इंदौर में धमकियों के बीच दिलजीत के शो का क्रेज कम, गोल्ड और फैनपिट टिकट गैलरी में यह गलती

Sanjay Gupta | Published:
Share
दिलजीत के इंदौर शो पर संकट के बादल, बम धमकी के बीच सिर्फ 30% टिकट बिका
दिलजीत के इंदौर शो पर संकट के बादल, बम धमकी के बीच सिर्फ 30% टिकट बिका

इंदौर में 15 नवंबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के शो को लेकर क्रेज काफी कम है। इसके पहले दिसंबर 2024 में हुए शो के दौरान हालत यह थी कि सिख समाज ने कलेक्टर को ही शिकायत कर दी थी कि टिकट नहीं मिल रहे हैं। इस बार मैदान को भी बढ़ाकर क्षमता बढ़ाई है, लेकिन 30 फीसदी ही टिकट बिके हैं।

दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट से पहले लगातार बम की धमकी भरे ई-मेल मिल रहे हैं। गुरुवार को मेयर सचिवालय और तीन बैंकों को धमकी भरे ई-मेल मिले। बम निरोधक दस्ते ने भी जांच की है।

ई-मेल में दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट के दौरान बम धमाके की चेतावनी दी गई है। साथ ही अभिभावकों से अपने बच्चों को कॉन्सर्ट में नहीं भेजने की बात कही गई। पुलिस को आशंका है दहशत फैलाने के उद्देश्य से ये फर्जी धमकी भरे ई-मेल भेजे जा रहे हैं। उधर कॉन्सर्ट को लेकर शहर में इस बार क्रेज नहीं दिख रहा है।

दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर टैक्स का ग्रहण! पुराना बकाया न भरने पर निगम का कड़ा अल्टीमेटम | Tax Cloud Over Diljit Dosanjh's Indore Concert! Strict Ultimatum from Corporation for Non-Payment of Old Dues
पुराना टैक्स भरो तभी होगा नया शो! दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले निगम का कड़ा अल्टीमेटम
05 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
इंदौर शहर में मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट 15 नवंबर को होने जा रहा है। फैंस इस शो को लेकर बेहद उत्साहित हैं, लेकिन कार्यक्रम से ठीक पहले इंदौर नगर निगम ने कड़ा रुख अपना लिया है। निगम ने साफ शब्दों में कहा है कि जब तक पुराने कार्यक्रम का बकाया टैक्स नहीं चुकाया जाता, तब तक नए शो के लिए मंजूरी नहीं दी जाएगी।

इस बार 40 हजार की क्षमता रखी

दिसंबर 2024 में हुए दिलजीत शो में टिकट को लेकर भारी मारामारी हुई थी। तब टिकट की क्षमता 25 से 30 हजार के बीच ही रखी गई थी। इस दौरान 25 हजार टिकट बिके थे। वहीं इस बार मैदान की क्षमता को बढ़ाकर 40 हजार दर्शक की रखी गई है। लेकिन अभी तक करीब 13-14 हजार टिकट ही बिकने की खबर है।

दिलजीत शो में इस बार टिकटों के दाम कितने हैं?

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए टिकटों की चार कैटेगरी रखी गई हैं। सबसे सस्ता सिल्वर टिकट 3 हजार 499 रुपए का है। गोल्ड टिकट 7 हजार 499 रुपए, फैनपिट 12 हजार 499 रुपए और रूपे लाउंज का टिकट 14 हजार 999 रुपए का है। मैदान में सबसे ज्यादा जगह गोल्ड कैटेगरी को दी गई है, जबकि सिल्वर टिकट वालों के लिए सबसे पीछे जगह रखी गई है।

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए टिकटों की चार कैटेगरी
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए टिकटों की चार कैटेगरी

गोल्ड और फैनपिट में कर दी चूक

इस बार आयोजकों ने टिकट के हिसाब से जगह तय करने में भी चूक की है। स्टेज के एक तरफ 12 हजार 499 रुपए वाला फैनपिट सेक्टर है, तो दूसरी तरफ 7 हजार 499 रुपए वाला गोल्ड सेक्टर बनाया गया है।

गोल्ड सेक्टर पीछे तक फैला है। ऐसे में गोल्ड टिकट लेकर आगे खड़े होने वालों को भी स्टेज के पास उतनी ही अच्छी जगह मिलेगी, जितनी फैनपिट का महंगा टिकट खरीदने वालों को।

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर धमकियों का साया: इंदौर, मुंबई और ग्वालियर हाईकोर्ट में दहशत | Threats loom over Diljit Dosanjh's concert: Terror in Indore, Mumbai, and Gwalior High Court
दिलजीत के कॉन्सर्ट पर धमकियों का साया! इंदौर से मुंबई तक फैली दहशत, उधर ग्वालियर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
10 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
जैसे-जैसे दिलजीत दोसांझ के इंदौर में होने वाले कॉन्सर्ट के दिन करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ जहां फैंस को दिलजीत को लाइव देखने और उनकी परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार है, वहीं दूसरी ओर लगातार मिल रही धमकियों की वजह से लोगों के मन में डर भी बैठ रहा है।

ई-मेल अकाउंट हैक कर भेजी धमकियां

वहीं धमकी वाले ई-मेल को लेकर पुलिस को जांच में देवास निवासी निजी कंपनी में काम करने वाले निखिल गुप्ता का नाम मिला है। निखिल का ई-मेल अकाउंट मार्च-अप्रैल में हैक हो गया था। तकनीकी जांच में दो विदेशी आईपी एड्रेस और वीपीएन का इस्तेमाल सामने आया है। अमेरिका का एक संदिग्ध आईपी एड्रेस भी शामिल है।

बीते आयोजन में भरा था 65 लाख टैक्स

दिसंबर 2024 में हुए दिलजीत के शो के लिए आयोजकों ने नगर निगम को 65 लाख रुपए टैक्स दिया था। इसके आधार पर निगम ने अगस्त 2026 में एनओसी भी जारी कर दी। हालांकि, आयोजकों की हाल ही में जारी ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 के इंडिया टूर से टिकट बिक्री में 221 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी।

इसमें इंदौर के शो से करीब 16 करोड़ रुपए के टिकट बिकने की बात सामने आई। इस हिसाब से करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपए टैक्स बनता था, लेकिन आयोजकों ने सिर्फ 65 लाख रुपए ही जमा किए।

दिलजीत दोसांझ के इंदौर शो पर विवाद: 16 करोड़ की टिकट बिक्री पर 90 लाख का टैक्स घोटाला? | Diljit Dosanjh's Indore Show Controversy: 90 Lakh Tax Scam on 16 Crore Ticket Sales?
दिलजीत दोसांझ के बीते शो की रिपोर्ट- इंदौर में बिकी थी 16 करोड़ की टिकट, 90 लाख कम मिला था टैक्स
10 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
सिंगर दिलजीत दोसांझ का ऑरा इंडिया टूर 2026 चल रहा है। इसी के तहत वे 15 नवंबर को इंदौर में भी परफॉर्म करने आ रहे हैं। इस शो का आयोजन बुक माय शो कर रहा है। इससे पहले दिसंबर 2024 में सारेगामा कंपनी ने दिल-लुमिनाती इंडिया शो कराया था। इस शो को लेकर टैक्स का विवाद दो महीने पहले ही खत्म हुआ है।

FAQs:

  1. दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के दौरान बम धमाके की चेतावनी क्यों आई है?
    दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट से पहले मेयर सचिवालय और तीन बैंकों को धमकी भरे ई-मेल मिले हैं, जिसमें कॉन्सर्ट के दौरान बम धमाके की चेतावनी दी गई है।
  2. इस बार दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए टिकटों की कीमतें कितनी हैं?
    दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में चार कैटेगरी के टिकट हैं: सिल्वर टिकट 3 हजार 499 रुपए, गोल्ड टिकट 7 हजार 499 रुपए, फैनपिट 12 हजार 499 रुपए और रूपे लाउंज का टिकट 14 हजार 999 रुपए का है।
  3. दर्शकों की संख्या को लेकर इस बार क्या समस्या है?
    इस बार दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए मैदान की क्षमता 40 हजार दर्शकों की रखी गई है। लेकिन अब तक केवल 13-14 हजार टिकट ही बिके हैं।
Tags:
  • दिलजीत दोसांझ इंदौर कॉन्सर्ट
  • बम धमकी
  • टिकट बिक्री
  • दिलजीत लाइव शो
  • इंदौर कॉन्सर्ट विवाद
  • Diljit Dosanjh Concert 2026
  • Indore Concert
  • Diljit Live Show
  • Bomb Threat Email
  • Diljit Concert Ticket Price
सफाई अवॉर्ड में राजनीतिक-प्रशासनिक चूक कर गए महापौर और 6 IAS वाला इंदौर नगर निगम

By Sanjay Gupta

सफाई अवॉर्ड में राजनीतिक-प्रशासनिक चूक कर गए महापौर और 6 IAS वाला इंदौर नगर निगम
सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद CBI का शिकंजा, जेल में बंद आरोपी मोहित सोमानी के घर छापेमारी

By VINAY VERMA

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद CBI का शिकंजा, जेल में बंद आरोपी मोहित सोमानी के घर छापेमारी
कनाडा के आईटी प्रोफेशनल की हैरान करने वाली करतूत, पिता को बचाने के लिए हजारों आदेश पढ़कर तैयार किए फर्जी जमानत ऑर्डर, गिरफ्तार

By Jageshwar Prasad

कनाडा के आईटी प्रोफेशनल की हैरान करने वाली करतूत, पिता को बचाने के लिए हजारों आदेश पढ़कर तैयार किए फर्जी जमानत ऑर्डर, गिरफ्तार
जयपुर में सफाई पर 552 करोड़ खर्च, फिर भी टॉप-3 से बाहर; कम खर्च में इन शहरों ने मारी बाजी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में सफाई पर 552 करोड़ खर्च, फिर भी टॉप-3 से बाहर; कम खर्च में इन शहरों ने मारी बाजी
भोपाल-इंदौर मेट्रो में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड शुरू, फिर सिटी बसों में क्यों करना होगा इंतजार?

By Aman Vaishnav

भोपाल-इंदौर मेट्रो में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड शुरू, फिर सिटी बसों में क्यों करना होगा इंतजार?
साय कैबिनेट की बैठक में इन बड़े मुद्दों पर लगेगी मुहर, शीतकालीन सत्र से लेकर किसानों के हित में हो सकते हैं फैसले

By VINAY VERMA

साय कैबिनेट की बैठक में इन बड़े मुद्दों पर लगेगी मुहर, शीतकालीन सत्र से लेकर किसानों के हित में हो सकते हैं फैसले
मंथली लेता हूं, लेता रहूंगा, जो करना है कर ले: जामडोली थाने के हेड कांस्टेबल ने एचएम को धमकाया, डीसीपी तक पहुंचा मामला

By Jageshwar Prasad

मंथली लेता हूं, लेता रहूंगा, जो करना है कर ले: जामडोली थाने के हेड कांस्टेबल ने एचएम को धमकाया, डीसीपी तक पहुंचा मामला