रायपुर नगर निगम का बड़ा फैसला: 31 दिसंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स भरने पर 4% छूट, बड़े बकायादारों पर होगी कार्रवाई

Harrison Masih | Oct 24, 2026, 12:17 IST
Share
रायपुर में प्रॉपर्टी टैक्स पर 4% छूट
रायपुर में प्रॉपर्टी टैक्स पर 4% छूट

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रॉपर्टी टैक्स भरने वालों को मिलेगी बड़ी राहत। नगर निगम ने 31 दिसंबर 2026 तक टैक्स जमा करने पर 4% छूट देने का फैसला किया है। इसका लाभ चालू वित्त वर्ष का पूरा संपत्तिकर जमा करने वालों को मिलेगा। वहीं बड़े बकायादारों से सख्ती से वसूली की जाएगी। निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं में सुधार किया जायेगा। इसके साथ ही अवैध नल कनेक्शन और निर्माण के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

31 दिसंबर तक टैक्स पर छूट

रायपुर नगर निगम (Raipur Municipal Corporation) ने राजस्व वसूली तेज करने की तैयारी की है। शुक्रवार को निगम मुख्यालय में साप्ताहिक टीएल समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने की।

बैठक में संपत्तिकर वसूली की स्थिति पर चर्चा हुई। आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। सहायक राजस्व अधिकारियों को भी वसूली बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बता दें कि चालू वित्त वर्ष का पूरा संपत्तिकर 31 दिसंबर तक जमा करना अनिवार्य होगा। ऐसा करने वाले करदाताओं को नियमानुसार 4% छूट मिलेगी। निगम इस योजना का लाभ अधिक नागरिकों तक पहुंचाएगा।

भोपाल में अब हर प्रॉपर्टी को मिलेगी डिजिटल पहचान: QR कोड से खुलेंगे सारे राज | Bhopal to Get Digital Identity for Every Property: All Secrets to be Unlocked with QR Codes
अब दीवार पर दर्ज होगा प्रॉपर्टी का हिसाब-किताब, मकानों-दुकानों के बाहर लगेंगी QR कोड वाली मेटल प्लेट
11 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
भोपाल नगर निगम अब मकानों और दुकानों की पहचान आसान बनाने के लिए नई व्यवस्था शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत जीपीएस से जुड़ी क्यूआर कोड वाली मेटल नंबर प्लेट लगाई जाएंगी। मोबाइल से कोड स्कैन करते ही प्लॉट का आकार, निर्माण की अनुमति और पुराने प्रॉपर्टी टैक्स का बकाया पता चल जाएगा। हालांकि, इससे मकान मालिक का नाम या मोबाइल नंबर जैसी निजी जानकारी नहीं दिखेगी।

बड़े बकायादारों पर होगी कार्रवाई

नगर निगम ने बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्ती दिखाने के निर्देश दिए हैं। लंबे समय से संपत्तिकर नहीं भरने वाले बकायेदारों से बकाया वसूला जाएगा। आयुक्त ने अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने को कहा है। उन्होंने निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य पूरा करने पर जोर दिया। वसूली अभियान की नियमित समीक्षा भी की जाएगी।

अवैध नल कनेक्शन होंगे नियमित

शहर में अवैध नल कनेक्शन के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। बिना अनुमति संचालित कनेक्शनों की पहचान की जाएगी। नगर निगम ऐसे कनेक्शनों पर नियमानुसार जुर्माना लगाएगा। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने पर इन्हें नियमित किया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित उपभोक्ताओं से जलकर की वसूली भी होगी। इसके अलावा संपत्ति नामांतरण के लंबित मामलों को जल्द निपटाया जाएगा। अधिकारियों को तय समयसीमा में आवेदन निराकरण करने के निर्देश मिले हैं।

छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों पर मान्यता का संकट: 23 अक्टूबर तक कमियां दूर न होने पर बढ़ेंगी मुश्किलें |  मान्यता Crisis for 30 Nursing Colleges in Chhattisgarh: Difficulties to Increase if Deficiencies Not Rectified by October 23
छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता पर संकट, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर नहीं कीं तो बढ़ेगी मुश्किल
18 Oct 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>रायपुर। </b>छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की पढ़ाई कराने वाले 30 कॉलेजों की मान्यता का मामला अटक गया है। इनमें 17 कॉलेजों के नवीनीकरण आवेदन खारिज हुए हैं। वहीं 13 कॉलेजों ने मान्यता के लिए आवेदन ही नहीं किया। इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने संबंधित 17 कॉलेजों को 23 अक्टूबर तक कमियां दूर कर रिपोर्ट देने का आखिरी मौका दिया है।

सफाई व्यवस्था की होगी निगरानी

नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देगा। आयुक्त ने सफाई संबंधी शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने सफाई से पहले और बाद की तस्वीरें देखीं। इन तस्वीरों के आधार पर किए गए कार्यों की स्थिति जांची गई। सभी जोन कमिश्नरों को सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए। नागरिकों की शिकायतों का जल्द समाधान करने को कहा गया। कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत भी दी गई।

अवैध निर्माण पर चलेगा अभियान

रायपुर में अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज होगी। अवैध कॉलोनियों के मामलों की भी जांच की जाएगी। नियमों के तहत वैध किए जा सकने वाले मामलों में निर्धारित प्रक्रिया अपनाई जाएगी। अन्य अवैध निर्माणों को नियमानुसार हटाया जाएगा। आयुक्त ने निर्माण संबंधी शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई करने को कहा है।

स्ट्रीट लाइट और आवास योजनाओं पर जोर

आगामी त्योहारों से पहले शहर की स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त की जाएंगी। बंद पड़ी लाइटों को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे मकानों को पूरा करने पर भी जोर दिया गया। मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के लंबित कार्यों की समीक्षा हुई। शहर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही इसके रखरखाव के लिए लिए नागरिकों और संस्थाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। तो वहीं सीएम हेल्पलाइन और कलेक्टर जनदर्शन की शिकायतें भी जल्द निपटाई जाएंगी। आयुक्त ने अधिकारियों को समयसीमा में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

  1. रायपुर में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने पर कितनी छूट मिलेगी?
    रायपुर नगर निगम के अनुसार, चालू वित्त वर्ष का पूरा संपत्तिकर 31 दिसंबर 2026 तक जमा करने वाले पात्र करदाताओं को नियमानुसार 4% की छूट मिलेगी।
  2. क्या रायपुर में सभी प्रॉपर्टी टैक्स देने वालों को छूट मिलेगी?
    छूट का लाभ चालू वित्त वर्ष का पूरा संपत्तिकर जमा करने वाले पात्र करदाताओं को मिलेगा। विस्तृत नियमों की पुष्टि नगर निगम से करें।
  3. रायपुर में प्रॉपर्टी टैक्स का बकाया कैसे पता करें?
    अपने संपत्ति कर खाते और बकाया राशि की जानकारी के लिए रायपुर नगर निगम के संबंधित जोन कार्यालय या आधिकारिक ऑनलाइन सुविधा से संपर्क करें।
Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर नगर निगम
  • Raipur Municipal Corporation
  • संपत्तिकर छूट
  • संपत्तिकर
  • Property Tax Discount
जोधपुर में पेंशन के नाम पर 15 लाख की ठगी, बुजुर्ग के फोन में ऐप इंस्टॉल करवाकर खाते से निकाले रुपए

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जोधपुर में पेंशन के नाम पर 15 लाख की ठगी, बुजुर्ग के फोन में ऐप इंस्टॉल करवाकर खाते से निकाले रुपए
एमपी विधानसभा में पेपरलेस सिस्टम की तैयारी, 230 विधायकों को मिलेगी डिजिटल ट्रेनिंग, दिसंबर से टैबलेट पर होंगे सवाल-जवाब

By Kaushiki

एमपी विधानसभा में पेपरलेस सिस्टम की तैयारी, 230 विधायकों को मिलेगी डिजिटल ट्रेनिंग, दिसंबर से टैबलेट पर होंगे सवाल-जवाब
सूचना के अधिकार में हुए चौंकाने वाले खुलासे, ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में फेल पाए गए उत्तर पश्चिम रेलवे के लोको पायलट

By Jageshwar Prasad

सूचना के अधिकार में हुए चौंकाने वाले खुलासे, ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में फेल पाए गए उत्तर पश्चिम रेलवे के लोको पायलट
MP छात्रसंघ चुनाव पर हाईकोर्ट का नोटिस: 9 साल से छात्रसंघ चुनाव बंद, हाईकोर्ट ने पूछा- सितंबर में क्यों नहीं कराए चुनाव?

By Manya Jain

MP छात्रसंघ चुनाव पर हाईकोर्ट का नोटिस: 9 साल से छात्रसंघ चुनाव बंद, हाईकोर्ट ने पूछा- सितंबर में क्यों नहीं कराए चुनाव?
एक साल में 54 विधायक अपने शहर का मास्टर प्लान फाइनल करा चुके, यूडीएच मंत्री का मास्टर प्लान दूसरी बार भी रद्द

By Jageshwar Prasad

एक साल में 54 विधायक अपने शहर का मास्टर प्लान फाइनल करा चुके, यूडीएच मंत्री का मास्टर प्लान दूसरी बार भी रद्द
डिप्टी CM के पूर्व OSD दीपम रायपुरा की चार्जशीट पर सवाल! एक करोड़ की कथित रिश्वत का जिक्र नहीं, लोकायुक्त ने मांगी रिपोर्ट

By Kaushiki

डिप्टी CM के पूर्व OSD दीपम रायपुरा की चार्जशीट पर सवाल! एक करोड़ की कथित रिश्वत का जिक्र नहीं, लोकायुक्त ने मांगी रिपोर्ट
चूरू में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 7 माह की बच्ची घायल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

चूरू में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 7 माह की बच्ची घायल