राजस्थान शिक्षक भर्ती में डमी अभ्यर्थियों का खेल, 8 लाख में हुआ सौदा; मध्यस्थ गिरफ्तार
Jyoti Mahender Bhardwaj | Oct 18, 2026, 14:47 IST
राजस्थान शिक्षक भर्ती में बड़ा खुलासा
राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 में डमी अभ्यर्थियों की व्यवस्था करने के आरोप में राजमोहन मीणा गिरफ्तार। जांच के मुताबिक, दो परीक्षाओं में डमी अभ्यर्थी बैठाने के लिए 8 लाख रुपए में सौदा तय हुआ था। अदालत ने आरोपी को 21 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। एसओजी अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में डमी अभ्यर्थियों के जरिए चयन कराने के मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसओजी ने वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 में डमी अभ्यर्थियों की व्यवस्था करने के आरोपी राजमोहन मीणा को गिरफ्तार किया है। जांच के मुताबिक, मूल अभ्यर्थी अरुण कुमार मीणा की जगह दो अलग-अलग अभ्यर्थियों से परीक्षा दिलवाने के लिए 8 लाख रुपए में सौदा तय हुआ था। इस मामले में अरुण कुमार मीणा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
एडीजी एसओजी विशाल बंसल के अनुसार, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने 24 दिसंबर 2022 को वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। इस दौरान सामान्य ज्ञान और शैक्षिक मनोविज्ञान का पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी। बाद में इस विषय की परीक्षा 29 जनवरी 2023 को कराई गई।
जांच में सामने आया कि टोंक जिले की उनियारा तहसील के लसाड़िया गांव निवासी अरुण कुमार मीणा ने दोनों विषयों की परीक्षा खुद नहीं दी थी। उसकी जगह टोंक के परीक्षा केंद्रों पर दो अलग-अलग डमी अभ्यर्थी बैठे थे। जांच के अनुसार, इस तरीके से अरुण कुमार मीणा का विज्ञान विषय में वरिष्ठ अध्यापक के पद पर चयन हुआ था।
एसओजी की जांच के मुताबिक, अरुण कुमार मीणा ने अपनी जगह दोनों परीक्षाओं में डमी अभ्यर्थियों को बैठाने के लिए सवाई माधोपुर जिले के कुंडेरा थाना क्षेत्र के हिंगोनी गांव निवासी राजमोहन मीणा से संपर्क किया था। दोनों के बीच 8 लाख रुपए में सौदा तय हुआ था। राजमोहन ने ही कथित तौर पर दोनों डमी अभ्यर्थियों की व्यवस्था की थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल थे और डमी अभ्यर्थियों की व्यवस्था किस तरह की गई थी।
जांच में यह भी सामने आया कि राजमोहन मीणा और अरुण कुमार मीणा का नाम सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2021 में डमी अभ्यर्थी से परीक्षा दिलवाने के मामले से भी जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, उस भर्ती में भी खुद परीक्षा देने के बजाय डमी अभ्यर्थी के जरिए चयन हासिल किया गया था। इस मामले में भी आरोपी को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
एसओजी थाने में 27 दिसंबर 2023 को दर्ज मुकदमे और राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2022 के तहत कार्रवाई की जा रही है। अनुसंधान अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार शर्मा ने राजमोहन मीणा को गिरफ्तार कर जयपुर महानगर-द्वितीय के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश क्रम संख्या-3 की अदालत में पेश किया।
अदालत ने आरोपी को 21 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसओजी अब उससे पूछताछ कर भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थियों की व्यवस्था करने वाले नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
दो विषयों की परीक्षा में बैठाए डमी अभ्यर्थी
जांच में सामने आया कि टोंक जिले की उनियारा तहसील के लसाड़िया गांव निवासी अरुण कुमार मीणा ने दोनों विषयों की परीक्षा खुद नहीं दी थी। उसकी जगह टोंक के परीक्षा केंद्रों पर दो अलग-अलग डमी अभ्यर्थी बैठे थे। जांच के अनुसार, इस तरीके से अरुण कुमार मीणा का विज्ञान विषय में वरिष्ठ अध्यापक के पद पर चयन हुआ था।
8 लाख रुपए में तय हुआ था सौदा
SI भर्ती-2021 में भी सामने आया था मामला
21 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड
अदालत ने आरोपी को 21 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसओजी अब उससे पूछताछ कर भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थियों की व्यवस्था करने वाले नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
दिग्विजय सिंह बोले- ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर स्कूल में क्यों नहीं कराते संघ के आयोजन, कैलाश मेरे मित्र
By Sanjay Gupta
कोहरे के कारण दिसंबर से फरवरी तक 6 ट्रेनें प्रभावित, अजमेर-अमृतसर समेत कई रूट पर बदलाव
By Jyoti Mahender Bhardwaj
सूरजपुर में बवाल: महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने अधिकारियों को बनाया बंधक, क्रशर प्लांट में लगाई आग
By Umeshwari Baghel
Dolphin Census: चंबल नदी में विलुप्तप्राय रिवर डॉल्फिन की गणना शुरू, आधुनिक तकनीक से होगा सर्वेक्षण
By Jageshwar prasad
एमपी में 27% OBC आरक्षण, हॉस्टलों की बदहाली और बालाघाट का दर्द, ऑडियो संदेश में क्या-क्या बोले राहुल गांधी?
By Aman Vaishnav
गरबा में धक्का देने पर बीजेपी नेता कमल चौहान पर क्यों लगी पॉक्सो, FIR में यह है, वहीं नेता बोले बच्ची की गलती
By Sanjay Gupta
बाल विवाह रोकने की जिम्मेदारी प्रिंसिपल-पटवारी पर, शिक्षक बोले- पढ़ाई प्रभावित होगी
By Ashish Bhardwaj