राजस्थान में 8 RAS और 1 IAS अधिकारी को नई पोस्टिंग , 6 APO अफसरों को मिली जिम्मेदारी
Ashish Bhardwaj | Oct 16, 2026, 17:09 IST
राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल
राजस्थान में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है । 8 RAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्मिक विभाग ने विभिन्न जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों को बदला है। IAS अधिकारी शिवेंद्र प्रताप को बारां में मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पद मिला है। ये परिवर्तन पंचायत चुनावों की तैयारी के लिए अधिकारियों को नई तैनाती देने के उद्देश्य से किए गए हैं।
राजस्थान में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। कार्मिक विभाग ने 8 RAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, 2021 बैच के IAS अधिकारी शिवेंद्र प्रताप को भी पोस्टिंग मिलने की जानकारी सामने आई है। इस फेरबदल में अजमेर विकास प्राधिकरण, बारां, डूंगरपुर समेत कई जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली हैं।
RAS अधिकारियों की सूची में छह ऐसे अफसर शामिल हैं, जो पोस्टिंग आदेशों की प्रतीक्षा में थे। इन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा IAS शिवेंद्र प्रताप को भी राजस्थान कैडर में पहली पोस्टिंग मिलने की जानकारी है। वे तेलंगाना कैडर से राजस्थान आए हैं।
2021 बैच के IAS अधिकारी शिवेंद्र प्रताप को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO), माडा, बारां बनाया गया है। उनका तेलंगाना कैडर से राजस्थान कैडर में इंटर-कैडर ट्रांसफर विवाह के आधार पर हुआ था। राजस्थान कैडर में जॉइनिंग के बाद वे 22 सितंबर से APO चल रहे थे।
करीब 23 दिन तक पोस्टिंग का इंतजार करने के बाद उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने की जानकारी है। इससे पहले वे तेलंगाना में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड में संयुक्त प्रबंध निदेशक के रूप में भी उनकी जिम्मेदारी रही है।
कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार, रामचंद्र को अजमेर विकास प्राधिकरण में सचिव बनाया गया है। वे इससे पहले अजमेर में राजस्व अपील अधिकारी के पद पर तैनात थे।
अजय कुमार आर्य को बारां में अतिरिक्त जिला कलक्टर (ADM) की जिम्मेदारी दी गई है। वे APO चल रहे थे। जयसिंह-द्वितीय को मुंडावर का उपखंड अधिकारी (SDO) बनाया गया है। वे पहले प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट में तैनात थे।
भंवरलाल जनागल को डूंगरपुर जिला परिषद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाया गया है। वे भी नई पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे। मांगीलाल को भरतपुर जिले के वैर में उपखंड अधिकारी लगाया है।
सुनील कुमार झिंगोनिया को बूंदी जिले के हिंडोली में उपखंड अधिकारी की जिम्मेदारी मिली है। प्रियंका बड़गूजर को धौलपुर जिले के बसेड़ी में SDO बनाया गया है। हेमंत कुमार घनघोर को चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में उपखंड अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इन छह RAS अधिकारियों को APO से नई पोस्टिंग मिली है। वहीं, रामचंद्र और जयसिंह-द्वितीय के मौजूदा पदस्थापन में बदलाव किया गया है।
इसी प्रशासनिक आदेश के तहत दो महिला RAS अधिकारियों को भी APO किया गया है। रावतभाटा की उपखंड अधिकारी डॉ. कृति व्यास और मुंडावर की उपखंड अधिकारी सृष्टि जैन को अग्रिम आदेशों तक पोस्टिंग की प्रतीक्षा में रखा गया है। दोनों को जयपुर स्थित कार्मिक विभाग में उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं।
राज्य में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों की तैयारी के बीच अधिकारियों को नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। जारी RAS आदेश के मुताबिक, स्थानांतरित अधिकारियों को बिना कार्यग्रहण अवधि का लाभ लिए तुरंत नई पोस्टिंग पर जॉइन करना होगा। अधिकारियों को मौजूदा पद से कार्यमुक्त करने के लिए नए अधिकारी के आने का इंतजार नहीं करने को भी कहा गया है।
यह फेरबदल जिला स्तर से लेकर उपखंड स्तर तक प्रशासनिक जिम्मेदारियों को प्रभावित करेगा। खास तौर पर APO चल रहे अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने से संबंधित पदों पर तैनाती का इंतजार खत्म हुआ है।
RAS अधिकारियों की सूची में छह ऐसे अफसर शामिल हैं, जो पोस्टिंग आदेशों की प्रतीक्षा में थे। इन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा IAS शिवेंद्र प्रताप को भी राजस्थान कैडर में पहली पोस्टिंग मिलने की जानकारी है। वे तेलंगाना कैडर से राजस्थान आए हैं।
शिवेंद्र प्रताप को बारां में जिम्मेदारी
करीब 23 दिन तक पोस्टिंग का इंतजार करने के बाद उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने की जानकारी है। इससे पहले वे तेलंगाना में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड में संयुक्त प्रबंध निदेशक के रूप में भी उनकी जिम्मेदारी रही है।
राजस्थान में प्रशासनिक स्तर पर बदलाब किया गया है और 8 RAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्मिक विभाग ने विभिन्न जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों को बदला है। IAS अधिकारी शिवेंद्र प्रताप को बारां में मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। #Rajasthan #Jaipur https://t.co/ljeQAcUx9x
— test test (@TestT12452) October 16, 2026
RAS अधिकारियों को कहां मिली पोस्टिंग?
अजय कुमार आर्य को बारां में अतिरिक्त जिला कलक्टर (ADM) की जिम्मेदारी दी गई है। वे APO चल रहे थे। जयसिंह-द्वितीय को मुंडावर का उपखंड अधिकारी (SDO) बनाया गया है। वे पहले प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट में तैनात थे।
भंवरलाल जनागल को डूंगरपुर जिला परिषद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाया गया है। वे भी नई पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे। मांगीलाल को भरतपुर जिले के वैर में उपखंड अधिकारी लगाया है।
सुनील कुमार झिंगोनिया को बूंदी जिले के हिंडोली में उपखंड अधिकारी की जिम्मेदारी मिली है। प्रियंका बड़गूजर को धौलपुर जिले के बसेड़ी में SDO बनाया गया है। हेमंत कुमार घनघोर को चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में उपखंड अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इन छह RAS अधिकारियों को APO से नई पोस्टिंग मिली है। वहीं, रामचंद्र और जयसिंह-द्वितीय के मौजूदा पदस्थापन में बदलाव किया गया है।
दो RAS महिला अधिकारी APO
पंचायत चुनाव से पहले तैनाती पर जोर
यह फेरबदल जिला स्तर से लेकर उपखंड स्तर तक प्रशासनिक जिम्मेदारियों को प्रभावित करेगा। खास तौर पर APO चल रहे अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने से संबंधित पदों पर तैनाती का इंतजार खत्म हुआ है।
छत्तीसगढ़ को तीन नई मेमू ट्रेनों की सौगात, रायपुर से रावघाट और कुरुद तक बढ़ेगी रेल कनेक्टिविटी
By Arun Tiwari
पाकिस्तान का साथ देने वाले बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार, बोले-माफी नहीं मांगूंगा, मेरे मुंह में शब्द मत ठूंसिए
By Saurabh Mishra
राजस्थान में 95 लाख लोगों के नाम राशन सूची से हटे, जयपुर में सबसे ज्यादा नाम कटे, अब घर-घर जांच
By Raghvendra Singh Rathore
पहले अपना घर सुधारें... दुर्ग गरबा विवाद पर भूपेश बघेल का हमला, मुस्लिमों की एंट्री पर हुआ था बवाल
By Harrison Masih
जयपुर में 500 रुपए का पानी बिल 22,966 कैसे पहुंचा? भुगतान के बाद भी बकाया दिखने पर सवाल
By Raghvendra Singh Rathore
8वीं पास बना हॉस्पिटल का मालिक, फर्जी डिग्री से डॉक्टर बनने का आरोप; SOG ने दो को पकड़ा
By Ashish Bhardwaj
राहुल गांधी के बाद रैंप वॉक करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया भी करेंगे जेन जी से संवाद, क्या राजनीति में गायब होने वाले हैं भाषण
By CHAKRESH