थल बायपास स्थित C-21 एस्टेट ग्राउंड पर होने वाले कार्यक्रम के दौरान यातायात प्लान दोपहर 4:00 बजे से रात 12 बजे तक प्रभावी होगा।
वहीं आयोजन को लेकर लगातार आए धमकी वाले ई-मेल के चलते सुरक्षा मजबूत रहेगी। करीब 700 जवान रहेंगे और साथ ही आयोजकों के भी वालंटियर मौजूद रहेंगे।
उधर आयोजन स्थल पर शराब परोसने के लिए भी लिकर लाइसेंस FL 5 लिया गया है। इसमें पांच हजार से अधिक की उपस्थिति होने पर दो लाख की फीस लगती है। लेकिन इसके बाद भी आयोजक पूरे परिसर में शराब नहीं परोस सकेंगे। जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा केवल तय बॉक्स, लाउंज आदि में ही शराब परोसने की मंजूरी दी जाएगी।
वहीं डीसीपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि ड्रोन से तो सुरक्षा पर नजर होगी ही, साथ ही एफआर (फेस रिकग्निशन) मशीन भी रहेगी। इस मशीन में इंदौर के लिस्टेड गुंडों और असामाजिक तत्वों का डाटा है। यदि यह टिकट लेकर प्रवेश करेंगे तो पहचान हो जाएगी और इन्हें रोक दिया जाएगा। इसका हाल ही में इंदौर में हुए क्रिकेट मैच में भी उपयोग किया गया था।
दोपहर 4:00 बजे से पटेल नगर क्रॉसिंग हाईवे से दस्तूर चौराहा, स्टार चौराहा, रेडिसन चौराहा होते हुए देवास नाका तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
कार्यक्रम में आने वाले दर्शकों के मार्ग
● कनाड़िया की ओर से आने वाले वाहन वैकल्पिक मार्ग: पटेल नगर कट से खजराना मार्ग, पाकीजा कॉलोनी होते हुए RE-2 रोड से पार्किंग।
● रेडिसन चौराहे की ओर से साईं कृपा कट, स्टार चौराहा, लाभगंगा RE-2 रोड से निर्धारित पार्किंग।
● देवास की ओर से DPS अंडरब्रिज, TCL, वेलवेट गार्डन तिराहा, लाभगंगा RE-2 रोड से पार्किंग।
केवल आयोजकों द्वारा जारी विशेष कार पास (स्टीकर) लगे वाहन VIP द्वार तक जा सकेंगे। मार्ग: लाभगंगा → द पार्क होटल → पतंग तिराहा → दस्तूर डिलाइट → VIP गेट।
इंटरस्टेट बसें अपना पिकअप प्वाइंट संगम प्राइड रखेंगी। बेस्ट प्राइस पर कोई भी बस नहीं आएगी। बसें ब्रिज के ऊपर से चढ़कर संगम प्राइड पहुंचेंगी। रेडिसन की ओर से आने वाली बसें स्टार चौराहे से बाएं मुड़कर एडवांस एकेडमी होते हुए बेस्ट प्राइस से बायपास पर जाएंगी।
● व्हाइट चर्च से पिपल्याहाना की ओर आने वाली बसें स्कीम नंबर 140, अग्रवाल स्कूल चौराहा एवं बिचौली अंडरब्रिज होते हुए हाईवे पर जाएंगी।
● लवकुश चौराहा, बापट एवं स्कीम नंबर 136 से आने वाले भारी वाहन देवास नाका, मांगलिया, सेंट्रल पॉइंट होते हुए बायपास से खंडवा-मुंबई की ओर जाएंगे।
● खंडवा-देवगुराड़िया की ओर से आने वाले भारी वाहन बायपास, सेंट्रल पॉइंट, मांगलिया एवं देवास नाका होते हुए बापट और लवकुश चौराहा से उज्जैन-धार की ओर जाएंगे।
कार्यक्रम में आने वाले दर्शकों के लिए निशुल्क पार्किंग सी-21 बिजनेस पार्क के अंदर ही जोन-वाइज की गई है। इसमें तीन जोन बनाए गए हैं और मोटरसाइकिल की पार्किंग गेट नंबर पांच के सामने की तरफ रहेगी। मुख्य मार्गों पर पार्किंग प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को क्रेन से हटाया जाएगा और जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में आने वाले दर्शकों के अतिरिक्त अन्य किसी प्रकार के वाहन इस क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेंगे। सभी वाहन परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर आवागमन करेंगे।
FAQs
सवाल 1: दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट कब और कहां है?
जवाब: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट इंदौर में आज 15 नवंबर रविवार को बायपास स्थित सी-21 एस्टेट ग्राउंड पर होगा। ट्रैफिक डायवर्जन प्लान दोपहर 4 बजे से रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा।
शराब परोसने का लाइसेंस लिया
असामाजिक तत्वों को रोकने एफआर टेक्नोलॉजी
इस तरह रहेगा ट्रैफिक प्लान
भारी वाहनों का प्रतिबंध
कार्यक्रम में आने वाले दर्शकों के मार्ग
● कनाड़िया की ओर से आने वाले वाहन वैकल्पिक मार्ग: पटेल नगर कट से खजराना मार्ग, पाकीजा कॉलोनी होते हुए RE-2 रोड से पार्किंग।
● रेडिसन चौराहे की ओर से साईं कृपा कट, स्टार चौराहा, लाभगंगा RE-2 रोड से निर्धारित पार्किंग।
● देवास की ओर से DPS अंडरब्रिज, TCL, वेलवेट गार्डन तिराहा, लाभगंगा RE-2 रोड से पार्किंग।
VIP वाहनों का मार्ग
POHA 🙌INDORE AURA INDIA TOUR 2026 Miltey Hain Shaam Ko 🤘 https://t.co/vuA8t7mbP8
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) November 15, 2026
बसों का डायवर्जन
● व्हाइट चर्च से पिपल्याहाना की ओर आने वाली बसें स्कीम नंबर 140, अग्रवाल स्कूल चौराहा एवं बिचौली अंडरब्रिज होते हुए हाईवे पर जाएंगी।
● लवकुश चौराहा, बापट एवं स्कीम नंबर 136 से आने वाले भारी वाहन देवास नाका, मांगलिया, सेंट्रल पॉइंट होते हुए बायपास से खंडवा-मुंबई की ओर जाएंगे।
● खंडवा-देवगुराड़िया की ओर से आने वाले भारी वाहन बायपास, सेंट्रल पॉइंट, मांगलिया एवं देवास नाका होते हुए बापट और लवकुश चौराहा से उज्जैन-धार की ओर जाएंगे।
पार्किंग व्यवस्था
FAQs
सवाल 1: दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट कब और कहां है?
जवाब: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट इंदौर में आज 15 नवंबर रविवार को बायपास स्थित सी-21 एस्टेट ग्राउंड पर होगा। ट्रैफिक डायवर्जन प्लान दोपहर 4 बजे से रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा।
राजस्थान रेलवे ट्रैक धमाका: पंजाब में लिव-इन में रह रहे थे आरोपी, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने पर खुला राज
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शिखर अग्रवाल की जगह टी. रविकांत को उद्योग विभाग की कमान
By Ashish Bhardwaj
दिन में शांत दिखते हैं पहाड़, रात को सक्रिय होते हैं माफिया, कालाकोटा और लादीकाबास की पहाड़ियों से अवैध खनन
By Jageshwar Prasad
महाकाल मंदिर में महामंडलेश्वर रवींद्र पुरी की होती है जांच, विधायक पुत्र को खुली छूट, एक साल में तीसरी रील
By Sanjay Gupta
कनाडा से सात समंदर पार कर नीमराना पहुंची महिला, हकीकत सामने आते ही युवक का शादी से इनकार; दूतावास के दखल के बाद पहुंची पुलिस
By Jageshwar Prasad
जनजातीय या राष्ट्रीय गौरव दिवस? छत्तीसगढ़ में नाम को लेकर छिड़ी बहस, आज सीएम हाउस घेराव की चेतावनी
By Umeshwari Baghel
राजस्थान पेट्रोकेमिकल जोन में भूखंड लेकर उद्योग नहीं लगाने वालों को नोटिस, तीन महीने में आवंटन और छह महीने में उत्पादन का लक्ष्य
By Jyoti Mahender Bhardwaj