चक्रवाती तूफान अर्नब का तीनों राज्यों में कहर, MP-CG और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, ओले गिरने की भी आशंका

Aman Vaishnav | Oct 30, 2026, 06:51 IST
Share
चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी, तापमान में भारी गिरावट।
चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी, तापमान में भारी गिरावट।

अक्टूबर महीने के आखिरी दिनों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्नब और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। आइए तीनो राज्यों का मौसम विस्तार से जनते हैं...

MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम): मध्य प्रदेश में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों से प्रदेश में आंधी और बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिन यानी 2 नवंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ग्वालियर-जबलपुर समेत 33 जिलों में तेज आंधी चलने और हल्की बारिश होने की चेतावनी दी गई है। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण गुरुवार को दिन के तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट आई।

अगले 24 घंटे इन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए राजगढ़, विदिशा, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में अलर्ट जारी किया है।

वहीं, भोपाल, रायसेन, सीहोर, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, हरदा, शाजापुर, देवास, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में मौसम साफ रहने और धूप निकलने की संभावना है।

MP, CG, Rajasthan Weather Alert: 29 अक्टूबर से भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अनुमान | MP, CG, Rajasthan Weather Alert: Heavy Rain, Storms, and Hail Expected from October 29
तूफान अर्नब और पश्चिमी विक्षोभ का अटैक: MP-CG और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
29 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
अक्टूबर के जाते-जाते मौसम ने एकदम से करवट बदल ली है। आप मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ या राजस्थान में रहते हैं और घर से बाहर किसी लंबे काम के लिए निकलने की सोच रहे हैं, तो जरा संभल जाइए। मौसम विभाग ने तीनों ही राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी को लेकर चेतावनी जारी की है।

पचमढ़ी में रात का तापमान 15.2 डिग्री

आंधी और बारिश के कारण गुरुवार, 29 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में दिन के समय ठंडक महसूस हुई। दिन के तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार-गुरुवार की रात पचमढ़ी में सबसे कम 15.2 डिग्री तापमान रहा। वहीं, नौगांव में 15.6, अमरकंटक में 16.1, खरगोन और दमोह में 17 और धार में 17.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

3 अक्टूबर को ही लौट चुका है मानसून

बता दें कि मध्य प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई 3 अक्टूबर को ही हो चुकी है। इसके बावजूद नए मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने से प्रदेश में बारिश हो रही है।

मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक, पिछले 10 साल के आंकड़े देखें तो अक्टूबर में बारिश, गर्मी और ठंड तीनों का मिला-जुला असर देखने को मिला है।

इस बार भी अक्टूबर की शुरुआत में मौसम साफ रहा और दिन में तेज धूप निकली। वहीं रात के समय ठंडक महसूस हुई और कई जिलों में बारिश भी हुई। इस साल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून करीब 100 दिन तक सक्रिय रहा।

CG Weather update: (छत्तीसगढ़ का मौसम): बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्नब का असर छत्तीसगढ़ में जारी है। सरगुजा और रायपुर में रात से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। प्रदेश के 14 जिलों के स्कूलों में आज छुट्टी रही। वहीं, दुर्ग, सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर और रायगढ़ के स्कूल कल भी बंद रहेंगे।

02 नवंबर तक बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में 2 नवंबर तक बारिश होने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए किसानों को पकी हुई फसल की कटाई रोकने की सलाह दी गई है। वहीं, जिन किसानों ने फसल काट ली है, उन्हें उपज सुरक्षित जगह पर रखने को कहा गया है।

चक्रवात अर्नब का कहर: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, करवा चौथ पर भी असर | Cyclone Arnab's Fury: Heavy Rain and Storm Alert in Madhya Pradesh, Chhattisgarh, and Rajasthan, Karwa Chauth also Affected
चक्रवात अर्नब का बड़ा खतरा: MP-CG और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, चलेंगी 80 किमी की रफ्तार से हवाएं
28 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण मध्य प्रदेश के 31 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ के दक्षिण हिस्से में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राजस्थान के पूर्वी और मध्य हिस्सों में 29 और 30 अक्टूबर को बारिश होगी।

छत्तीसगढ़ में बारिश जारी रहेगी

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान अर्नब आंध्र प्रदेश और यनम के तटों को पार कर चुका है। अब इसके अगले 48 घंटों में उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है।

अनुमान है कि अगले 6 घंटे में यह कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। इसके बाद अगले 6 घंटे में यह लो प्रेशर एरिया में बदल सकता है।

इसके असर से आज (29 अक्टूबर) उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

अगले दो दिनों तक भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी है।

रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री कम

रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री कम रहा। वहीं रात का तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।

शहर में बुधवार शाम 5:30 बजे तक 8.1 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है।

MP, CG, Rajasthan Weather: 26 अक्टूबर को मौसम साफ, 27 से बदलेगा मिजाज, भारी बारिश का अलर्ट | MP, CG, Rajasthan Weather: Weather clear on Oct 26, mood to change from Oct 27, heavy rain alert
मौसम का यू-टर्न: एमपी में बढ़ेगी ठंड, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी बदलेगा मौसम
26 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्यप्रदेश में सोमवार, 26 अक्टूबर को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। हालांकि अगले 5 दिनों में तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर से मौसम बदलेगा और 28-29 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं राजस्थान में 27 अक्टूबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इससे 29 और 30 अक्टूबर को पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है।

Rajasthan weather update: (राजस्थान का मौसम): राजस्थान में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम एक बार फिर बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो रही है। पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। वहीं जयपुर समेत कई जिलों में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक 30 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। खासतौर पर जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी इलाकों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना है।

कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश और बादलों के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट आ सकती है। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिरने का अनुमान है।

प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 31 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं, 1 नवंबर से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

चक्रवाती तूफान अर्नब कमजोर होकर अवदाब में बदल चुका है। फिलहाल यह दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर बना हुआ है। अगले 24 घंटे में इसके और कमजोर होने की संभावना है। इन मौसमी सिस्टम के कारण राजस्थान के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और बारिश हो रही है।

इन 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक और डीडवाना-कुचामन शामिल हैं।

इन जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी इलाकों में कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।

इन 19 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 19 जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया है। इनमें बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सिरोही, उदयपुर, बालोतरा, चूरू, जालौर, जोधपुर, नागौर और पाली शामिल हैं।

इन जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

चक्रवाती तूफान अर्णब का असर: राजस्थान के 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी | Cyclone Arnab's Impact: Orange Alert in 15 Districts of Rajasthan, Warning of Heavy Rain and Hailstorm
चक्रवाती तूफान अर्णब से मौसम ने ली करवट, पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
29 Oct 2026 ,
By Jageshwar Prasad
राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान अर्णब का असर देखा जा रहा है। इसके प्रभाव और नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की आशंका है। मौसम विभाग ने 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट
  • MP Weather update
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट
  • CG Weather update
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • राजस्थान मौसम रिपोर्ट
  • Rajasthan weather update
  • राजस्थान का मौसम
  • चक्रवाती तूफान अर्नब
करवाचौथ पर एमपी के इकलौते चौथ माता मंदिर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, साल में सिर्फ एक दिन खुलते हैं पट

By Amresh Kushwaha

करवाचौथ पर एमपी के इकलौते चौथ माता मंदिर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, साल में सिर्फ एक दिन खुलते हैं पट
मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय, 15 नवंबर को होगा मतदान

By Neel Tiwari

मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय, 15 नवंबर को होगा मतदान
दिवाली से पहले साय सरकार का तोहफा, कर्मचारियों-पेंशनरों का DA 2% बढ़ा, नवंबर से मिलेगा फायदा

By VINAY VERMA

दिवाली से पहले साय सरकार का तोहफा, कर्मचारियों-पेंशनरों का DA 2% बढ़ा, नवंबर से मिलेगा फायदा
भाजपा युवा मोर्चा की किस्तों में नियुक्तियां: 11 महीने बाद 19 जिलाध्यक्ष घोषित, पांच जिलों में महामंत्री के नाम गायब

By Ramanand Tiwari

भाजपा युवा मोर्चा की किस्तों में नियुक्तियां: 11 महीने बाद 19 जिलाध्यक्ष घोषित, पांच जिलों में महामंत्री के नाम गायब
भोपाल में पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के बंगले में फिर चोरी, विधायक ने खुद पकड़ा, सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाला लड़का निकला चोर

By Amresh Kushwaha

भोपाल में पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के बंगले में फिर चोरी, विधायक ने खुद पकड़ा, सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाला लड़का निकला चोर
MP में आदिवासी वोटों को लेकर सियासी हलचल तेज! BJP का 66 और कांग्रेस का 90 सीटों पर फोकस

By Ramanand Tiwari

MP में आदिवासी वोटों को लेकर सियासी हलचल तेज! BJP का 66 और कांग्रेस का 90 सीटों पर फोकस
Live |मकान में चोरी की वारदात का खुलासा, आखिरकार जवाहर सर्किल पुलिस ने जयपुर से पकड़ा आरोपी

By

मकान में चोरी की वारदात का खुलासा, आखिरकार जवाहर सर्किल पुलिस ने जयपुर से पकड़ा आरोपी