दिवाली पर जयपुर में रोडवेज बसों की एंट्री बंद, तीन से नौ नवंबर तक सिंधी कैंप नहीं आएंगी बसें
Jyoti Mahender Bhardwaj | Nov 02, 2026, 13:55 IST
दिवाली पर जयपुर में बसों का डायवर्जन
दिवाली के त्योहार पर जयपुर में बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक जाम को देखते हुए यातायात पुलिस ने बसों के संचालन में बदलाव किया है। तीन से नौ नवंबर तक रोडवेज बसों की सिंधी कैंप बस स्टैंड में एंट्री बंद रहेगी। पहले निजी बसों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी और अब रोडवेज बसों को भी वैकल्पिक बस स्टैंड से संचालित किया जाएगा। इससे यात्रियों को अपने रूट के अनुसार दूसरे निर्धारित स्थानों से बस पकड़नी होगी।
दिल्ली, आगरा और अजमेर रूट के यात्रियों के लिए बदला बस स्टैंड
- दिल्ली और आगरा रूट: ट्रांसपोर्ट नगर रोटरी सर्किल बस स्टैंड
- अजमेर रूट: हीरापुरा बस स्टैंड
- टोंक रोड रूट: पुराने बाईपास क्लोवरलीफ के नीचे
- सीकर रोड रूट: विद्याधर नगर स्टेडियम
दिवाली पर बाजारों में बढ़ती भीड़ के कारण फैसला
सिंधी कैंप बस स्टैंड पर निजी और रोडवेज बसों की आवाजाही के कारण आसपास के क्षेत्रों में भी ट्रैफिक प्रभावित होता है। इसी परेशानी को कम करने के लिए पहले निजी बसों और अब रोडवेज बसों के संचालन में बदलाव किया गया है।
बस ऑपरेटर्स बोले- यात्रियों को होगी परेशानी
महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के साथ यात्रा करने वालों को परेशानी होने की आशंका है। निर्धारित बस स्टैंड तक पहुंचने के लिए ऑटो या कैब का अतिरिक्त किराया भी देना पड़ सकता है। ऑपरेटर्स ने यातायात व्यवस्था के साथ यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखने की मांग की है।
यह खबर क्यों जरूरी है
आगे क्या?
उज्जैन की गिर गाय राधा बनी प्रदेश में नंबर-1, रोज देती है 19.760 लीटर दूध, पशुपालक को मिलेगा 1 लाख रुपए का पुरस्कार
By Umeshwari Baghel
पब्लिक अगेंस्ट करप्शन की ED में शिकायत, शिखर अग्रवाल के 40 विला मामले में जांच की मांग
By Mukesh Sharma
CG Top News : कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, कोयला लेवी केस में राकेश जैन को जमानत; बिजली विभाग में 1501 पदों पर भर्ती
By Umeshwari Baghel
MP DMF Fund: खनिजों से मिले 3574 करोड़, गांवों को क्या मिला? सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर में होगी जांच
By Ramanand Tiwari
रायपुर में कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, शेयरों की हेराफेरी और जालसाजी के मामले में पूरे परिवार पर FIR
By VINAY VERMA
दीपावली 2026: CM भजनलाल शर्मा बोले- हर घर में खुशहाली, हर मन में सद्भाव का हो उजास
By Jyoti Mahender Bhardwaj
जयपुर में जमीन खरीदने का सपना होगा पूरा: JDA की 5 नई योजनाएं अगले महीने, घर से लेकर कारोबार तक के लिए मिलेंगे प्लॉट
By Jyoti Mahender Bhardwaj