SI भर्ती 2021 पेपर लीक: सरगना जगदीश विश्नोई का सॉल्वर मनोहर लाल गिरफ्तार, अब तक 157 चढ़े हत्थे
Jageshwar Prasad | Oct 27, 2026, 18:12 IST
कॉलेज असिस्टेंट प्रोफेसर निकला पेपर सॉल्वर, 25 हजार का था इनाम
SOG ने SI 2021 पेपर लीक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पेपर सॉल्वर मनोहर लाल मांजू को सिरोही पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया। यह आरोपी जगदीश विश्नोई का सहयोगी था और 25 हजार का इनामी था। एसआई भर्ती पेपर लीक में अब तक 157 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
राजस्थान पुलिस की SI भर्ती परीक्षा 2021 के पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विशाल बंसल के अनुसार, इस प्रकरण में पेपर लीक गिरोह के सरगना जगदीश विश्नोई के लिए पेपर सॉल्व करने वाले मुख्य आरोपी मनोहर लाल मांजू (Manohar Lal Manju) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी मनोहर लाल पुत्र तुलछाराम मांजू निवासी जालोर, वर्तमान में सिरोही जिले के आबूरोड स्थित सेठ मंगलचंद राजकीय महाविद्यालय में लोक प्रशासन विषय का सहायक आचार्य (Assistant Professor) है।
गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लंबे समय से फरार चल रहा था, जिस पर एसओजी ने 25,000 रुपए का इनाम घोषित कर रखा था तथा न्यायालय से स्थायी वारंट भी जारी हुआ था। सिरोही जिले की पिंडवाड़ा पुलिस के सहयोग से उसे दबोचकर एसओजी मुख्यालय लाया गया, जहाँ से अदालत में पेश कर उसे 28 अक्टूबर 2026 तक के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
एसओजी की जांच में सामने आया कि 14 सितंबर 2021 को आयोजित एसआई भर्ती परीक्षा की दोनों पारियों का पेपर गिरोह के सरगना जगदीश विश्नोई ने अपने साथियों के साथ मिलकर जयपुर के रविन्द्र बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल (शांतिनगर, हसनपुरा) के परीक्षा केंद्र से लीक किया था।
इसके बाद, ओमप्रकाश ढाका से हुए सौदे के तहत गिरफ्तार आरोपी मनोहर लाल मांजू ने अन्य सॉल्वरों (प्रवीण विश्नोई, प्रवीण परावा, राजीव विश्नोई व अन्य) के साथ मिलकर जयपुर के रंगोली गार्डन स्थित एक फ्लैट में जगदीश विश्नोई के साथ बैठकर दोनों पारियों के पेपर सॉल्व किए थे।
इस लीक और सॉल्व किए गए पेपर को जगदीश विश्नोई ने व्हाट्सएप के जरिए अपने साइट हैंडलर्स तक पहुंचाया था, जिन्होंने अभ्यर्थियों से सौदा कर उन्हें परीक्षा से पहले पेपर पढ़वाया और अनुचित तरीके से चयनित कराया।
इस बहुचर्चित पेपर लीक मामले में एसओजी अब तक कुल 157 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य सरगना जगदीश विश्नोई के खिलाफ पहले ही 1 मई 2026 को और अन्य आरोपियों (राजीव विश्नोई, प्रवीण विश्नोई, ओमप्रकाश ढाका) के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश की जा चुकी है। फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में एसओजी की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
राजस्थान एसओजी (Rajasthan SOG) का यह ऑपरेशन दिखाता है कि भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। एसआई भर्ती पेपर लीक में अभियुक्तों की गिरफ्तारी का आंकड़ा बताता है कि मामला कितना बड़ा है। एक शिक्षक का इस अपराध में शामिल होना चिंता की बात है। इससे युवाओं के भविष्य और परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठते हैं।
आरोपी मनोहर लाल पुत्र तुलछाराम मांजू निवासी जालोर, वर्तमान में सिरोही जिले के आबूरोड स्थित सेठ मंगलचंद राजकीय महाविद्यालय में लोक प्रशासन विषय का सहायक आचार्य (Assistant Professor) है।
गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लंबे समय से फरार चल रहा था, जिस पर एसओजी ने 25,000 रुपए का इनाम घोषित कर रखा था तथा न्यायालय से स्थायी वारंट भी जारी हुआ था। सिरोही जिले की पिंडवाड़ा पुलिस के सहयोग से उसे दबोचकर एसओजी मुख्यालय लाया गया, जहाँ से अदालत में पेश कर उसे 28 अक्टूबर 2026 तक के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
रंगोली गार्डन के फ्लैट में सॉल्व हुआ था पेपर
इसके बाद, ओमप्रकाश ढाका से हुए सौदे के तहत गिरफ्तार आरोपी मनोहर लाल मांजू ने अन्य सॉल्वरों (प्रवीण विश्नोई, प्रवीण परावा, राजीव विश्नोई व अन्य) के साथ मिलकर जयपुर के रंगोली गार्डन स्थित एक फ्लैट में जगदीश विश्नोई के साथ बैठकर दोनों पारियों के पेपर सॉल्व किए थे।
इस लीक और सॉल्व किए गए पेपर को जगदीश विश्नोई ने व्हाट्सएप के जरिए अपने साइट हैंडलर्स तक पहुंचाया था, जिन्होंने अभ्यर्थियों से सौदा कर उन्हें परीक्षा से पहले पेपर पढ़वाया और अनुचित तरीके से चयनित कराया।
अब तक 157 अभियुक्त हो चुके हैं गिरफ्तार
क्यों अहम है यह गिरफ्तारी?
FAQs
- राजस्थान पुलिस की SI भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का मामला क्या है?
यह मामला राजस्थान पुलिस की SI भर्ती परीक्षा 2021 के पेपर लीक से संबंधित है, जिसमें एक गिरोह ने परीक्षा के प्रश्नपत्र को लीक किया और फिर उसे सॉल्व किया। - मुख्य आरोपी मनोहर लाल मांजू की गिरफ्तारी क्यों महत्वपूर्ण है?
मनोज लाल मांजू की गिरफ्तारी महत्वपूर्ण है क्योंकि वह गिरोह का मुख्य सॉल्वर था और इस मामले में एक सहायक आचार्य के रूप में शामिल था, जिससे परीक्षा प्रणाली की स्वच्छता पर सवाल उठता है। - अब तक इस मामले में कितने अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं?
इस मामले में अब तक कुल 157 अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिसमें मुख्य सरगना जगदीश विश्नोई और अन्य सहयोगी शामिल हैं।
एमपी बीजेपी विधायक का वीडियो वायरल: सदस्य खरीदने के दावे पर बवाल, कांग्रेस ने उठाए सवाल
By Arohi Raj
मंत्रियों के कामकाज पर खफा हुईं स्मृति इरानी, वर्किंग सुधारने के लिए डेडलाइन,एक एक से किया सवाल-जवाब
By Arun Tiwari
राजस्थान हाईकोर्ट के निर्देश, तीन महीने में लागू हो हिरासत में मौत पर राहत योजना
By Mukesh Sharma
CGPSC-2018 परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल, मेंस पेपर में गड़बड़ी को लेकर एक और खुलासा, हाईकोर्ट ने ठोका 50 हजार का जुर्माना
By VINAY VERMA
3 IPS को डीजी बनाने के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर, Ex-Cadre के लिए नहीं ली गृह मंत्रालय की मंजूरी
By Arun Tiwari
रायपुर पॉक्सो कोर्ट का फैसला: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो रिश्तेदारों को 20-20 साल की जेल
By Umeshwari Baghel
कांग्रेस की दिल्ली रैली से पहले राजस्थान में बीजेपी का सियासी मोर्चा, राहुल गांधी पर राठौड़ का हमला, भाटिया ने संभाली चुनावी रणनीति
By Raghvendra Singh Rathore