एमपी में अर्नब तूफान का असर, 6.6 डिग्री तक लुढ़का दिन का तापमान, राजस्थान में मौसम रहेगा साफ, जानें छत्तीसगढ़ के हाल

Aman Vaishnav | Updated:
Share
मध्य भारत में बदला मौसम: एमपी में अर्नब तूफान से दिन में बढ़ी ठिठुरन और बारिश, वहीं राजस्थान में धूप खिलने से मिली राहत।
मध्य भारत में बदला मौसम: एमपी में अर्नब तूफान से दिन में बढ़ी ठिठुरन और बारिश, वहीं राजस्थान में धूप खिलने से मिली राहत।

चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से मध्य प्रदेश के 26 जिलों में बारिश हुई है। इससे दिन का तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। राजस्थान में बारिश और ओलों का दौर थम गया है। सभी जिलों में धूप निकलने के साथ मौसम साफ रहेगा। वहीं छत्तीसगढ़ में तूफान का असर कमजोर पड़ चुका है

मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 01 नवंबर 2026

MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम): अर्नब तूफान के असर से मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। दिन के तापमान में 6.6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसकी वजह बारिश और ठंडी हवाएं हैं। हालांकि रात के तापमान में 2.3 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है।

IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के मुताबिक उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है। इसका असर ग्वालियर-चंबल संभाग में भी देखने को मिल रहा है। यहां ठंडी हवाएं चलने से दिन का तापमान 6.2 से 6.6 डिग्री तक गिर गया है। अमरकंटक, रीवा, सतना, पचमढ़ी, करौंदी, उमरिया, ग्वालियर और दतिया में दिन का तापमान 25 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

वहीं इंदौर, चंबल, रीवा और सागर-जबलपुर संभाग में रात का तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री तक ज्यादा रहा। भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन और ग्वालियर में यह सामान्य से 4.8 डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया।

अभी 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नाइक ने बताया कि अगले 4 दिन तक प्रदेश में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दिन में तापमान गिरेगा, जबकि रात में गर्मी का असर बना रहेगा। इस दौरान आंधी-बारिश और गरज-चमक का दौर भी जारी रहेगा।

रविवार, 01 नवंबर को सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, रीवा, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में मौसम साफ रहने और धूप निकलने का अनुमान है।

MP-CG-राजस्थान में मौसम का यू-टर्न: कहीं झमाझम बारिश, कहीं बढ़ी ठंड; जानें अपने जिले का हाल | MP-CG-Rajasthan Weather U-Turn: Heavy Rain in Some Places, Cold Increases in Others; Know Your District's Condition
MP-CG-राजस्थान में मौसम का यू-टर्न:कहीं झमाझम बारिश, कहीं बढ़ी ठंड; जानें अपने जिले का हाल
31 Oct 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
तूफान अर्नब कमजोर पड़ गया है, लेकिन जाते-जाते तीन राज्यों का मौसम बिगाड़ गया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बारिश और ठंडी हवाओं ने अक्टूबर के आखिरी दिनों में ही सर्दी का अहसास करा दिया है। राजस्थान में दिन का पारा 8 डिग्री तक लुढ़क गया, तो मध्य प्रदेश के 38 जिलों में बारिश हुई। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कुसमी में 28 सेंटीमीटर पानी बरस गया।<br />

प्रदेश के 26 जिलों में हुई बारिश

चक्रवात अर्नब के असर से प्रदेश के 26 जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान बारिश हुई। इनमें जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, नर्मदापुरम, राजगढ़, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड और दतिया शामिल हैं।

वहीं मुरैना में आंधी की रफ्तार 31 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।

नवंबर के दूसरे सप्ताह से और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक, नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड और बढ़ेगी। खासकर ग्वालियर-चंबल संभाग में इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा। यहां उत्तर दिशा से सीधी ठंडी हवाएं आती हैं। ऐसे में रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 01 नवंबर 2026

CG Weather update: (छत्तीसगढ़ का मौसम):

छत्तीसगढ़ में तूफान अर्नब का असर कम हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में प्रदेश का अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई थी। वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश भी दर्ज की गई थी।

दो जगहों पर बना था लो प्रेशर एरिया

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी छत्तीसगढ़ और उससे लगे मध्यप्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से प्रदेश में बारिश हो रही है।

चक्रवात अर्नब का कहर: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, करवा चौथ पर भी असर | Cyclone Arnab's Fury: Heavy Rain and Storm Alert in Madhya Pradesh, Chhattisgarh, and Rajasthan, Karwa Chauth also Affected
चक्रवात अर्नब का बड़ा खतरा: MP-CG और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, चलेंगी 80 किमी की रफ्तार से हवाएं
28 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण मध्य प्रदेश के 31 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ के दक्षिण हिस्से में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राजस्थान के पूर्वी और मध्य हिस्सों में 29 और 30 अक्टूबर को बारिश होगी।

राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 01 नवंबर 2026

Rajasthan weather update: (राजस्थान का मौसम): राजस्थान में नवंबर की शुरुआत मौसम के लिहाज से राहत भरी रहने वाली है। प्रदेश में बारिश और ओले गिरने का दौर थम गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक 1 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा। अगले एक सप्ताह तक भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए किसी भी जिले में बारिश, आंधी या ओलावृष्टि का अलर्ट जारी नहीं किया है।

पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती तूफान अर्नब के बचे हुए असर के कारण राजस्थान के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई थी। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे थे। अब इन मौसमी सिस्टम का असर कमजोर पड़ गया है। इससे प्रदेश में मौसम सामान्य होने लगा है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, 1 से 6 नवंबर तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने की संभावना नहीं है।

प्रदेश के सभी 41 जिलों में कोई अलर्ट नहीं

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 1 नवंबर को पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। यानी यहां बारिश की संभावना नहीं है।

इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी मौसम साफ रहने का अनुमान है। जयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, सीकर और चित्तौड़गढ़ समेत सभी जिलों में धूप खिली रहेगी।

वहीं बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, चूरू, फलोदी, नागौर और श्रीगंगानगर में भी बारिश का दौर थमा रहेगा। मौसम विभाग ने 1 नवंबर के लिए प्रदेश के सभी 41 जिलों को नो वॉर्निंग कैटेगरी में रखा है। इसका मतलब है कि किसी भी जिले में येलो, ऑरेंज या रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आने वाले दिनों में भी किसी बड़े मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने की संभावना नहीं है।

सुबह-शाम बढ़ेगी गुलाबी ठंड

मौसम साफ होने के साथ ही तापमान में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिलेगा। आसमान साफ रहने से दिन में अच्छी धूप निकलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य रहने की संभावना है।

वहीं उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते रात और सुबह के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। खासकर गांवों और खुले इलाकों में सुबह-शाम ठंड का अहसास बढ़ेगा। नवंबर की शुरुआत के साथ प्रदेश में सर्दी धीरे-धीरे बढ़ेगी। हालांकि दिन में धूप निकलने से फिलहाल तेज ठंड से राहत बनी रहेगी।

चक्रवाती तूफान अर्नब का असर: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल | Cyclone Arnab's Impact: Heavy Rain Alert in Madhya Pradesh, Chhattisgarh, and Rajasthan, Know Your District's Status
चक्रवाती तूफान अर्नब का तीनों राज्यों में कहर, MP-CG और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, ओले गिरने की भी आशंका
30 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
अक्टूबर महीने के आखिरी दिनों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्नब और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। आइए तीनो राज्यों का मौसम विस्तार से जनते हैं...

Tags:
  • मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट
  • MP Weather update
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट
  • CG Weather update
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • राजस्थान मौसम रिपोर्ट
  • Rajasthan weather update
  • राजस्थान का मौसम
  • अर्नब तूफान
पुलिस को चकमा देकर चुनावी सभा में पहुंचा फरार नरेश मीणा, बड़ोदिया गांव में ग्रामीणों से मांगे वोट

By Jageshwar Prasad

पुलिस को चकमा देकर चुनावी सभा में पहुंचा फरार नरेश मीणा, बड़ोदिया गांव में ग्रामीणों से मांगे वोट
एक्शन मोड में चीफ सेक्रेटरी अशोक बर्णवाल, अफसरों को दिखाया आईना, कहा- जनता के काम में लापरवाही हुई तो सख्त कार्रवाई होगी

By Aman Vaishnav

एक्शन मोड में चीफ सेक्रेटरी अशोक बर्णवाल, अफसरों को दिखाया आईना, कहा- जनता के काम में लापरवाही हुई तो सख्त कार्रवाई होगी
काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित

By Umeshwari Baghel

काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित
राजस्थान में सोलर कंपनियों के लिए बदले जमीन के नियम, 2024 की नीति में थी छूट, अब पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी उलझन

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में सोलर कंपनियों के लिए बदले जमीन के नियम, 2024 की नीति में थी छूट, अब पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी उलझन
छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

By Ashish Bhardwaj

छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज

By Sanjay Gupta

इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज