संस्कृति और कृषि विभाग की खींचतान में अटके किसानों के इनाम, 45 हजार प्रतिभागियों को ट्रैक्टर-बुलेट का इंतजार

Aman Vaishnav | Oct 25, 2026, 09:34 IST
Share
एमपी में किसान क्विज के इनाम पर फंसा पेंच: 55 ट्रैक्टर और बुलेट का इंतजार, दो विभागों में अटका फंड
एमपी में किसान क्विज के इनाम पर फंसा पेंच: 55 ट्रैक्टर और बुलेट का इंतजार, दो विभागों में अटका फंड

संस्कृति विभाग ने किसानों के लिए क्विज प्रतियोगिता कराई थी, लेकिन अब तक विजेताओं को इनाम नहीं मिल पाया है। इस प्रतियोगिता में जीतने वाले किसानों को 55 ट्रैक्टर, 55 बुलेट और 55 ई-स्कूटी बांटी जानी हैं। संस्कृति विभाग का कहना है कि इनाम का पैसा कृषि विभाग के मंडी बोर्ड को देना था, जो अब तक नहीं मिला है।

45 हजार किसानों ने लिया था भाग, 7 करोड़ के हैं प्राइज

संस्कृति विभाग के अधीन काम करने वाले वीर भारत न्यास ने किसानों के लिए किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज नाम से एक ऑनलाइन प्रतियोगिता रखी थी। यह प्रतियोगिता 29 जनवरी से 15 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी।

इस क्विज में प्रदेश भर से लगभग 45 हजार किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। तय योजना के मुताबिक प्रतियोगिता खत्म होते ही विजेताओं को चुनकर इनाम बांटने थे। सिर्फ इन तीन बड़े पुरस्कारों पर ही करीब 7 करोड़ रुपए खर्च होने हैं। वहीं राशि न मिलने से प्रक्रिया अटक गई है। इसके अलावा कुछ अन्य प्राइज भी रखे गए हैं।

जानिए किस श्रेणी में क्या मिलना तय हुआ था

  • पहला पुरस्कार: 55 किसानों को 9 लाख रुपए कीमत का एक एक ट्रैक्टर मिलना है। (कुल खर्च 4.95 करोड़ रुपए)।
  • दूसरा पुरस्कार: 55 किसानों को 2 लाख रुपए कीमत की एक-एक बुलेट मोटरसाइकिल मिलनी है। (कुल खर्च 1.10 करोड़ रुपए)।
  • तीसरा पुरस्कार: 55 किसानों को 1.30 लाख रुपए कीमत की एक-एक ई-स्कूटी मिलनी है। (कुल खर्च 71.50 लाख रुपए)।

कृषि लोकोत्सव में बंटने थे इनाम

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर 1 से 3 नवंबर के बीच भोपाल सहित पूरे प्रदेश में कृषि लोकोत्सव का बड़ा आयोजन होना है। भोपाल के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री खुद मौजूद रहेंगे। जबकि जिलों में प्रभारी मंत्री कमान संभालेंगे। इसी मंच से किसानों को ये शानदार तोहफे बांटे जाने थे।

इस पूरे आयोजन और इनाम वितरण पर कुल 10 से 11 करोड़ रुपए का खर्च आना है। संस्कृति विभाग ने कृषि विभाग से लोकोत्सव के लिए 7 करोड़ रुपए और दूसरे खर्चों के लिए 2 करोड़ रुपए मांगे हैं। किसानों के इनाम और बाकी चीजें मिलाकर कुल मांग 20 करोड़ रुपए तक पहुंचती है।

सुमिरन यात्रा और पुराना 80 लाख का बकाया भी अटका

कृषि लोकोत्सव के तहत प्रदेश के सभी जिलों में धार्मिक और आस्था के केंद्रों पर सुमिरन यात्रा निकालने की योजना है। इस यात्रा में गायन, वादन और धार्मिक अनुष्ठान होने हैं। हर जिले के लिए 5 लाख रुपए के हिसाब से कुल 2.75 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।

इतना ही नहीं संस्कृति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जनवरी 2026 में भोपाल के रवींद्र भवन में हुए कृषि लोकोत्सव का भी 80 लाख रुपए का बिल अभी अटका हुआ है। यह पुराना बकाया भी कृषि विभाग ने अब तक नहीं चुकाया है।

जिम्मेदार अधिकारियों के बयान

वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव और मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी का कहना है कि अगर पैसा मिल भी जाता है, तो इतनी जल्दी गाड़ियां और ट्रैक्टर खरीदना मुश्किल होगा। इसलिए कृषि विभाग को ही अपने स्तर पर इनकी खरीदी करनी होगी, क्योंकि विभाग में पहले से टेंडर की प्रक्रिया चलती रहती है।

दूसरी ओर कृषि उपज मंडी के एमडी राघवेंद्र सिंह का कहना है कि अगर यह शासन की योजना या कार्यक्रम है, तो वह जरूर होगा। इसमें किसी तरह का कोई कन्फ्यूजन नहीं है।

पीएम किसान 24वीं किस्त: 30 अक्टूबर से पहले ई-केवाईसी और स्टेटस चेक करें, वरना अटक सकती है राशि | PM Kisan 24th Installment: Complete e-KYC and check status before October 30, or the amount may be stuck
PM Kisan Yojana: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त, इससे पहले ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
24 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानों के लिए जरूरी खबर है। योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को जारी होगी। कृषि मंत्रालय ने 23 अक्टूबर को इसकी घोषणा की। इसके तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में दो हजार रुपए भेजे जाएंगे। हालांकि, सभी किसानों के खाते में पैसा आना तय नहीं है। कुछ किसानों की किस्त अटक सकती है।

Tags:
  • किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज
  • संस्कृति विभाग
  • मध्यप्रदेश स्थापना दिवस
  • कृषि लोकोत्सव
  • सुमिरन यात्रा
  • मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी
  • कृषि उपज मंडी
  • मध्यप्रदेश
राजस्थान में 211 प्रधानाचार्यों के तबादले अटके, शिक्षा निदेशालय ने मांगी रिपोर्ट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में 211 प्रधानाचार्यों के तबादले अटके, शिक्षा निदेशालय ने मांगी रिपोर्ट
खाटूश्याम जी और सालासर जाएंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कार्यकर्ताओं से भी करेंगे संवाद

By Ashish Bhardwaj

खाटूश्याम जी और सालासर जाएंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कार्यकर्ताओं से भी करेंगे संवाद
आज शहडोल और बड़वानी दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, तेंदूपत्ता बोनस वितरण और नशामुक्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

आज शहडोल और बड़वानी दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, तेंदूपत्ता बोनस वितरण और नशामुक्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल
महाकाल की भस्म आरती में दिखा दिव्य रूप, चांदी का मुकुट, मुंडमाला और फूलों से सजे बाबा महाकाल

By Aman Vaishnav

महाकाल की भस्म आरती में दिखा दिव्य रूप, चांदी का मुकुट, मुंडमाला और फूलों से सजे बाबा महाकाल
MP में 15 पुलिस अफसरों को बड़ा झटका! तीन महीने पहले ही बने थे DSP, अक्टूबर में प्रमोशन रद्द

By Amresh Kushwaha

MP में 15 पुलिस अफसरों को बड़ा झटका! तीन महीने पहले ही बने थे DSP, अक्टूबर में प्रमोशन रद्द
MP में कोचिंग सेंटरों पर सख्ती! वेबसाइट पर बतानी होगी फीस, CCTV और काउंसलिंग भी जरूरी

By Amresh Kushwaha

MP में कोचिंग सेंटरों पर सख्ती! वेबसाइट पर बतानी होगी फीस, CCTV और काउंसलिंग भी जरूरी
मध्य प्रदेश में महंगे डामर ने रोकी सड़कों की रफ्तार! करोड़ों के टेंडर अटके, अधूरे निर्माण से बढ़ी परेशानी

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश में महंगे डामर ने रोकी सड़कों की रफ्तार! करोड़ों के टेंडर अटके, अधूरे निर्माण से बढ़ी परेशानी