Rajasthan Top News: राजस्थान पुलिस के 31 RPS अफसरों को प्रमोशन का तोहफा, डीएसपी से बने एएसपी

Ashish Bhardwaj | Oct 27, 2026, 20:45 IST
Share
Rajasthan Top News
Rajasthan Top News

राजस्थान सरकार ने दीपावली से ठीक पहले पुलिस महकमे को बड़ा तोहफा देते हुए 31 आरपीएस (RPS) अधिकारियों को जूनियर स्केल से सीनियर स्केल में प्रमोट किया है। ये अधिकारी डीएसपी से एएसपी (ASP) बन गए हैं, हालांकि आने वालेआदेशों तक वे अपने वर्तमान पद पर ही कार्य करते रहेंगे। इस महीने पुलिस विभाग में प्रमोशन की यह दूसरी बड़ी सूची जारी हुई है।

राजस्थान टॉप न्यूज

दीपावली से पहले राजस्थान पुलिस के 31 RPS अफसरों को प्रमोशन का तोहफा, डीएसपी से बने एएसपी

राजस्थान सरकार ने दीपावली से ठीक पहले पुलिस महकमे को बड़ा तोहफा देते हुए 31 आरपीएस (RPS) अधिकारियों को जूनियर स्केल से सीनियर स्केल में प्रमोट किया है। ये अधिकारी डीएसपी से एएसपी (ASP) बन गए हैं, हालांकि आने वालेआदेशों तक वे अपने वर्तमान पद पर ही कार्य करते रहेंगे। इस महीने पुलिस विभाग में प्रमोशन की यह दूसरी बड़ी सूची जारी हुई है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

राजस्थान में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग होगी कल, 1.06 करोड़ वोटर डालेंगे वोट

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग कल बुधवार, 28 अक्टूबर को होगी। इस वोटिंग में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। दूसरे फेज की वोटिंग में 22 जिला परिषदों में 532 वार्डों और 124 पंचायत समितियों के 2197 वार्डों के लिए चुनाव होंगे।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

राजस्थान हाईकोर्ट के निर्देश, तीन महीने में लागू हो हिरासत में मौत पर राहत योजना

राजस्थान हाईकोर्ट ने जेल में होने वाली मौतों को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को कस्टोडियल डेथ रिलीफ स्कीम-2025को तीन महीने के भीतर लागू करने का निर्देश दिया है। साथ ही जेलों की सुरक्षा, निगरानी, स्वच्छता और प्रशासनिक जवाबदेही बढ़ाने के लिए कई अहम आदेश दिए हैं।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जांच लंबित होने पर भी मिलेगी प्रोविजनल पेंशन, 50% ग्रेच्युटी

राजस्थान हाईकोर्ट ने रिटायर कर्मचारियों के पेंशन को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि विभागीय कार्यवाही लंबित होने से किसी कर्मचारी को पेंशन और 50 प्रतिशत ग्रेच्युटी से वंचित नहीं किया जा सकता। जस्टिस कुलदीप माथुर ने सहकारिता विभाग से रिटायर अर्जुन सिंह की याचिका स्वीकार कर ली। उन्होंने जरूरी दस्तावेज जमा होने के 60 दिन के भीतर अर्जुन सिंह को लाभ जारी करने के निर्देश दिए।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कोर्ट ने पैरोल बढ़ाने से किया इनकार, अब जेल में वापस लौटना होगा

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। अदालत ने मेडिकल आधार पर उनकी पैरोल की अवधि बढ़ाने से साफ इनकार कर दिया है। इसके चलते अब आसाराम को आज शाम 5 बजे तक जोधपुर सेंट्रल जेल में वापस आत्मसमर्पण करना होगा।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

राजस्थान में 53 साल बाद 35 शहीद सैनिकों के परिवारों को नौकरी का रास्ता खुला; सैनिक कल्याण बोर्ड में नहीं मिला रिकॉर्ड

राजस्थान सरकार ने ऑपरेशन कैक्टस लिलि में घायल होने के बाद 31 अक्टूबर 1972 तक उपचार के दौरान शहीद हुए 35 सैनिकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने के लिए नियमों में संशोधन किया है। लेकिन सैनिक कल्याण निदेशालय और कई जिला कार्यालयों में इन परिवारों का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं मिला।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

राजस्थान में DAP-यूरिया के साथ दूसरा सामान खरीदने की मजबूरी खत्म, 9 हजार दुकानों की जांच, 250 से ज्यादा पर कार्रवाई

राजस्थान में किसानों को यूरिया और डीएपी के साथ जबरन दूसरे उत्पाद बेचने पर कृषि विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। विभाग के मुताबिक मोबाइल ऐप से 9 हजार से ज्यादा निरीक्षण हुए और 250 से अधिक विक्रेताओं पर कार्रवाई की गई। अब थोक विक्रेताओं और कंपनियों की भूमिका भी जांची जाएगी। शिकायत पर 24 घंटे में शुरुआती कार्रवाई होगी। ... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
Tags:
  • Rajasthan
  • राजस्थान पुलिस
  • पंचायत चुनाव
  • राजस्थान हाईकोर्ट
  • जस्टिस कुलदीप माथुर
  • आसाराम
  • राजस्थान सरकार
  • RPS
इंदौर में एलआईजी से नौलखा तक एलिवेटेड कॉरिडोर को हाईकोर्ट की हरी झंडी, तकनीकी निगरानी के लिए हाईलेवल कमेटी गठित

By Sanjay Gupta

इंदौर में एलआईजी से नौलखा तक एलिवेटेड कॉरिडोर को हाईकोर्ट की हरी झंडी, तकनीकी निगरानी के लिए हाईलेवल कमेटी गठित
CG Top News : छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी समेत साय कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, ED रेड, किसान प्रदर्शन और स्कूलों पर अलर्ट

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी समेत साय कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, ED रेड, किसान प्रदर्शन और स्कूलों पर अलर्ट
जबलपुर की ऐतिहासिक बैलेंसिंग रॉक के पास कचरे का ढेर, जमीन के मालिकाना हक पर भी सवाल, हाई कोर्ट पहुंचा मामला

By Neel Tiwari

जबलपुर की ऐतिहासिक बैलेंसिंग रॉक के पास कचरे का ढेर, जमीन के मालिकाना हक पर भी सवाल, हाई कोर्ट पहुंचा मामला
राजस्थान में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, अक्टूबर तक करीब 9 हजार गिरफ्तार; 1,244 करोड़ के ड्रग्स जब्त

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, अक्टूबर तक करीब 9 हजार गिरफ्तार; 1,244 करोड़ के ड्रग्स जब्त
सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के किसान : धान के 1700 करोड़ रुपए बकाए को लेकर मंत्रालय घेराव की कोशिश, पुलिस ने रास्ते में रोका

By Umeshwari Baghel

सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के किसान : धान के 1700 करोड़ रुपए बकाए को लेकर मंत्रालय घेराव की कोशिश, पुलिस ने रास्ते में रोका
मध्य प्रदेश में शिक्षकों के पास ऐप और पोर्टल का ढेर, उधर सरकारी स्कूलों में घटते जा रहे छात्र

By Atul Dwivedi

मध्य प्रदेश में शिक्षकों के पास ऐप और पोर्टल का ढेर, उधर सरकारी स्कूलों में घटते जा रहे छात्र
दुर्लभजी अस्पताल दुकानें सीलिंग मामला, JDA को सभी पक्षों को सुनकर नए सिरे से फैसले के निर्देश

By Mukesh Sharma

दुर्लभजी अस्पताल दुकानें सीलिंग मामला, JDA को सभी पक्षों को सुनकर नए सिरे से फैसले के निर्देश