दिलजीत दोसांझ के इंदौर शो में ब्लास्ट की धमकी, ई मेल में अमिताभ बच्चन के जलसा में भी धमाके की बात

Sanjay Gupta | Sootr Creatives | Nov 02, 2026, 14:32 IST
Share
दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट पर आतंकी धमकी, ई-मेल में जलसा को उड़ाने की भी बात
दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट पर आतंकी धमकी, ई-मेल में जलसा को उड़ाने की भी बात

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के इंदौर शो को लेकर धमकी भरा ई-मेल आया है। यह ई-मेल खालिस्तानी नेशनल आर्मी के नाम से भेजा गया है। इसे महापौर पुष्यमित्र भार्गव के ऑफिस समेत कुछ अन्य लोगों को भेजा गया है। ईमेल मे महापौर ऑफिस इंदौर को भी उड़ाने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी शो को लेकर धमकी मिली थी।

दिलजीत इन दिनों अपने शो कर रहे हैं। दिल्ली में उनका शो हो चुका है। अब 15 नवंबर को इंदौर में कार्यक्रम होना है। यह शो सी-21 मैदान में होगा। ई-मेल में आईईडी और आईफोन से धमाके करने की धमकी दी गई है। इसमें 27 नवंबर को अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा में भी बम धमाके की बात लिखी गई है।

इनके द्वारा भेजा गया ई मेल

ईमेल भेजने वालों में खालिस्तानी नेशनल आर्मी के इंजीनियर गुरानाख सिंह, रुखन शाहवाला और डॉ. गुरनिरवेर सिंह के नाम हैं। इसके अलावा, बब्बर खालसा (परमार-कनाड़) के प्रोफेसर गुरकाल सिंह पीएचडी का नाम भी लिखा है।

क्यों मिल रही है धमकी

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ को हाल ही में धमकियों और विरोध का सामना करना पड़ा है। अमेरिका स्थित खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' (SFJ) ने उन्हें धमकी दी है। यह धमकी उनके हालिया ऑस्ट्रेलिया और दूसरे शो के दौरान दी गई है।

संगठन का आरोप है कि दिलजीत ने बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के पैर छुए थे। उनका सम्मान करके 1984 के सिख दंगों के पीड़ितों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। SFJ ने उनके कॉन्सर्ट बंद कराने और उनमें बाधा डालने की चेतावनी दी है। वहीं, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हाल ही में एक साजिश का खुलासा किया है।

इसमें मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तानी नारे लिखने और दिलजीत के शो में बाधा डालने की योजना थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बॉलीवुड सितारों पर जानलेवा हमले: सलमान खान, टाइगर श्रॉफ से शाहरुख खान तक, कौन-कौन रहा निशाने पर? | Deadly Attacks on Bollywood Stars: From Salman Khan, Tiger Shroff to Shah Rukh Khan, Who Was Targeted?
टाइगर श्रॉफ से सलमान खान तक, बॉलीवुड के सितारों पर कब-कब हुआ जानलेवा हमला, किसे मिली मौत की धमकी
19 Oct 2026 ,
By Arun Tiwari
बॉलीवुड की चमक-दमक, आलीशान जिंदगी और करोड़ों प्रशंसकों के बीच फिल्मी सितारों की जिंदगी का एक दूसरा पहलू भी है, जहां उन्हें जान से मारने की धमकियों और हमलों का सामना करना पड़ा है। अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की ताजा खबर ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

मुंबई मेयर को भी भेजा गया था धमकी भरा मेल

दिलजीत दोसांझ को आत्मघाती हमले की धमकी वाला मेल मिला था। यह मेल 23 अक्टूबर को मुंबई की मेयर रितु तावड़े के ऑफिस में भेजा गया था। इस बीच दिलजीत दोसांझ ऋषिकेश में बेफिक्र घूमते नजर आए। रविवार को उन्होंने बिना सिक्योरिटी मां गंगा का आचमन किया। इसके बाद हाथ जोड़कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया।

वे गंगा किनारे टहलते और खुद रील शूट करते भी दिखे। इस दौरान वे करीब 15 मिनट तक अकेले बैठे रहे। वे नदी किनारे पत्थरों के बीच समय बिताते नजर आए। दिलजीत ने वशिष्ठ गुफा में भी कुछ समय बिताया। यह गुफा बद्रीनाथ मार्ग पर शिवपुरी और व्यासी के बीच स्थित है। उनका यह दौरा पूरी तरह निजी था। स्थानीय लोगों को भी उनके आने की भनक नहीं लगी।

अमिताभ बच्चन को पहले भी मिली है धमकी

अमिताभ बच्चन को पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। साल 2023 में मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा फोन आया था। इसमें अमिताभ बच्चन के बंगले समेत कई जगहों पर धमाके की बात कही गई थी। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाकर मामले की जांच शुरू की थी। अब एक बार फिर बिग बी की सुरक्षा चर्चा में है। जलसा के बाहर बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे उनका दिखना बड़ा बदलाव माना जा रहा है। हालांकि, इस नए इंतजाम की आधिकारिक वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

FAQ

  1. दिलजीत दोसांझ के इंदौर शो को लेकर क्या धमकी मिली है?
    धमकी भरे ई-मेल में इंदौर शो के दौरान आईईडी और आईफोन से धमाके करने की बात कही गई है।
  2. दिलजीत दोसांझ का इंदौर में कार्यक्रम कब होगा?
    दिलजीत दोसांझ का इंदौर कॉन्सर्ट 15 नवंबर को सी-21 मैदान में होना है।
  3. यह धमकी भरा ई-मेल किसके नाम से भेजा गया है?
    यह ई-मेल खालिस्तानी नेशनल आर्मी के नाम से भेजा गया है। इसे महापौर पुष्यमित्र भार्गव के ऑफिस सहित कुछ अन्य लोगों को भेजा गया।
Tags:
  • दिलजीत दोसांझ
  • दिलजीत इंदौर शो
  • खालिस्तानी नेशनल आर्मी
  • अमिताभ बच्चन
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • सिख फॉर जस्टिस
  • SFJ
  • DILJIT INDORE CONCERT THREAT
  • Indore News
  • Amitabh Bacchan Jalsa
भोपाल में खौफनाक वारदात: मां-पत्नी और 2 बच्चों के गले रेते, रेलवे ट्रैक पर मिला मुखिया का शव

By Arohi Raj

भोपाल में खौफनाक वारदात: मां-पत्नी और 2 बच्चों के गले रेते, रेलवे ट्रैक पर मिला मुखिया का शव
धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान: लोगों को याद आया कथावाचक प्रदीप मिश्रा का किस्सा, जब नाक रगड़कर मांगनी पड़ी थी माफी

By Aman Vaishnav

धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान: लोगों को याद आया कथावाचक प्रदीप मिश्रा का किस्सा, जब नाक रगड़कर मांगनी पड़ी थी माफी
सट्टे का साम्राज्य, संरक्षण का नेटवर्क, सौरभ की पूछताछ से किसकी बढ़ेगी मुश्किल, महादेव के खेल में कौन-कौन था हिस्सेदार

By Arun Tiwari

सट्टे का साम्राज्य, संरक्षण का नेटवर्क, सौरभ की पूछताछ से किसकी बढ़ेगी मुश्किल, महादेव के खेल में कौन-कौन था हिस्सेदार
दिवाली पर जयपुर में रोडवेज बसों की एंट्री बंद, तीन से नौ नवंबर तक सिंधी कैंप नहीं आएंगी बसें

By Jyoti Mahender Bhardwaj

दिवाली पर जयपुर में रोडवेज बसों की एंट्री बंद, तीन से नौ नवंबर तक सिंधी कैंप नहीं आएंगी बसें
झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 लड़ रहे हैं जिंदगी और मौत से

By Jageshwar Prasad

झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 लड़ रहे हैं जिंदगी और मौत से
जून में पूरा होना था जयपुर जंक्शन का 717 करोड़ का काम, नवंबर में भी अधूरा, दिवाली पर 13 दिन के लिए खुलेगा दूसरा गेट

By Raghvendra Singh Rathore

जून में पूरा होना था जयपुर जंक्शन का 717 करोड़ का काम, नवंबर में भी अधूरा, दिवाली पर 13 दिन के लिए खुलेगा दूसरा गेट
Live |खातेगांव थाना प्रभारी की मौत के बाद पाटेन्द्र जायसवाल की शराब दुकानों के लाइसेंस निलंबित, जिला आबकारी अधिकारी भी हटाए

By

खातेगांव थाना प्रभारी की मौत के बाद पाटेन्द्र जायसवाल की शराब दुकानों के लाइसेंस निलंबित, जिला आबकारी अधिकारी भी हटाए