पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में 7.17 करोड़ की टिकट बिकी, 61 लाख टैक्स जमा

Sanjay Gupta | Published:
Share
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को होने वाले इंदौर कॉन्सर्ट के लिए 13 नवंबर तक 7
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को होने वाले इंदौर कॉन्सर्ट के लिए 13 नवंबर तक 7

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट 15 नवंबर को इंदौर में होने वाला है। इस बार कॉन्सर्ट के टिकटों की बिक्री कम रही है। आयोजकों ने इंदौर नगर निगम को अब तक बिके टिकटों का हिसाब दिया है। इसके मुताबिक, 13 नवंबर तक 7 करोड़ 17 लाख रुपए के टिकट बिक चुके हैं। इन टिकटों पर नगर निगम को 60 लाख 82 हजार रुपए का टैक्स जमा किया गया है।

वहीं, धमकियों के बीच दिलजीत के कॉन्सर्ट को नगर निगम से हरी झंडी मिल गई है। दरअसल, नगर निगम ने आयोजकों से 13 नवंबर तक बिके टिकटों का पूरा हिसाब मांगा था। साथ ही साफ कहा था कि टिकट बिक्री के हिसाब से टैक्स जमा करने के बाद ही आयोजन की अनुमति मिलेगी।

इसके बाद आयोजकों ने टिकट बिक्री का हिसाब नगर निगम को सौंप दिया और तय टैक्स भी जमा कर दिया। इसके बाद नगर निगम ने कॉन्सर्ट के आयोजन के लिए अनापत्ति दे दी है।

यह हिसाब बताया आयोजकों ने

आयोजकों ने बताया कि 13 नवंबर तक आयोजन के 7 करोड़ 17 लाख 76 हजार 982 रुपए के टिकट बिके हैं। इस पर निगम का टैक्स 60 लाख 83 हजार 795 रुपए जमा करा दिया गया है। इसके बाद आगे जो टिकट बिकेंगे और जो बाकी टैक्स होगा उसे आयोजन के बाद भरा जाएगा।

इंदौर नगर निगम को अब तक बिके टिकटों का हिसाब दिया।
इंदौर नगर निगम को अब तक बिके टिकटों का हिसाब दिया।

यहां हो रहा है यह शो

दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर 2026 (Aura India Tour 2026) के शोज शुरू हो चुके हैं। इंदौर में यह शो 15 नवंबर को सी 21 एस्टेट पर हो रहा है। धमकियों के बीच में यह कॉन्सर्ट पहले ही काफी संवेदनशील है।

इस बार 40 हजार की क्षमता रखी-

दिसंबर 2024 में हुए दिलजीत शो में टिकट को लेकर भारी मारामारी हुई थी। तब टिकट की क्षमता 25 से 30 हजार के बीच ही रखी गई थी। इस दौरान 25 हजार टिकट बिके थे। वहीं इस बार मैदान की क्षमता को बढ़ाकर 40 हजार दर्शक की रखी गई है। लेकिन अभी तक करीब 13-14 हजार टिकट ही बिकने की खबर है।

दिलजीत दोसांझ के इंदौर शो पर विवाद: 16 करोड़ की टिकट बिक्री पर 90 लाख का टैक्स घोटाला? | Diljit Dosanjh's Indore Show Controversy: 90 Lakh Tax Scam on 16 Crore Ticket Sales?
दिलजीत दोसांझ के बीते शो की रिपोर्ट- इंदौर में बिकी थी 16 करोड़ की टिकट, 90 लाख कम मिला था टैक्स
10 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
सिंगर दिलजीत दोसांझ का ऑरा इंडिया टूर 2026 चल रहा है। इसी के तहत वे 15 नवंबर को इंदौर में भी परफॉर्म करने आ रहे हैं। इस शो का आयोजन बुक माय शो कर रहा है। इससे पहले दिसंबर 2024 में सारेगामा कंपनी ने दिल-लुमिनाती इंडिया शो कराया था। इस शो को लेकर टैक्स का विवाद दो महीने पहले ही खत्म हुआ है।

टिकटों के दाम इस बार यह रखे गए

इस बार टिकट के लिए अलग-अलग कैटेगरी है। इसमें सिल्वर कैटेगरी सबसे कम दर वाली 3499 रुपए की है। इसके बाद गोल्ड की कैटेगरी है जो 7499 रुपए की है। फिर फैनपिट है जो 12499 रुपए का है। साथ ही रुपे लाउंज है जो 14999 रुपए का है। सबसे बड़ा सेक्टर गोल्ड का बनाया गया है। मैदान का सबसे पीछे का हिस्सा सिल्वर है।

गोल्ड और फैनपिट में कर दी चूक

वहीं बॉक्स बनाने में भी आयोजकों ने इस बार चूक कर दी है। स्टेज के एक ओर फैनपिट है, जिसका टिकट दर 12 हजार 499 रुपए है तो वहीं दूसरी ओर आधे हिस्से में गोल्ड सेक्टर भी है जिसकी दर 7499 रुपए है। वहीं गोल्ड कैटेगरी इसके बाद पीछे तक फैली हुई है। यानी जो गोल्ड कैटेगरी में टिकट लेकर आगे की ओर रहेगा उसे वही लोकेशन मिलेगी जो महंगी टिकट दर फैनपिट वालों को मिलेगी।

इंदौर में दिलजीत दोसांझ के शो पर बम की धमकी, टिकट बिक्री में भारी गिरावट | Bomb threat at Diljit Dosanjh's show in Indore, sharp decline in ticket sales
इंदौर में धमकियों के बीच दिलजीत के शो का क्रेज कम, गोल्ड और फैनपिट टिकट गैलरी में यह गलती
13 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर में 15 नवंबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के शो को लेकर क्रेज काफी कम है। इसके पहले दिसंबर 2024 में हुए शो के दौरान हालत यह थी कि सिख समाज ने कलेक्टर को ही शिकायत कर दी थी कि टिकट नहीं मिल रहे हैं। इस बार मैदान को भी बढ़ाकर क्षमता बढ़ाई है, लेकिन 30 फीसदी ही टिकट बिके हैं।

दिसंबर 2024 के शो जैसा क्रेज नहीं

दिसंबर 2024 में भी दिलजीत का शो दिल-लुमिनाती इंडिया टूर के तहत इंदौर में हुआ था। तब मनोरंजन कर को लेकर निगम से काफी विवाद हुआ। इसमें टिकट की बिक्री कम बताने का मामला सामने आया। इसके बाद आयोजक सारेगामा कंपनी ने टैक्स भरा। यह विवाद अगस्त 2026 में निगम की अनापत्ति के साथ खत्म हुआ। मार्केट विभाग निगम ने 65 लाख का कुल टैक्स मिलने की बात कहते हुए एनओसी जारी की।

दो साल पहले बिके थे 16 करोड़ के टिकट

कंपनी सारेगामा ने दिसंबर 2024 में हुए दिल-लुमिनाती इंडिया टूर 2024 आयोजन को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें बताया गया है कि 14 शहरों में (इंदौर में भी) यह शो हुआ और इसमें तीन लाख 20 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा। इसमें टिकट बिक्री से 221 करोड़ की कमाई हुई। आयोजकों ने हर शहर में बिके टिकट की अलग से जानकारी नहीं दी है, लेकिन यहां आए दर्शक संख्या बताई है।

इसके अनुसार सबसे ज्यादा दिल्ली में 60 हजार 790 दर्शक आए थे। वहीं इंदौर में यह संख्या 24 हजार 622 थी। यदि कुल टिकट की कमाई और दर्शकों की संख्या को डिवाइड करें तो प्रति दर्शक टिकट दर 6800 रुपए आती है। और यदि इसे इंदौर में आए दर्शकों की संख्या (24 हजार 622) के साथ गुणा करें तो यह 16 करोड़ करीब आती है।

दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर टैक्स का ग्रहण! पुराना बकाया न भरने पर निगम का कड़ा अल्टीमेटम | Tax Cloud Over Diljit Dosanjh's Indore Concert! Strict Ultimatum from Corporation for Non-Payment of Old Dues
पुराना टैक्स भरो तभी होगा नया शो! दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले निगम का कड़ा अल्टीमेटम
05 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
इंदौर शहर में मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट 15 नवंबर को होने जा रहा है। फैंस इस शो को लेकर बेहद उत्साहित हैं, लेकिन कार्यक्रम से ठीक पहले इंदौर नगर निगम ने कड़ा रुख अपना लिया है। निगम ने साफ शब्दों में कहा है कि जब तक पुराने कार्यक्रम का बकाया टैक्स नहीं चुकाया जाता, तब तक नए शो के लिए मंजूरी नहीं दी जाएगी।

टैक्स बनता था 1.60 करोड़ रुपए

नगर निगम द्वारा 10 फीसदी मनोरंजन कर लिया जाता है। इस हिसाब से 16 करोड़ की टिकट बिक्री पर निगम को एक करोड़ 60 लाख मिलना था। लेकिन निगम ने केवल 65 लाख की राशि पर कंपनी को एनओसी देकर मामला खत्म कर दिया। यानी निगम को 90 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ।

कॉन्सर्ट को मिली है धमकी

वहीं इस शो को लेकर पहले ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कारण है कि आयोजन को लेकर लगातार दिलजीत को धमकी भरे ई-मेल आ रहे हैं। हाल ही में इंदौर में महापौर ऑफिस, दिलजीत के शो व तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ऐसे में इस शो को लेकर पहले ही मामला संवेदनशील है।

वहीं यह गाने भी हुए प्रतिबंधित

वहीं चंडीगढ़ के डॉ. पंडितराव धरेनवर की शिकायत पर महिला और बाल विकास विभाग के डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर को निर्देश दिए गए हैं कि कॉन्सर्ट में ऐसे गाने न बजाए जाएं जिनका बच्चों पर बुरा असर पड़ सकता है। कुछ गानों पर बैन लगाया गया है, जिन्हें सिंगर कॉन्सर्ट में नहीं गा सकेंगे। इनमें दिलजीत दोसांझ का चर्चित ट्रैक पटियाला पेग शामिल है। इसके अलावा 5 तारा ठेके, जेब विचों फ्रीम और जट्ट फायर करदा भी हैं, जिन्हें दिलजीत नहीं गाएंगे।
Tags:
  • पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ
  • दिलजीत दोसांझ
  • इंदौर नगर निगम
  • ऑरा इंडिया टूर 2026
  • Aura India Tour 2026
  • लुमिनाती इंडिया टूर
  • महिला और बाल विकास विभाग
FMGE रिजल्ट: 31 हजार से ज्यादा विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट 150 अंक की दहलीज पार नहीं कर सके, 77% फेल

By Jageshwar Prasad

FMGE रिजल्ट: 31 हजार से ज्यादा विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट 150 अंक की दहलीज पार नहीं कर सके, 77% फेल
छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार पर बड़ा फैसला जल्द, लाउडस्पीकर से पोस्टर-बैनर तक बदलेंगे नियम? जानें पूरी तैयारी

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार पर बड़ा फैसला जल्द, लाउडस्पीकर से पोस्टर-बैनर तक बदलेंगे नियम? जानें पूरी तैयारी
World Diabetes Day 2026: राजस्थान में 16.21 लाख लोग डायबिटीज से प्रभावित, समय पर जांच जरूरी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

World Diabetes Day 2026: राजस्थान में 16.21 लाख लोग डायबिटीज से प्रभावित, समय पर जांच जरूरी
50 साल बाद मध्य प्रदेश के 46 हजार घरों तक पहुंचेगी बिजली, 1815 मजरों-टोलों में रोशनी की तैयारी, कैबिनेट बैठक में हो सकता है फैसला

By Kaushiki

50 साल बाद मध्य प्रदेश के 46 हजार घरों तक पहुंचेगी बिजली, 1815 मजरों-टोलों में रोशनी की तैयारी, कैबिनेट बैठक में हो सकता है फैसला
बैतूल में फर्नीचर उद्योग लगाने की तैयारी तेज, दूसरे उद्योगों की भी संभावना, रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते

By Amresh Kushwaha

बैतूल में फर्नीचर उद्योग लगाने की तैयारी तेज, दूसरे उद्योगों की भी संभावना, रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते
राजस्थान में सूखे का दायरा बढ़ा, 80 से 87 हुई प्रभावित तहसीलें; 73 में गंभीर संकट, राहत के लिए 9,321 करोड़

By Jageshwar Prasad

राजस्थान में सूखे का दायरा बढ़ा, 80 से 87 हुई प्रभावित तहसीलें; 73 में गंभीर संकट, राहत के लिए 9,321 करोड़
राजस्थान पंचायत चुनाव: अंतिम चरण का मतदान आज, 25 जिलों में वोटिंग

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान पंचायत चुनाव: अंतिम चरण का मतदान आज, 25 जिलों में वोटिंग