Rajasthan Top News; राजस्थान पंचायत चुनाव: कहीं लाठी-डंडे चले, कहीं फर्जी वोटिंग पर हंगामा

Ashish Bhardwaj | Oct 24, 2026, 20:40 IST
Share
Rajasthan Top News
Rajasthan Top News

राजस्थान में पंच-सरपंच चुनाव के पहले चरण में शनिवार, 24 अक्टूबर को कई रंग देखने को मिल रहे है। कहीं वार्ड पंच की सीट को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, तो कहीं फर्जी मतदान के आरोपों पर ग्रामीण धरने पर बैठ गए। इसी बीच नागौर में एक दूल्हा सेहरा पहनकर वोट डालने पहुंचा।राजसमंद में 102 साल की बुजुर्ग महिला व्हीलचेयर पर मतदान केंद्र पहुंचीं।

राजस्थान टॉप न्यूज

राजस्थान पंचायत चुनाव: कहीं लाठी-डंडे चले, कहीं फर्जी वोटिंग पर हंगामा; दूल्हे ने सेहरा पहनकर डाला वोट

राजस्थान में पंच-सरपंच चुनाव के पहले चरण में शनिवार, 24 अक्टूबर को कई रंग देखने को मिल रहे है। कहीं वार्ड पंच की सीट को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, तो कहीं फर्जी मतदान के आरोपों पर ग्रामीण धरने पर बैठ गए। इसी बीच नागौर में एक दूल्हा सेहरा पहनकर वोट डालने पहुंचा।राजसमंद में 102 साल की बुजुर्ग महिला व्हीलचेयर पर मतदान केंद्र पहुंचीं। ... खबर पढ़ने के क्लिक करें

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: 16 जिलों की 3,314 ग्राम पंचायतों में मतदान, सरपंच पद के लिए 16,795 प्रत्याशी मैदान में

भीलवाड़ा में सरपंच पद के लिए सबसे अधिक 2,097 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों और केकड़ी, सावर व सरवाड़ क्षेत्रों में भी मतदान को लेकर प्रशासन ने व्यवस्थाएं की हैं। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना होगी और परिणाम जारी किए जाएंगे। इसके बाद 25 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान बॉर्डर पर ANTF की कार्रवाई सवालों के घेरे में, कॉन्स्टेबल पर पंजाब के बदमाशों से मिलीभगत के आरोप

श्रीगंगानगर के रावला मंडी इलाके में 12 अक्टूबर को एक बड़ी कार्रवाई हुई थी। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने आरडीएक्स और हथियार पकड़ने का दावा किया था। अब इस कार्रवाई की टाइमिंग और गोपनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के हवाले से टीम के एक कॉन्स्टेबल की भूमिका पर शक जताया गया है। एएनटीएफ आईजी ने इन आरोपों को गलत बताया है और जांच की बात कही है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

चूरू में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 7 माह की बच्ची घायल

चूरू जिले के ददरेवा में शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे कार और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के पांच सदस्य और कार चालक शामिल हैं। परिवार तारानगर के सोमसीसर गांव से गोगामेड़ी में देवी के दर्शन के लिए जा रहा था। हादसे में सात माह की बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

27 अफसरों पर भ्रष्टाचार के केस की मंजूरी, नाम और घोटाले की रकम गायब, जमीनों के खेल में दो SDM भी घिरे

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भ्रष्टाचार के 21 मामलों में 27 अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति दी है। इनमें दो SDM, एक तत्कालीन DSP, लेखा सेवा का अधिकारी और विकास अधिकारी शामिल हैं। कृषि विभाग के पांच मामले सामने आए हैं। सरकार ने अधिकारियों के नाम, जिले और कथित भ्रष्टाचार की रकम सार्वजनिक नहीं की है। ... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

LMB और गुड़ मिश्री मिष्ठान पर छापा, 35 हजार का लगा जुर्माना, मिठाई के पैकेट पर 1 नवंबर की थी डेट

त्योहारों पर अगर आप भी नामी दुकानों से मिठाई खरीद रहे हैं, तो पैकेट पर लिखी जानकारी जरूर देख लें। जयपुर में नापतोल विभाग की कार्रवाई में दो प्रतिष्ठित मिठाई कारोबारियों के यहां पैकेजिंग से जुड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं। विभाग ने कानोता स्थित गुड़ मिश्री प्राइवेट लिमिटेड और जौहरी बाजार स्थित लक्ष्मी मिष्ठान भंडार (LMB) पर कार्रवाई करते हुए कुल 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
Tags:
  • Rajasthan
  • पंचायत चुनाव
  • पंच-सरपंच चुनाव
  • राजस्थान
  • पाकिस्तान बॉर्डर
  • ANTF
  • एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • LMB
CG Top News : धान खरीदी में अंगूठा अनिवार्य, 50 ट्रेनें रद्द; रायपुर में टैक्स छूट समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : धान खरीदी में अंगूठा अनिवार्य, 50 ट्रेनें रद्द; रायपुर में टैक्स छूट समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
डिप्टी CM के पूर्व OSD पर FIR, 2.75 करोड़ की फर्जी FDR से शराब ठेका लेने का आरोप

By Sumit Kumar

डिप्टी CM के पूर्व OSD पर FIR, 2.75 करोड़ की फर्जी FDR से शराब ठेका लेने का आरोप
नेशनल हेराल्ड जमीन विवाद में बड़ा फैसला, भोपाल कोर्ट ने खारिज किया बीडीए का बेदखली केस

By Sandeep Kumar

नेशनल हेराल्ड जमीन विवाद में बड़ा फैसला, भोपाल कोर्ट ने खारिज किया बीडीए का बेदखली केस
ओबीसी आरक्षण पर सियासी हलचल के बीच कांग्रेस का बड़ा कदम, प्रदेश स्तरीय कमेटी गठित

By Neel Tiwari

ओबीसी आरक्षण पर सियासी हलचल के बीच कांग्रेस का बड़ा कदम, प्रदेश स्तरीय कमेटी गठित
सीएम मोहन यादव की किसानों को सौगात: 317.86 करोड़ रुपए खातों में भेजे गए, दो हजार 387 करोड़ की सिंचाई परियोजना शुरू

By Arohi Raj

सीएम मोहन यादव की किसानों को सौगात: 317.86 करोड़ रुपए खातों में भेजे गए, दो हजार 387 करोड़ की सिंचाई परियोजना शुरू
रायपुर एम्स से अचानक गायब हुई मरीज की मां, बेटे का इलाज कराने आई थी महिला, अपहरण का केस दर्ज

By Umeshwari Baghel

रायपुर एम्स से अचानक गायब हुई मरीज की मां, बेटे का इलाज कराने आई थी महिला, अपहरण का केस दर्ज
जेडीए विस्तार बना ग्रामीणों के लिए गले की फांस, 644 गांवों का काम अटका, चक्कर काटने को मजबूर

By Mukesh Sharma

जेडीए विस्तार बना ग्रामीणों के लिए गले की फांस, 644 गांवों का काम अटका, चक्कर काटने को मजबूर