CG Top News : छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी समेत साय कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, ED रेड, किसान प्रदर्शन और स्कूलों पर अलर्ट

Umeshwari Baghel | Oct 27, 2026, 20:39 IST
Share
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

धान खरीदी 15 नवंबर से, 3100 रुपए रेट, कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, बिजली छूट मार्च तक बढ़ी, 19 फैसलों में सरकार ने खोला खजाना, रायपुर और दुर्ग में कारोबारियों के ठिकानों पर ED की छापेमारी, भारतमाला प्रोजेक्ट से कनेक्शन की आशंका,सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के किसान : धान के 1700 करोड़ रुपए बकाए को लेकर मंत्रालय घेराव की कोशिश, पुलिस ने रास्ते में रोका।

धान खरीदी 15 नवंबर से, 3100 रुपए रेट, कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, बिजली छूट मार्च तक बढ़ी, 19 फैसलों में सरकार ने खोला खजाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदा जाएगा। प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को यह फैसला हुआ। कैबिनेट बैठक में कुल 19 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

रायपुर और दुर्ग में कारोबारियों के ठिकानों पर ED की छापेमारी, भारतमाला प्रोजेक्ट से कनेक्शन की आशंका

छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई कई जिलों में सामने आई है। रायपुर और दुर्ग में टीमें जांच कर रही हैं। ईडी की छापेमारी कारोबारी नितिन डागा और गुलशन बघेल के घरों पर हुई है। रायपुर पंडरी रवि नगर स्थित सुशील विला में टीम सुबह करीब 4 बजे पहुंची। दो गाड़ियों में आए अधिकारी सुबह से अंदर दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के किसान : धान के 1700 करोड़ रुपए बकाए को लेकर मंत्रालय घेराव की कोशिश, पुलिस ने रास्ते में रोका

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज मंगलवार को सैकड़ों किसान सड़कों पर उतर आए। किसान अपनी मांगों को लेकर मंत्रालय का घेराव करने निकले थे। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। रायपुर में किसानों का प्रदर्शन करीब एक घंटे तक चला। किसानों ने पुलिस के जरिए संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

3 IPS को डीजी बनाने के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर, Ex-Cadre के लिए नहीं ली गृह मंत्रालय की मंजूरी

छत्तीसगढ़ आईपीएस प्रमोशन को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सरकार तीन आईपीएस अफसरों को डीजी स्तर पर पदोन्नत करने जा रही है। छत्तीसगढ़ कैबिनेट का फैसला इस प्रस्ताव पर मुहर लगा चुका है। लेकिन गृह मंत्रालय की मंजूरी अभी नहीं मिली है। सरकार तीन नए एक्स कैडर डीजी पद बनाना चाहती है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जवान हो गई है, चल घुमाकर लाता हूं... छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में बीजेपी नेता समेत 3 लोगों पर FIR दर्ज

कोरबा भाजपा नेता अनिल चौरसिया पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। मामला बालको थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर यह POCSO Act case दर्ज हुआ है। अनिल चौरसिया ने आरोपों को साजिश और निराधार बताया है। पुलिस जांच कर रही है।यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

बिलासपुर का युवक रूस में लापता: टेलीग्राम पर मिली थी नौकरी, बहन ने लगाया युद्ध में भेजने और मारपीट का आरोप

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर युवक विनीत कुमार दुबे के रूस में लापता होने का मामला सामने आया है। परिवार के मुताबिक, विनीत 1 अक्टूबर को नौकरी की तलाश में मॉस्को पहुंचा था। 7 अक्टूबर से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। बहन ने रूस यूक्रेन युद्ध में शामिल करने के दबाव और मारपीट के आरोप लगाए हैं।यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

छग मे बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट: जिले की स्थिति देखकर कलेक्टर छुट्टी पर ले सकेंगे फैसला, सरकारी और निजी स्कूल दोनों आएंगे दायरे में

छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब स्कूल बंद करने के लिए राज्य सरकार के आदेश का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका के बीच कलेक्टर खुद फैसला ले सकेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने 27 अक्टूबर को इसका आदेश जारी किया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

CGPSC-2018 परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल, मेंस पेपर में गड़बड़ी को लेकर एक और खुलासा, हाईकोर्ट ने ठोका 50 हजार का जुर्माना

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चौंकाने वाली गड़बड़ी सामने आई है। राज्य सेवा परीक्षा 2018 की एक उत्तरपुस्तिका से चार पन्ने गायब मिले। इन पन्नों पर 30 अंकों के सवालों के जवाब होने थे। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आयोग को 50 हजार रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है। यह नारायण दत्त CGPSC मामला करीब पांच साल की कानूनी लड़ाई से जुड़ा है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

बस्तर के खनिज पर किसका अधिकार? NMDC से मांगा पाई-पाई का हिसाब, स्थानीय युवाओं और प्रभावितों के अधिकारों पर बड़ा सवाल!

बस्तर के लौह अयस्क से एनएमडीसी देश के औद्योगिक विकास में भूमिका निभाता है। अब NMDC Bastar से स्थानीय रोजगार का हिसाब मांगा जा रहा है। बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक नवनीत चांद ने यह सवाल उठाया है। चांद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। खनिज संपदा बस्तर की है और परियोजनाएं भी यहीं हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Tags:
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
  • साय कैबिनेट के फैसले
  • छत्तीसगढ़ धान खरीदी 2026
  • रायपुर ईडी की छापेमारी
  • छत्तीसगढ़ किसान आंदोलन
  • आईपीएस अफसरों का प्रमोशन
  • कोरबा नाबालिग छेड़छाड़ मामला
  • Chhattisgarh Latest News
  • CG Cabinet Decisions 2026
  • Raipur ED Raid
जबलपुर की ऐतिहासिक बैलेंसिंग रॉक के पास कचरे का ढेर, जमीन के मालिकाना हक पर भी सवाल, हाई कोर्ट पहुंचा मामला

By Neel Tiwari

जबलपुर की ऐतिहासिक बैलेंसिंग रॉक के पास कचरे का ढेर, जमीन के मालिकाना हक पर भी सवाल, हाई कोर्ट पहुंचा मामला
राजस्थान में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, अक्टूबर तक करीब 9 हजार गिरफ्तार; 1,244 करोड़ के ड्रग्स जब्त

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, अक्टूबर तक करीब 9 हजार गिरफ्तार; 1,244 करोड़ के ड्रग्स जब्त
सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के किसान : धान के 1700 करोड़ रुपए बकाए को लेकर मंत्रालय घेराव की कोशिश, पुलिस ने रास्ते में रोका

By Umeshwari Baghel

सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के किसान : धान के 1700 करोड़ रुपए बकाए को लेकर मंत्रालय घेराव की कोशिश, पुलिस ने रास्ते में रोका
मध्य प्रदेश में शिक्षकों के पास ऐप और पोर्टल का ढेर, उधर सरकारी स्कूलों में घटते जा रहे छात्र

By Atul Dwivedi

मध्य प्रदेश में शिक्षकों के पास ऐप और पोर्टल का ढेर, उधर सरकारी स्कूलों में घटते जा रहे छात्र
दुर्लभजी अस्पताल दुकानें सीलिंग मामला, JDA को सभी पक्षों को सुनकर नए सिरे से फैसले के निर्देश

By Mukesh Sharma

दुर्लभजी अस्पताल दुकानें सीलिंग मामला, JDA को सभी पक्षों को सुनकर नए सिरे से फैसले के निर्देश
कोटा में एक और प्रसूता की मौत, अक्टूबर में आंकड़ा 4 पर पहुंचा; परिजनों ने एंबुलेंसकर्मियों पर लगाए आरोप

By Ashish Bhardwaj

कोटा में एक और प्रसूता की मौत, अक्टूबर में आंकड़ा 4 पर पहुंचा; परिजनों ने एंबुलेंसकर्मियों पर लगाए आरोप
दीपावली से पहले राजस्थान पुलिस के 31 RPS अफसरों को प्रमोशन का तोहफा, डीएसपी से बने एएसपी

By Mukesh Sharma

दीपावली से पहले राजस्थान पुलिस के 31 RPS अफसरों को प्रमोशन का तोहफा, डीएसपी से बने एएसपी