MP में 15 पुलिस अफसरों को बड़ा झटका! तीन महीने पहले ही बने थे DSP, अक्टूबर में प्रमोशन रद्द

Amresh Kushwaha | Oct 25, 2026, 08:29 IST
Share
MP पुलिस में प्रमोशन पर बड़ा फैसला!
MP पुलिस में प्रमोशन पर बड़ा फैसला!

मध्य प्रदेश में 15 पुलिस अधिकारियों का प्रमोशन रद्द कर दिया गया है। ये अधिकारी जुलाई 2026 में इंस्पेक्टर से डीएसपी बनाए गए थे। गृह विभाग ने अब सभी को वापस इंस्पेक्टर पद पर भेज दिया है। इन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच या आपराधिक मामले होने की जानकारी सामने आई है। कुछ अधिकारियों पर विभागीय दंड भी प्रभावी हैं।

इसी आधार पर उन्हें प्रमोशन के लिए अयोग्य पाया गया। गृह विभाग ने 16 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किया था। अब यह आदेश सामने आया है।

प्रमोशन की समीक्षा के बाद फैसला

मध्य प्रदेश गृह विभाग ने पहले जारी पदोन्नति आदेश की समीक्षा की थी। यह समीक्षा विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश पर की गई। जांच के बाद 15 अधिकारियों को प्रमोशन के लिए अयोग्य पाया गया। इसके बाद उनका Promotion Cancel करने का आदेश जारी हुआ।

प्रभावित अधिकारियों में निरीक्षक संवर्ग के 12 अधिकारी शामिल हैं। विशेष शाखा का एक निरीक्षक भी इस सूची में है। विसबल का एक निरीक्षक और एक आरक्षित निरीक्षक भी शामिल हैं।

सितंबर में 78 अफसरों का प्रमोशन हुआ था रद्द

इससे पहले भी पुलिस विभाग में ऐसी कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस मुख्यालय भोपाल ने 1 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया था। इसके तहत 78 उप निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों का प्रमोशन रद्द किया गया था। इन्हें जुलाई में निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया था।

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के आदेश के आधार पर इनकी पात्रता जांची गई। विभागीय जांच और आपराधिक मामलों के कारण इन्हें प्रमोशन के लिए अयोग्य पाया गया। इसके बाद इन अधिकारियों की पदोन्नति वापस लेने का फैसला किया गया।

इन 12 इंस्पेक्टरों का प्रमोशन निरस्त

गृह विभाग की कार्रवाई में निरीक्षक संवर्ग के ये अधिकारी शामिल हैं।

  1. महेंद्र सिंह भदौरिया
  2. विपिन बिहारी सिंह
  3. योगेन्द्र सिंह जादौन
  4. महेंद्र सिंह परमार
  5. शैलेश कुमार मिश्रा
  6. भरत सिंह ठाकुर
  7. मनीष मिश्रा
  8. विनय आर्य
  9. सोमलता मालिक
  10. सुरेश चन्द्र नागर
  11. दीपक सेजवार
  12. संतोष कुमार पंद्रे

अन्य संवर्ग के इन 3 अफसरों पर कार्रवाई

  1. कल्पना रघुवंशी - निरीक्षक, विशेष शाखा
  2. देवेंद्र दुबे - निरीक्षक, विसबल
  3. अर्जुन सिंह पंवार - आरक्षित निरीक्षक
इन सभी अधिकारियों की डीएसपी पद पर हुई पदोन्नति निरस्त कर दी गई है। विभागीय आदेश के अनुसार अब इन्हें पुराने पद पर वापस भेजा गया है। इस प्रक्रिया को सेवा नियमों में Reversion कहा जाता है। जुलाई में पदोन्नत हुए पुलिस अधिकारियों की पात्रता की समीक्षा के बाद यह कार्रवाई हुई है।
Tags:
  • gad
  • मध्य प्रदेश
  • पुलिस अधिकारियों का प्रमोशन रद्द
  • गृह विभाग
  • प्रमोशन की समीक्षा
  • विभागीय पदोन्नति समिति
  • मध्य प्रदेश पुलिस विभाग
  • सामान्य प्रशासन विभाग
MP में कोचिंग सेंटरों पर सख्ती! वेबसाइट पर बतानी होगी फीस, CCTV और काउंसलिंग भी जरूरी

By Amresh Kushwaha

MP में कोचिंग सेंटरों पर सख्ती! वेबसाइट पर बतानी होगी फीस, CCTV और काउंसलिंग भी जरूरी
मध्य प्रदेश में महंगे डामर ने रोकी सड़कों की रफ्तार! करोड़ों के टेंडर अटके, अधूरे निर्माण से बढ़ी परेशानी

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश में महंगे डामर ने रोकी सड़कों की रफ्तार! करोड़ों के टेंडर अटके, अधूरे निर्माण से बढ़ी परेशानी
भाजपा में गए कांग्रेसियों की घर वापसी पर पहरा, पद और सम्मान की सियासत में उलझे दलबदलू नेता

By Ramanand Tiwari

भाजपा में गए कांग्रेसियों की घर वापसी पर पहरा, पद और सम्मान की सियासत में उलझे दलबदलू नेता
छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: नदी में नहाने गए एक ही परिवार के 4 लोगों की डूबने से मौत, बचाने उतरे पिता की भी गई जान

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: नदी में नहाने गए एक ही परिवार के 4 लोगों की डूबने से मौत, बचाने उतरे पिता की भी गई जान
Rajasthan Top News; राजस्थान पंचायत चुनाव: कहीं लाठी-डंडे चले, कहीं फर्जी वोटिंग पर हंगामा

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News; राजस्थान पंचायत चुनाव: कहीं लाठी-डंडे चले, कहीं फर्जी वोटिंग पर हंगामा
CG Top News : धान खरीदी में अंगूठा अनिवार्य, 50 ट्रेनें रद्द; रायपुर में टैक्स छूट समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : धान खरीदी में अंगूठा अनिवार्य, 50 ट्रेनें रद्द; रायपुर में टैक्स छूट समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
डिप्टी CM के पूर्व OSD पर FIR, 2.75 करोड़ की फर्जी FDR से शराब ठेका लेने का आरोप

By Sumit Kumar

डिप्टी CM के पूर्व OSD पर FIR, 2.75 करोड़ की फर्जी FDR से शराब ठेका लेने का आरोप