राजस्थान में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग होगी कल, 1.06 करोड़ वोटर डालेंगे वोट

Ashish Bhardwaj | Oct 27, 2026, 18:21 IST
Share
दूसरे फेज की वोटिंग होगी कल
दूसरे फेज की वोटिंग होगी कल

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग कल बुधवार, 28 अक्टूबर को होगी। इस वोटिंग में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। दूसरे फेज की वोटिंग में 22 जिला परिषदों में 532 वार्डों और 124 पंचायत समितियों के 2197 वार्डों के लिए चुनाव होंगे।

राजस्थान के 22 जिलों में दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए कल, बुधवार को मतदान होगा। पहला चरण का मतदान 22 अक्टूबर को हुई था। इस चरण में 16 जिलों की जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान हुआ था।

एक वोटर डालेगा दो वोट

इस चुनाव में मतदाताओं को दो वोट डालने होंगे। पहला वोट जिला परिषद सदस्य के उम्मीदवार के लिए और दूसरा पंचायत समिति सदस्य के उम्मीदवार के लिए होगा। दोनों पदों के लिए मतदान ईवीएम (EVM) के जरिए क राया जाएगा।मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा। तय समय पर मतदान केंद्र में प्रवेश कर चुके मतदाताओं को वोट डालने का मौका दिया जाएगा।

बीजेपी-कांग्रेस के बीच मुकाबला, निर्दलीय भी मैदान में

दूसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति की सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। कई इलाकों में स्थानीय दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। उम्मीदवारों की नजर सिर्फ जीत पर नहीं, बल्कि आगे होने वाले प्रधान और जिला प्रमुख के चुनाव पर भी रहेगी।

पंचायत समिति के चुने गए सदस्य मिलकर प्रधान का चुनाव करेंगे। वहीं जिला परिषद के निर्वाचित सदस्य जिला प्रमुख चुनेंगे। इसलिए इन चुनावों का महत्व केवल वार्ड की सीट जीतने तक सीमित नहीं है। इन नतीजों का असर स्थानीय निकायों में आगे बनने वाले नेतृत्व पर भी पड़ेगा।

राजस्थान पंचायत चुनाव: 85 लाख वोटर आज डालेंगे वोट, जानें कैसे करें मतदान | Rajasthan Panchayat Elections: 85 Lakh Voters Will Cast Votes Today, Know How to Vote
राजस्थान पंचायत चुनाव के पहले चरण में आज 85 लाख वोटर करेंगे मतदान, 6926 प्रत्याशी मैदान में, जानें कैसे डालें वोट
22 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान पंचायत चुनाव के पहले चरण में आज 16 जिलों में मतदान हो रहा है। कुल 85 लाख 7 हजार 306 मतदाता 6,926 उम्मीदवारों में से जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य चुनेंगे। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदाताओं को दो ईवीएम पर वोट डालने होंगे। वोटर आईडी के अलावा 11 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेज भी मान्य हैं।

मतदान के बाद बाड़ेबंदी की तैयारी

मतदान खत्म होते ही कई जगह राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों को एकजुट रखने की कोशिश कर सकते हैं। कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं की ओर से उम्मीदवारों को होटल या रिसॉर्ट में ठहराने की तैयारी की चर्चा है। इसे आम तौर पर बाड़ेबंदी कहा जाता है।

इसकी वजह प्रधान और जिला प्रमुख के चुनाव हैं। इन पदों के लिए चुने गए सदस्य मतदान करते हैं। ऐसे में राजनीतिक दल अपने समर्थक सदस्यों को दूसरे खेमे के संपर्क में जाने से रोकने और संख्या बल बनाए रखने की कोशिश करते हैं।

हालांकि, बाड़ेबंदी की तैयारी हर जगह होने की पुष्टि नहीं है। स्थानीय समीकरण और उम्मीदवारों की संख्या के हिसाब से अलग-अलग क्षेत्रों में रणनीति बदल सकती है।

राजस्थान पंचायत चुनाव: बाड़ेबंदी के बीच 20 नवंबर को आएंगे नतीजे, प्रतापगढ़ में चुनावी बैठक में हादसा | Rajasthan Panchayat Elections: Results on November 20 amidst enclosure, accident during election meeting in Pratapgarh
राजस्थान पंचायत चुनाव: वोटिंग के बाद बाड़ेबंदी, 20 नवंबर तक नतीजों का इंतजार; प्रतापगढ़ में 2 की मौत
22 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान आज हो रहा है। इस चुनाव में 85 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। मतदान के बाद प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी इस बार सबसे बड़ी चुनौती होगी। प्रतापगढ़ जिले में एक चुनावी बैठक के दौरान करंट फैलने से दो लोगों की मौत हो गई।

नतीजों के लिए 20 नवंबर तक इंतजार

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना 20 नवंबर को जिला मुख्यालयों पर प्रस्तावित है। इसके बाद प्रधान और जिला प्रमुख के चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

फिलहाल दूसरे चरण के मतदाताओं के पास अपने प्रतिनिधि चुनने का मौका है। मतदान के दिन वोटर की भागीदारी और उम्मीदवारों का प्रदर्शन तय करेगा कि स्थानीय राजनीति में किसका पलड़ा भारी रहता है।

राजस्थान पंचायत चुनाव: लाठी-डंडे, फर्जी वोटिंग और दूल्हे का सेहरा, जानिए क्या हुआ मतदान के दिन | Rajasthan Panchayat Elections: Lathis, Fake Voting, and a Groom's Sehra, Know What Happened on Voting Day
राजस्थान पंचायत चुनाव: कहीं लाठी-डंडे चले, कहीं फर्जी वोटिंग पर हंगामा; दूल्हे ने सेहरा पहनकर डाला वोट
24 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में पंच-सरपंच चुनाव के पहले चरण में शनिवार, 24 अक्टूबर को कई रंग देखने को मिल रहे है। कहीं वार्ड पंच की सीट को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, तो कहीं फर्जी मतदान के आरोपों पर ग्रामीण धरने पर बैठ गए। इसी बीच नागौर में एक दूल्हा सेहरा पहनकर वोट डालने पहुंचा।राजसमंद में 102 साल की बुजुर्ग महिला व्हीलचेयर पर मतदान केंद्र पहुंचीं।

Tags:
  • EVM
  • पंचायत चुनाव
  • पंचायत समिति
  • जिला परिषद
  • rajasthan
  • दूसरे चरण के मतदान
  • बाड़ेबंदी
  • ईवीएम
SI भर्ती 2021 पेपर लीक: सरगना जगदीश विश्नोई का सॉल्वर मनोहर लाल गिरफ्तार, अब तक 157 चढ़े हत्थे

By Jageshwar Prasad

SI भर्ती 2021 पेपर लीक: सरगना जगदीश विश्नोई का सॉल्वर मनोहर लाल गिरफ्तार, अब तक 157 चढ़े हत्थे
एमपी बीजेपी विधायक का वीडियो वायरल: सदस्य खरीदने के दावे पर बवाल, कांग्रेस ने उठाए सवाल

By Arohi Raj

एमपी बीजेपी विधायक का वीडियो वायरल: सदस्य खरीदने के दावे पर बवाल, कांग्रेस ने उठाए सवाल
मंत्रियों के कामकाज पर खफा हुईं स्मृति इरानी, वर्किंग सुधारने के लिए डेडलाइन,एक एक से किया सवाल-जवाब

By Arun Tiwari

मंत्रियों के कामकाज पर खफा हुईं स्मृति इरानी, वर्किंग सुधारने के लिए डेडलाइन,एक एक से किया सवाल-जवाब
राजस्थान हाईकोर्ट के निर्देश, तीन महीने में लागू हो हिरासत में मौत पर राहत योजना

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट के निर्देश, तीन महीने में लागू हो हिरासत में मौत पर राहत योजना
CGPSC-2018 परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल, मेंस पेपर में गड़बड़ी को लेकर एक और खुलासा, हाईकोर्ट ने ठोका 50 हजार का जुर्माना

By VINAY VERMA

CGPSC-2018 परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल, मेंस पेपर में गड़बड़ी को लेकर एक और खुलासा, हाईकोर्ट ने ठोका 50 हजार का जुर्माना
3 IPS को डीजी बनाने के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर, Ex-Cadre के लिए नहीं ली गृह मंत्रालय की मंजूरी

By Arun Tiwari

3 IPS को डीजी बनाने के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर, Ex-Cadre के लिए नहीं ली गृह मंत्रालय की मंजूरी
रायपुर पॉक्सो कोर्ट का फैसला: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो रिश्तेदारों को 20-20 साल की जेल

By Umeshwari Baghel

रायपुर पॉक्सो कोर्ट का फैसला: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो रिश्तेदारों को 20-20 साल की जेल