स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ दौरे में संगठन से सत्ता तक मंथन, दो दिन में 12 अहम बैठकें

Arun Tiwari | Oct 24, 2026, 19:12 IST
Share
छत्तीसगढ़ दौरे पर स्मृति ईरानी<br>
छत्तीसगढ़ दौरे पर स्मृति ईरानी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन और सरकार के कामकाज की समीक्षा के लिए प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू 25 और 26 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे। इस दौरान संगठनात्मक मजबूती, आगामी रणनीति और सरकार के कामकाज से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी।

पार्टी नेतृत्व ने इस दौरे के दौरान प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और निगम-मंडल के अध्यक्षों तक के साथ बैठकों का कार्यक्रम तैयार किया है।दो दिनों में होने वाली बैठकों के जरिए भाजपा नेतृत्व संगठन और सरकार के बीच समन्वय की स्थिति का आकलन करेगा। पहले दिन संगठन के मौजूदा और पूर्व

पदाधिकारियों के साथ कोर ग्रुप की बैठक होगी, जबकि दूसरे दिन विधायकों, सांसदों, मंत्रियों और निगम-मंडल के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी। विचार परिवार के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी कार्यक्रम का हिस्सा है। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद स्मृति का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा है।

पहले दिन संगठन और कोर ग्रुप पर फोकस

प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू 25 अक्टूबर को रायपुर पहुंचने के बाद सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनेंगे। इसके बाद सुबह 11.30 बजे से प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री (संगठन) और प्रदेश महामंत्रियों के साथ संगठनात्मक बैठक होगी।

छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान: राष्ट्रपति, भागवत, शाह और स्मृति ईरानी के दौरे से गरमाई राजनीति | Political Turmoil in Chhattisgarh: Politics Heats Up with Visits of President, Bhagwat, Shah, and Smriti Irani
छत्तीसगढ़ की राजनीति का पारा हाई, राष्ट्रपति, भागवत, शाह और स्मृति ईरानी के दौरों से सियासी हलचल
19 Oct 2026 ,
By Arun Tiwari
<b>Raipur. </b>छत्तीसगढ़ में अगले 10 दिनों के भीतर होने वाले चार प्रमुख वीआईपी दौरों से प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के प्रस्तावित दौरों से राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

दोपहर 12.30 बजे प्रदेश पदाधिकारियों के साथ समीक्षा और रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद संभाग प्रभारियों, सह प्रभारियों, जिला प्रभारियों, जिला सह प्रभारियों और जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक होगी।

इस बैठक में प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। दोपहर 3.30 बजे पूर्व सांसदों और विधायकों के साथ बैठक प्रस्तावित है। इसके बाद शाम 5.30 बजे से पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ चर्चा होगी।

दिन की सबसे महत्वपूर्ण बैठकों में शाम 7 बजे से होने वाली भाजपा कोर ग्रुप की बैठक शामिल है। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठन और राजनीतिक रणनीति से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श होगा।

दूसरे दिन सत्ता और संगठन के बीच समन्वय पर चर्चा

दौरे के दूसरे दिन 26 अक्टूबर को प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी सुबह 10 बजे से भाजपा विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद सुबह 11.30 बजे प्रदेश के सांसदों के साथ संवाद होगा। दोपहर 12.30 बजे से राज्य मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ विशेष बैठक निर्धारित है।

इन बैठकों में सरकार की प्राथमिकताओं, संगठन की अपेक्षाओं और जनप्रतिनिधियों की भूमिका से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की संभावना है। दोपहर 3 बजे से निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड के अध्यक्षों तथा उपाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक होगी। इसके बाद शाम 4.30 बजे विचार परिवार के प्रमुख पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया जाएगा।

संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा पर नजर

स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शम्भू का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब भाजपा संगठन के विभिन्न स्तरों पर गतिविधियों और सरकार के कामकाज के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया जा रहा है। दो दिनों के कार्यक्रम में मौजूदा पदाधिकारियों के साथ पूर्व नेताओं को भी शामिल किया गया है।

इससे संगठन के अनुभव और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर व्यापक चर्चा का अवसर मिलेगा।संगठन से लेकर सत्ता से जुड़े प्रतिनिधियों तक के साथ बैठकों का सिलसिला इस दौरे को महत्वपूर्ण बनाता है।

छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों पर मान्यता का संकट: 23 अक्टूबर तक कमियां दूर न होने पर बढ़ेंगी मुश्किलें |  मान्यता Crisis for 30 Nursing Colleges in Chhattisgarh: Difficulties to Increase if Deficiencies Not Rectified by October 23
छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता पर संकट, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर नहीं कीं तो बढ़ेगी मुश्किल
18 Oct 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>रायपुर। </b>छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की पढ़ाई कराने वाले 30 कॉलेजों की मान्यता का मामला अटक गया है। इनमें 17 कॉलेजों के नवीनीकरण आवेदन खारिज हुए हैं। वहीं 13 कॉलेजों ने मान्यता के लिए आवेदन ही नहीं किया। इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने संबंधित 17 कॉलेजों को 23 अक्टूबर तक कमियां दूर कर रिपोर्ट देने का आखिरी मौका दिया है।

अब नजर इस बात पर रहेगी कि इन बैठकों में किन मुद्दों पर प्राथमिकता से चर्चा होती है और संगठनात्मक समीक्षा के बाद पार्टी स्तर पर क्या दिशा-निर्देश सामने आते हैं।
Tags:
  • स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ दौरा
  • छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन
  • स्मृति ईरानी रायपुर बैठक
  • भाजपा की 12 अहम बैठकें
  • छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी
  • भाजपा संगठन समीक्षा
  • Smriti Irani Chhattisgarh Visit
  • Chhattisgarh BJP Meeting
  • Smriti Irani Raipur Tour
महाकाल मंदिर में 27 अक्टूबर से बदलेंगे आरतियों के समय, जानें सुबह-शाम की आरती की नई टाइमिंग

By Arohi Raj

महाकाल मंदिर में 27 अक्टूबर से बदलेंगे आरतियों के समय, जानें सुबह-शाम की आरती की नई टाइमिंग
पुलिस ड्राइवर फिरोज की दो दिन में 4 करोड़ की और संपत्ति मिली, आंकड़ा 68 करोड़ पहुंचा

By Sanjay Gupta

पुलिस ड्राइवर फिरोज की दो दिन में 4 करोड़ की और संपत्ति मिली, आंकड़ा 68 करोड़ पहुंचा
सिंगल यूज मेडिकल डिवाइस पर केंद्र सरकार की रोक, इलाज पर बढ़ेगी अस्पतालों की लागत, मरीजों के बिल पर भी पड़ सकता है असर

By VINAY VERMA

सिंगल यूज मेडिकल डिवाइस पर केंद्र सरकार की रोक, इलाज पर बढ़ेगी अस्पतालों की लागत, मरीजों के बिल पर भी पड़ सकता है असर
राजस्थान की चिट्ठी: पंचायत चुनाव का घमासान, टाइगर श्रॉफ के शूटर्स गिरफ्तार; बेटियों ने बढ़ाया देश का मान

By Saurabh Mishra

राजस्थान की चिट्ठी: पंचायत चुनाव का घमासान, टाइगर श्रॉफ के शूटर्स गिरफ्तार; बेटियों ने बढ़ाया देश का मान
जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के तबादले, कई संभागों में बदले कार्यपालन अभियंता, प्रभार की जिम्मेदारी भी सौंपी

By

जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के तबादले, कई संभागों में बदले कार्यपालन अभियंता, प्रभार की जिम्मेदारी भी सौंपी
50 से अधिक पुलिसकर्मियों ने बहाना बनाकर कटवाई चुनावी ड्यूटी, अब विभागीय कार्रवाई की तैयारी

By Jageshwar Prasad

50 से अधिक पुलिसकर्मियों ने बहाना बनाकर कटवाई चुनावी ड्यूटी, अब विभागीय कार्रवाई की तैयारी
इंदौर कलेक्टर और अपर कलेक्टर ने एसडीएम-तहसीलदारों को लगाई फटकार, कामकाज की खोली पोल

By Sanjay Gupta

इंदौर कलेक्टर और अपर कलेक्टर ने एसडीएम-तहसीलदारों को लगाई फटकार, कामकाज की खोली पोल