SI भर्ती विवाद: धरने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल के आवास पहुंचे, आज होगी मुलाकात
Raghvendra Singh Rathore | Oct 14, 2026, 13:55 IST
SI भर्ती विवाद
राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 के अभ्यर्थी को धरने की अनुमति नहीं मिल रही हैं। इसके लिए उम्मीदवारों ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल से मिलने के लिए समय मांगा है । 20 सितंबर को आयोजित हुई परीक्षा को लेकर विवाद जारी है। उन्होंने राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुनर्गठन और भर्ती प्रक्रिया में देरी के मुद्दे पर भी आवाज उठाई है।
राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2021 का विवाद एक बार फिर सामने आया है। भर्ती परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर परीक्षार्थी बुधवार को जयपुर में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के आवास पहुंचे। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे शहीद स्मारक पर धरना देना चाहते हैं लेकिन प्रशासन उन्हें अनुमति नहीं दे रहा। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं से भी गुहार लगा चुके लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।
उम्मीदवारों ने बताया कि हनुमान बेनीवाल ने उनसे मिलने का आश्वासन दिया है। बुधवार को ही बेनीवाल की अभ्यर्थियों से मुलाकात होने की उम्मीद है।
उम्मीदवारों के मुताबिक, वे अपनी मांगों को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पर शांतिपूर्ण धरना देना चाहते हैं। इसके लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई, लेकिन उन्हें बताया गया कि एक महीने में दो बार धरने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
परीक्षार्थियों का सवाल है कि जब उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है तो वे अपनी बात सरकार तक कैसे पहुंचाएं? उनका कहना है कि वे लगातार अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। हालांकि, धरने की अनुमति नहीं देने के संबंध में प्रशासन का आधिकारिक पक्ष अभी सामने नहीं आया है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने अपनी समस्याएं सत्ता पक्ष के नेताओं के सामने भी रखीं और विपक्ष के नेताओं से भी मुलाकात की। इसके बावजूद उन्हें कोई ठोस समाधान नहीं मिला।
एक अभ्यर्थी ने बताया कि वे लगातार अपनी मांगों को लेकर नेताओं और प्रशासन के चक्कर लगा रहे हैं। अब हनुमान बेनीवाल से उम्मीद है कि वे उनकी आवाज उठाएंगे और सरकार तक उनकी समस्याएं पहुंचाकर समाधान करवाएंगे।
अभ्यर्थियों के अनुसार, बेनीवाल की ओर से मुलाकात का आश्वासन मिला है। वे बुधवार को उनसे मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
SI भर्ती 2021 में पेपर लीक और गड़बड़ियों का मामला सामने आने के बाद भर्ती रद्द कर दी गई थी। इसके बाद 20 सितंबर 2026 को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई।
हालांकि, इस परीक्षा के बाद भी विवाद खत्म नहीं हुआ। अभ्यर्थियों के एक वर्ग ने प्रश्नपत्र को लेकर सवाल उठाए और दोबारा परीक्षा कराने की मांग की। 29 सितंबर को जयपुर के शहीद स्मारक पर भी अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया था।
अभ्यर्थियों के आंदोलन से जुड़े पोस्टर में राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के पुनर्गठन, स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति और खाली पदों को भरने का मुद्दा भी उठाया गया है।
पोस्टर में सरकार से पूछा गया है कि आयोग के पुनर्गठन का वादा कब पूरा होगा। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रियाओं में देरी को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।
हनुमान बेनीवाल पहले भी SI भर्ती 2021 के मामले में आंदोलन कर चुके हैं। अब अभ्यर्थी एक बार फिर उनके पास पहुंचे हैं। परीक्षार्थियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर बेनीवाल के सामने पूरी बात रखेंगे। फिलहाल उनकी मुलाकात का इंतजार है। बेनीवाल की ओर से आज की मांगों पर कोई नया आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
उम्मीदवारों ने बताया कि हनुमान बेनीवाल ने उनसे मिलने का आश्वासन दिया है। बुधवार को ही बेनीवाल की अभ्यर्थियों से मुलाकात होने की उम्मीद है।
एक महीने में दो बार धरने की अनुमति नहीं देने का आरोप
परीक्षार्थियों का सवाल है कि जब उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है तो वे अपनी बात सरकार तक कैसे पहुंचाएं? उनका कहना है कि वे लगातार अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। हालांकि, धरने की अनुमति नहीं देने के संबंध में प्रशासन का आधिकारिक पक्ष अभी सामने नहीं आया है।
राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2021 का विवाद एक बार फिर सामने आया। भर्ती परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर अभ्यर्थी बुधवार को जयपुर में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के आवास पहुंचे। वे शहीद स्मारक पर धरना देना चाहते हैं, लेकिन प्रशासन उन्हें अनुमति नहीं दी। #rpsc #rajasthan https://t.co/jPr09mUgY1
— test test (@TestT12452) October 14, 2026
सत्ता पक्ष और विपक्ष के पास गए, लेकिन नहीं हुई सुनवाई
एक अभ्यर्थी ने बताया कि वे लगातार अपनी मांगों को लेकर नेताओं और प्रशासन के चक्कर लगा रहे हैं। अब हनुमान बेनीवाल से उम्मीद है कि वे उनकी आवाज उठाएंगे और सरकार तक उनकी समस्याएं पहुंचाकर समाधान करवाएंगे।
अभ्यर्थियों के अनुसार, बेनीवाल की ओर से मुलाकात का आश्वासन मिला है। वे बुधवार को उनसे मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
20 सितंबर को हुई थी SI भर्ती की दोबारा परीक्षा
हालांकि, इस परीक्षा के बाद भी विवाद खत्म नहीं हुआ। अभ्यर्थियों के एक वर्ग ने प्रश्नपत्र को लेकर सवाल उठाए और दोबारा परीक्षा कराने की मांग की। 29 सितंबर को जयपुर के शहीद स्मारक पर भी अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया था।
RPSC के पुनर्गठन का मुद्दा भी उठाया
पोस्टर में सरकार से पूछा गया है कि आयोग के पुनर्गठन का वादा कब पूरा होगा। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रियाओं में देरी को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।
बेनीवाल से मुलाकात के बाद तय होगा अगला कदम
NSUI की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला और महिला-पुलिसकर्मी में मारपीट, VIDEO हुआ वायरल
By Ashish Bhardwaj
Raipur Digital Arrest: NIA अधिकारी बनकर 62 साल की महिला से लाखों की ठगी, 5 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट
By Harrison Masih
जय विलास पैलेस के जिस रानी महल में बसता है ज्योतिरादित्य सिंधिया का दिल, उसमें आया कितना बिल!
By Ratan Kumar Mishra
जोधपुर में चलती बस से गिरकर युवक की मौत, वॉशरूम जाते समय खुला गेट बना हादसे की वजह
By Jyoti Mahender Bhardwaj
जयपुर के 15 साल के ध्रुव शर्मा ने कम उम्र में हासिल किए 2 मेडिकल पेटेंट, रंगों से होगी सेहत और दवाओं की जांच
By Jyoti Mahender Bhardwaj
MPPSC पहुंचे अनारक्षित उम्मीदवार, हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी देकर मांगा 100 फीसदी रिजल्ट
By Sanjay Gupta
नर्सिंग कॉलेजों में 75% सीटें खाली, 16 हजार से ज्यादा सीटों पर नहीं मिले छात्र, अब तीसरे राउंड का इंतजार
By Kaushiki