लॉटरी से चुने गए किसान।
एमपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर सीएम मोहन यादव देंगे ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर
Sumit Kumar | Oct 27, 2026, 22:23 IST
एमपी के 40 हजार किसानों में से 165 की चमकी किस्मत, किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिलेगी बुलेट और ई-स्कूटर।
मध्य प्रदेश के 165 किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश के सभी 55 जिलों से तीन-तीन किसानों का चयन लॉटरी के जरिए हुआ है। इनमें 55 किसानों को ट्रैक्टर, 55 को बुलेट मोटरसाइकिल और 55 को ई-स्कूटर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर भोपाल में विजेता किसानों को पुरस्कार देंगे।
40 हजार किसानों ने लिया था क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा
इसमें प्रदेशभर के करीब 40 हजार किसानों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कृषि, किसान कल्याण और सरकारी योजनाओं से जुड़े 24 बहुविकल्पीय सवाल पूछे गए थे। किसानों को इन सवालों के जवाब देने के लिए 24 मिनट मिले थे।
हर सही जवाब के लिए एक अंक तय था। गलत जवाब देने या सवाल छोड़ने पर कोई अंक नहीं काटा गया। प्रतियोगिता में शामिल किसानों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को मान्य किया गया।
15 हजार 298 किसानों को मिले पूरे 24 अंक
मेरिट सूची में 13 हजार 91 पुरुष, 2 हजार 201 महिलाएं और अन्य श्रेणी के छह प्रतिभागी शामिल थे।
उम्र के हिसाब से देखें तो 18 साल तक के 108 प्रतिभागियों ने पूरे अंक हासिल किए। वहीं, 19 से 40 साल के 9 हजार 408 और 40 साल से अधिक उम्र के 5 हजार 782 प्रतिभागी मेरिट सूची में शामिल हुए।
पूरे अंक हासिल करने वाले किसानों की संख्या ज्यादा होने के कारण पुरस्कार विजेताओं का चयन लॉटरी के माध्यम से करने का फैसला लिया गया।
लॉटरी से चुने गए 165 किसान, हर जिले से तीन विजेता
किसानों को ये पुरस्कार मिलेंगे
- प्रथम पुरस्कार : 55 किसानों को ट्रैक्टर
- द्वितीय पुरस्कार : 55 किसानों को बुलेट मोटरसाइकिल
- तृतीय पुरस्कार : 55 किसानों को ई-स्कूटर
भोपाल के इन तीन किसानों को मुख्यमंत्री देंगे पुरस्कार
सुहानी राजपूत को दूसरा पुरस्कार मिला है। उन्हें बुलेट मोटरसाइकिल दी जाएगी। वहीं, समीर गौड़ तीसरे पुरस्कार के विजेता हैं। उन्हें ई-स्कूटर मिलेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में इन तीनों किसानों को पुरस्कार प्रदान करेंगे।
प्रदेश के अन्य जिलों में विजेता किसानों को पुरस्कार बांटने की जिम्मेदारी संबंधित जिलों के प्रभारी मंत्रियों को दी गई है।
किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज प्रतियोगिता।
इन 55 जिलों के किसानों को मिलेगा ट्रैक्टर
भोपाल से संदीप वर्मा, श्योपुर से विपिन रावत, मुरैना से रामजी लाल धाकड़, भिंड से जगमोहन बघेल, ग्वालियर से कृष्णा रावत, शिवपुरी से उमेश कुमार लोधी, गुना से अंगूरी अग्रवाल, अशोकनगर से उपेन्द्र यादव, दतिया से जितेन्द्र अहिरवार, देवास से मनोहर पंवार, रतलाम से जितेंद्र गुर्जर, शाजापुर से तेजकुँवर बाई परमार, आगर मालवा से पवन कुमार, मंदसौर से खुमान सिंह, नीमच से जुगल गरासिया, उज्जैन से रोहित अंजना, इंदौर से जितेन्द्र मौर्य और धार से किशोर यादव प्रथम पुरस्कार के विजेता बने हैं।
इसी तरह अलीराजपुर से कलम सिंह डुडवे, झाबुआ से नरेन्द्र पोरवाल, खरगोन से श्याम पाटीदार, बड़वानी से राकेश सस्ते, खंडवा से विनोद पंवार, बुरहानपुर से पवन गढ़वे, सीहोर से हर्ष यादव, रायसेन से सतमेश बघेल, राजगढ़ से नवीन मीणा, विदिशा से प्रसेन सिंह, बैतूल से कमरजा काले, नर्मदापुरम से वीरेन्द्र लोवंशी, हरदा से कपिल जाट, सागर से जयहिंद राजपूत, दमोह से संध्या जैन, पन्ना से श्री कृष्ण पटेल, छतरपुर से जसवंत सिंह और टीकमगढ़ से अखलेश यादव को ट्रैक्टर के लिए चुना गया है।
निवाड़ी से राजेन्द्र कुमार कुशवाहा, जबलपुर से अनिल पटेल, कटनी से राजाराम पटेल, नरसिंहपुर से अरविंद कुमार मेहरा, छिंदवाड़ा से चंद्रा चंद्रवंशी, पांढुर्ना से लक्ष्मीकांत किंकर, सिवनी से विकास पंचेश्वर, मंडला से शालू बड़गैयां, डिंडौरी से विकास ठाकुर, बालाघाट से दिवला पटले, रीवा से संतोष द्विवेदी, सिंगरौली से आशीष सिंह, मऊगंज से दिनेश कुशवाहा, शहडोल से ब्रजराज सिंह जोधावत, अनूपपुर से चंदन सिंह, उमरिया से राम प्रमोद गुप्ता, सीधी से प्रांशु गुप्ता, सतना से विद्या सोनी और मैहर से कृष्णा तिवारी भी प्रथम पुरस्कार के विजेता बने हैं।
इन सभी किसानों को प्रथम पुरस्कार के रूप में ट्रैक्टर दिया जाएगा। अन्य दो पुरस्कारों के लिए भी प्रत्येक जिले से एक-एक विजेता चुना गया है।
भोपाल में किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज प्रतियोगिता के 165 विजेताओं के चयन के लिए लॉटरी निकालते चयन समिति के सदस्य।
किसान ऐसे देख सकते हैं विजेताओं की पूरी लिस्ट
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले किसान वीर भारत न्यास की वेबसाइट पर जाकर विजेताओं की सूची देख सकते हैं।
विजेताओं की सूची देखने की वेबसाइट: https://quiz.veerbharatnyas.com/vijeta
इस वेबसाइट पर किसानों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित विजेताओं की जानकारी मिलेगी।
पुरस्कारों के मामले में देश की सबसे बड़ी पहल का दावा
श्रीराम तिवारी के मुताबिक, प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य किसानों को कृषि और सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि जिन प्रतिभागियों ने सभी सवालों के सही जवाब दिए, उनकी जिलेवार मेरिट सूची तैयार की गई। इसके बाद चयन समिति ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार लॉटरी निकालकर विजेताओं का चयन किया।
किसानों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाना उद्देश्य
इस आयोजन का उद्देश्य किसान कल्याण की जानकारी खेत-खेत तक पहुंचाना और किसानों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। साथ ही, किसानों के योगदान को सम्मानित करने और कृषि क्षेत्र के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करने की पहल भी की गई है।
इन विभागों ने मिलकर आयोजित की प्रतियोगिता
प्रतियोगिता के सभी 165 विजेताओं को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर पुरस्कार दिए जाएंगे। भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विजेताओं को सम्मानित करेंगे, जबकि दूसरे जिलों में प्रभारी मंत्री पुरस्कार वितरित करेंगे।
भोपाल के VIP इलाके में आईएएस विवेक पोरवाल के घर चोरी, DGP के बंगले के पास से स्थित है मकान
By Amresh Kushwaha
कैबिनेट की बैठक में बदली दोनों डिप्टी सीएम की कुर्सी, सीएम के बगल से हटकर मंत्रियों की कतार में शामिल
By Arun Tiwari
छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल में पूर्णकालिक रजिस्ट्रार की नियुक्ति न होने पर IAS अमित कटारिया समेत तीन अफसरों को अवमानना नोटिस
By VINAY VERMA
हाई कोर्ट ने रद्द हो चुके आदेश के आधार पर दोबारा फैसला देने वाले तहसीलदार को किया तलब, कल खुद देना होगा जवाब
By Neel Tiwari
Rajasthan Top News: राजस्थान पुलिस के 31 RPS अफसरों को प्रमोशन का तोहफा, डीएसपी से बने एएसपी
By Ashish Bhardwaj
इंदौर में एलआईजी से नौलखा तक एलिवेटेड कॉरिडोर को हाईकोर्ट की हरी झंडी, तकनीकी निगरानी के लिए हाईलेवल कमेटी गठित
By Sanjay Gupta
CG Top News : छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी समेत साय कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, ED रेड, किसान प्रदर्शन और स्कूलों पर अलर्ट
By Umeshwari Baghel