करवाचौथ पर एमपी के इकलौते चौथ माता मंदिर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, साल में सिर्फ एक दिन खुलते हैं पट

Amresh Kushwaha | Published:
Share
उज्जैन के चौथ माता​ मंदिर की अनोखी परंपरा!
उज्जैन के चौथ माता​ मंदिर की अनोखी परंपरा!

एलीशा द्विवेदी @ उज्जैन : करवाचौथ पर उज्जैन के चौथ माता मंदिर में महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली है। जीवनखेड़ी में बने इस मंदिर में सुबह से ही दर्शन के लिए महिलाओं की लंबी लाइन लगी रही। महिलाओं ने चौथ माता की पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की कामना की।

कई महिलाएं अपने पतियों के साथ भी मंदिर पहुंचीं। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश में चौथ माता का यह इकलौता मंदिर है, जिसके दरवाजे साल में सिर्फ एक बार करवाचौथ के दिन ही खुलते हैं।

साल में सिर्फ एक दिन खुलता है मंदिर

उज्जैन के इंदौर-उन्हेल बायपास पर जीवनखेड़ी में चौथ माता का मंदिर है। इस मंदिर की खास बात यह है कि इसके दरवाजे साल में सिर्फ एक दिन करवाचौथ पर ही खुलते हैं।

कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी यानी करवाचौथ पर यहां खास पूजा होती है। इस दिन दूर-दूर से महिलाएं माता के दर्शन करने आती हैं।

इस बार भी सुबह से ही मंदिर में महिलाओं की लंबी लाइन लगी रही। महिलाओं ने चौथ माता की पूजा की और अपने पति की लंबी उम्र के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी की कामना की।

दिवाली से पहले सोना 36 हजार और चांदी 1.54 लाख रुपए सस्ती, धनतेरस पर खरीदारी बढ़ी | Gold Rs 36,000 and Silver Rs 1.54 Lakh Cheaper Before Diwali, Dhanteras Shopping Increases
Gold Silver Price: दिवाली से पहले सोना 36 हजार और चांदी 1.54 लाख रुपए सस्ती, बढ़ी खरीददारी
29 Oct 2026
उज्जैन सराफा बाजार में सोने-चांदी के भाव गिरने से खरीदारी तेज हुई है। सोना अपने ऊंचे स्तर से करीब 36 हजार रुपए सस्ता हुआ है। वहीं, चांदी के भाव में करीब 1.54 लाख रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है। धनतेरस के लिए ग्राहक अभी से बाजार पहुंच रहे हैं। दीपावली 2026 और शादी के सीजन से कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।

महिलाओं को बांटा गया कामाख्या सिंदूर और नेपाल का रुद्राक्ष

करवाचौथ पर मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को खास प्रसाद भी बांटा गया। इसमें मां कामाख्या का पूजा किया हुआ सिंदूर, नेपाल के रुद्राक्ष, कपड़े और सिक्के शामिल थे।

महिलाओं में खासतौर पर कामाख्या सिंदूर को लेकर काफी उत्साह दिखा। धार्मिक मान्यता है कि यह सिंदूर पति की लंबी उम्र और सुहाग की रक्षा से जुड़ा है।

यही वजह है कि महिलाएं इस सिंदूर को अपने शादीशुदा जीवन में सुख-शांति और खुशहाली की कामना के साथ प्रसाद के रूप में लेती हैं।

मंदिर में कई देवी-देवताओं की प्रतिमाएं

चौथ माता मंदिर में चौथ माता के अलावा दूसरे देवी-देवताओं की मूर्तियां भी हैं। यहां मां पार्वती, रिद्धि-सिद्धि, शुभ-लाभ और संतोषी माता की प्रतिमाएं स्थापित हैं। करवाचौथ पर महिलाओं ने चौथ माता के साथ इन सभी देवी-देवताओं की भी पूजा की। मंदिर में सुबह से शाम तक विशेष पूजा और दर्शन का सिलसिला चलता रहा।

एमपी के 165 किसानों की चमकी किस्मत: लॉटरी से चुने गए विजेता, मिलेंगे ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर | MP's 165 Farmers' Luck Shines: Lottery Winners Selected, Will Receive Tractors, Bullets, and E-Scooters
एमपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर सीएम मोहन यादव देंगे ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर
27 Oct 2026 ,
By Sumit Kumar
मध्य प्रदेश के 165 किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश के सभी 55 जिलों से तीन-तीन किसानों का चयन लॉटरी के जरिए हुआ है। इनमें 55 किसानों को ट्रैक्टर, 55 को बुलेट मोटरसाइकिल और 55 को ई-स्कूटर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर भोपाल में विजेता किसानों को पुरस्कार देंगे।

साल 2000 में हुई थी मंदिर की स्थापना

मंदिर के पुजारी डॉ. कैलाश अवंतिकापुरी वाले ने बताया कि इस मंदिर की स्थापना साल 2000 में हुई थी। महामंडलेश्वर शांतिस्वरूपानंद ने मंदिर की स्थापना कराई थी। मंदिर करीब 26 साल पुराना है।

पुजारी के अनुसार, हर साल करवाचौथ पर यहां विशेष धार्मिक आयोजन होता है। बड़ी संख्या में महिलाएं चौथ माता के दर्शन करने पहुंचती हैं। इस मंदिर को लेकर श्रद्धालुओं में खास आस्था है। साल में एक बार दर्शन का अवसर मिलने के कारण करवाचौथ पर यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं

FAQs

  1. चौथ माता मंदिर कब खुलता है?
    चौथ माता मंदिर वर्ष में केवल एक दिन, करवाचौथ के अवसर पर, खुलता है।
  2. इस मंदिर में महिलाएं क्यों आती हैं?
    महिलाएं चौथ माता की पूजा करने के लिए आती हैं, ताकि वे अपने पतियों की लंबी उम्र और खुशहाल शादीशुदा जीवन की कामना कर सकें।
  3. चौथ माता मंदिर की स्थापना कब हुई थी?
    चौथ माता मंदिर की स्थापना वर्ष 2000 में हुई थी।
Tags:
  • उज्जैन
  • चौथ माता मंदिर
  • चौथ माता मंदिर उज्जैन
  • पुजारी डॉ. कैलाश अवंतिकापुरी
  • करवाचौथ
राजस्थान में सोलर-विंड प्रोजेक्ट के लिए जमीन कन्वर्जन जरूरी, 2014 की छूट खत्म; किसानों पर भी असर

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में सोलर-विंड प्रोजेक्ट के लिए जमीन कन्वर्जन जरूरी, 2014 की छूट खत्म; किसानों पर भी असर
महादेव ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को 7 दिन की न्यायिक हिरासत: सेंट्रल जेल भेजा गया, ED की अर्जी खारिज

By Umeshwari Baghel

महादेव ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को 7 दिन की न्यायिक हिरासत: सेंट्रल जेल भेजा गया, ED की अर्जी खारिज
पुलिस को चकमा देकर चुनावी सभा में पहुंचा फरार नरेश मीणा, बड़ोदिया गांव में ग्रामीणों से मांगे वोट

By Jageshwar Prasad

पुलिस को चकमा देकर चुनावी सभा में पहुंचा फरार नरेश मीणा, बड़ोदिया गांव में ग्रामीणों से मांगे वोट
एक्शन मोड में चीफ सेक्रेटरी अशोक बर्णवाल, अफसरों को फटकारते हुए बोले- एक महीने में निपटाओ जनता के काम वरना…

By Aman Vaishnav

एक्शन मोड में चीफ सेक्रेटरी अशोक बर्णवाल, अफसरों को फटकारते हुए बोले- एक महीने में निपटाओ जनता के काम वरना…
काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित

By Umeshwari Baghel

काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित
राजस्थान में सोलर कंपनियों के लिए बदले जमीन के नियम, 2024 की नीति में थी छूट, अब पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी उलझन

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में सोलर कंपनियों के लिए बदले जमीन के नियम, 2024 की नीति में थी छूट, अब पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी उलझन
छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

By Ashish Bhardwaj

छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन