CG Top News : धान खरीदी में अंगूठा अनिवार्य, 50 ट्रेनें रद्द; रायपुर में टैक्स छूट समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

Umeshwari Baghel | Oct 24, 2026, 20:28 IST
Share
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

छत्तीसगढ़ में धान बेचने के नियम बदले! किसानों को अब लगाना होगा अंगूठा, टोकन में कम धान लाने पर होगा नुकसान, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेन कैंसिल, 10 राज्यों के यात्री होंगे परेशान, देखें पूरी लिस्ट...,स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ दौरे में संगठन से सत्ता तक मंथन, दो दिन में 12 अहम बैठकें।

छत्तीसगढ़ में धान बेचने के नियम बदले! किसानों को अब लगाना होगा अंगूठा, टोकन में कम धान लाने पर होगा नुकसान

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी (Chhattisgarh Paddy Procurement Rules 2026) शुरू होने से पहले किसानों के लिए जरूरी खबर है। इस बार धान बेचने के नियमों में बदलाव किया गया है। अब खरीदी केंद्र पर किसान या उसके अधिकृत नॉमिनी का फिंगरप्रिंट से सत्यापन होगा। केवल ओटीपी से धान बेचने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकेगी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेन कैंसिल, 10 राज्यों के यात्री होंगे परेशान, देखें पूरी लिस्ट...

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेन रद्द (Chhattisgarh 50 Trains Cancelled) की गई हैं। ट्रेन 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों पर कैंसिल रहेंगी। वजह है झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में चल रहा काम। आरा दुर्ग एक्सप्रेस अब राउरकेला स्टेशन तक ही चलेगी। उत्कल एक्सप्रेस का रूट बदला गया है। इसका असर दस राज्यों के यात्रियों पर होगा। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ दौरे में संगठन से सत्ता तक मंथन, दो दिन में 12 अहम बैठकें

रायपुर : छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन और सरकार के कामकाज की (Smriti Irani Chhattisgarh Visit) समीक्षा के लिए प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू 25 और 26 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे। इस दौरान संगठनात्मक मजबूती, आगामी रणनीति और सरकार के कामकाज से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

बीरगांव की वोटर लिस्ट में महापौर नंदलाल का जेंडर बदलकर लिखा महिला, पूर्व मेयर अंबिका यदु को बता दिया पुरुष

रायपुर के बीरगांव नगर निगम (Birgaon Voter List Controversy) में चुनाव से पहले मतदाता सूची को लेकर विवाद सामने आया है। सूची में जनप्रतिनिधियों के जेंडर से जुड़ी जानकारियां गलत दर्ज होने का है। इस मामले ने विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्तमान कांग्रेस महापौर नंदलाल देवांगन का जेंडर महिला दर्ज है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के तबादले, कई संभागों में बदले कार्यपालन अभियंता, प्रभार की जिम्मेदारी भी सौंपी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के (Chhattisgarh Engineer Transfer List) जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं की नई पदस्थापना की गई है। 24 अक्टूबर को जारी आदेश में सिविल और विद्युत-यांत्रिकी शाखा के अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर इधर से उधर किया गया है। इस फेरबदल में कई अनुविभागीय अधिकारियों को कार्यपालन अभियंता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर लगाने पर नया विवाद! बिना टेंडर टाटा पावर को काम देने की तैयारी, कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल

छत्तीसगढ़ में करीब चार हजार औद्योगिक बिजली (Chhattisgarh Smart Meter Controversy) उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने की योजना विवादों में घिर गई है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकारी बिजली कंपनी बिना खुली टेंडर प्रक्रिया के यह काम टाटा पावर को देने की तैयारी कर रही है। पार्टी ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे वित्तीय अनियमितता की आशंका वाला मामला बताया है।यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

रायपुर एयरपोर्ट का नया विंटर शेड्यूल लागू, 25 अक्टूबर से 27 मार्च तक बदला कई फ्लाइट का समय

रायपुर एयरपोर्ट का नया विंटर शेड्यूल लागू हो गया है। (Raipur Airport Winter Flight Schedule) यह 25 अक्टूबर से 27 मार्च तक चलेगा। रायपुर से दिल्ली पहली फ्लाइट अब सुबह 7:55 बजे रवाना होगी। पहले यह 8:25 बजे जाती थी। अलायंस एयर अंबिकापुर की नई उड़ान शुरू करेगी। इंडिगो की आखिरी उड़ान रात 9:35 बजे जाएगी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

रायपुर नगर निगम का बड़ा फैसला: 31 दिसंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स भरने पर 4% छूट, बड़े बकायादारों पर होगी कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में (Raipur Property Tax Discount 2026) प्रॉपर्टी टैक्स भरने वालों को मिलेगी बड़ी राहत। नगर निगम ने 31 दिसंबर 2026 तक टैक्स जमा करने पर 4% छूट देने का फैसला किया है। इसका लाभ चालू वित्त वर्ष का पूरा संपत्तिकर जमा करने वालों को मिलेगा। वहीं बड़े बकायादारों से सख्ती से वसूली की जाएगी। निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

सूरजपुर डबल मर्डर का खुलासा : सहेली के पति ने ही की थी शिक्षिका और उसके 17 साल के बेटे की हत्या

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के (Surajpur Double Murder Case) सूरजपुर में शिक्षिका और उसके बेटे की हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 12 दिन की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिक्षिका की सहेली का पति निकला। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पैसे नहीं मिलने पर शिक्षिका की हत्या की। इसके बाद सबूत छिपाने के लिए उसके बेटे को भी मार डाला। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

रायपुर एम्स से अचानक गायब हुई मरीज की मां, बेटे का इलाज कराने आई थी महिला, अपहरण का केस दर्ज

रायपुर एम्स में बेटे का इलाज कराने आई महिला लापता हो गई। महिला 22 अक्टूबर की शाम से गायब है। परिवार ने अस्पताल और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की। इसके बाद भी महिला का कोई पता नहीं चला। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से महिला की तलाश कर रही है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Tags:
  • छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें
  • छत्तीसगढ़ धान खरीदी नए नियम
  • छत्तीसगढ़ में 50 ट्रेनें रद्द
  • स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ दौरा
  • बीरगांव मतदाता सूची विवाद
  • छत्तीसगढ़ अभियंता तबादला सूची
  • Chhattisgarh Latest News
  • Chhattisgarh Paddy Procurement Rules 2026
डिप्टी CM के पूर्व OSD पर FIR, 2.75 करोड़ की फर्जी FDR से शराब ठेका लेने का आरोप

By Sumit Kumar

डिप्टी CM के पूर्व OSD पर FIR, 2.75 करोड़ की फर्जी FDR से शराब ठेका लेने का आरोप
नेशनल हेराल्ड जमीन विवाद में बड़ा फैसला, भोपाल कोर्ट ने खारिज किया बीडीए का बेदखली केस

By Sandeep Kumar

नेशनल हेराल्ड जमीन विवाद में बड़ा फैसला, भोपाल कोर्ट ने खारिज किया बीडीए का बेदखली केस
ओबीसी आरक्षण पर सियासी हलचल के बीच कांग्रेस का बड़ा कदम, प्रदेश स्तरीय कमेटी गठित

By Neel Tiwari

ओबीसी आरक्षण पर सियासी हलचल के बीच कांग्रेस का बड़ा कदम, प्रदेश स्तरीय कमेटी गठित
सीएम मोहन यादव की किसानों को सौगात: 317.86 करोड़ रुपए खातों में भेजे गए, दो हजार 387 करोड़ की सिंचाई परियोजना शुरू

By Arohi Raj

सीएम मोहन यादव की किसानों को सौगात: 317.86 करोड़ रुपए खातों में भेजे गए, दो हजार 387 करोड़ की सिंचाई परियोजना शुरू
रायपुर एम्स से अचानक गायब हुई मरीज की मां, बेटे का इलाज कराने आई थी महिला, अपहरण का केस दर्ज

By Umeshwari Baghel

रायपुर एम्स से अचानक गायब हुई मरीज की मां, बेटे का इलाज कराने आई थी महिला, अपहरण का केस दर्ज
जेडीए विस्तार बना ग्रामीणों के लिए गले की फांस, 644 गांवों का काम अटका, चक्कर काटने को मजबूर

By Mukesh Sharma

जेडीए विस्तार बना ग्रामीणों के लिए गले की फांस, 644 गांवों का काम अटका, चक्कर काटने को मजबूर
सड़कें गड्ढों से गुलजार, दीवारें रंगने पहुंचे सरकार, झोटवाड़ा में मंत्री राज्यवर्धन ने चलाया ब्रश

By Raghvendra Singh Rathore

सड़कें गड्ढों से गुलजार, दीवारें रंगने पहुंचे सरकार, झोटवाड़ा में मंत्री राज्यवर्धन ने चलाया ब्रश