आज शहडोल और बड़वानी दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, तेंदूपत्ता बोनस वितरण और नशामुक्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल
Aman Vaishnav | Oct 25, 2026, 08:54 IST
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री का 25 अक्टूबर का शहडोल और बड़वानी दौरा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज रविवार 25 अक्टूबर को शहडोल और बड़वानी जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम सुबह भोपाल में होटल ताज में सुशासन संवाद 3.0 में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर में सीएम शहडोल पहुंचकर तेंदूपत्ता बोनस बांटेंगे। साथ ही कई विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे। शाम को सीएम बड़वानी के कलाल्दा में गायत्री परिवार से संवाद, आदिवासी लोकनाट्य, मलखम्ब और गौशाला का अवलोकन करेंगे।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
तेंदूपत्ता बोनस और विकास कार्य
शाम को इंदौर होते हुए बड़वानी आगमन
शरद उत्सव और नशामुक्ति अभियान
एक नजर में देखें सीएम मोहन यादव का शेड्यूल
सुबह से दोपहर तक का कार्यक्रम
- सुबह 10:15 बजे: समत्व में एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क से ब्रीफिंग लेंगे।
- सुबह 11:10 से 11:20 बजे: होटल ताज, भोपाल पहुंचेंगे।
- सुबह 11:20 बजे: होटल ताज में आयोजित सुशासन संवाद 3.0 कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- दोपहर 12:15 से 12:30 बजे: स्टेट हैंगर, भोपाल पहुंचेंगे।
- दोपहर 12:35 से 1:10 बजे: भोपाल से जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
- दोपहर 1:20 से 2 बजे: शहडोल जिले की जयसिंहनगर विधानसभा स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे।
- शहडोल में स्थानीय कार्यक्रम: तेंदूपत्ता बोनस बांटेंगे और कई विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे।
- दोपहर 3:10 से 3:50 बजे: वापस जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
शाम को इंदौर और बड़वानी का दौरा
- शाम 4 से 4:55 बजे: जबलपुर से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
- शाम 5:05 से 5:35 बजे: हेलीकॉप्टर से बड़वानी जिले की सेंधवा तहसील के ग्राम कलाल्दा स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे।
- शाम 5:40 से 5:45 बजे: गायत्री धाम पहुंचेंगे।
- गायत्री धाम में स्थानीय कार्यक्रम: छात्रों और गायत्री परिवार के सदस्यों से बातचीत करेंगे। आदिवासी लोकनाट्य की प्रस्तुति देखेंगे, मलखम्ब का अवलोकन करेंगे और गौशाला का जायजा लेंगे।
रात के कार्यक्रम और विश्राम
- रात 8:15 से 8:30 बजे: गायत्री धाम परिसर में आयोजित शरद उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- रात 8:30 से 8:40 बजे: अग्रवाल मिडवे ट्रीट, सेंधवा पहुंचेंगे।
- रात 9:30 से 10:45 बजे: ग्राम अजगरिया, तहसील वरला, सेंधवा पहुंचेंगे।
- अजगरिया में स्थानीय कार्यक्रम: शिवपंथी नशामुक्ति कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
- रात 11:30 से 12:30 बजे: वापस गायत्री धाम, कलाल्दा पहुंचेंगे।
- रात्रि विश्राम: मुख्यमंत्री गायत्री धाम, कलाल्दा में रात बिताएंगे।
महाकाल की भस्म आरती में दिखा दिव्य रूप, चांदी का मुकुट, मुंडमाला और फूलों से सजे बाबा महाकाल
By Aman Vaishnav
MP में 15 पुलिस अफसरों को बड़ा झटका! तीन महीने पहले ही बने थे DSP, अक्टूबर में प्रमोशन रद्द
By Amresh Kushwaha
MP में कोचिंग सेंटरों पर सख्ती! वेबसाइट पर बतानी होगी फीस, CCTV और काउंसलिंग भी जरूरी
By Amresh Kushwaha
मध्य प्रदेश में महंगे डामर ने रोकी सड़कों की रफ्तार! करोड़ों के टेंडर अटके, अधूरे निर्माण से बढ़ी परेशानी
By Ramanand Tiwari
भाजपा में गए कांग्रेसियों की घर वापसी पर पहरा, पद और सम्मान की सियासत में उलझे दलबदलू नेता
By Ramanand Tiwari
छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: नदी में नहाने गए एक ही परिवार के 4 लोगों की डूबने से मौत, बचाने उतरे पिता की भी गई जान
By Umeshwari Baghel
Rajasthan Top News; राजस्थान पंचायत चुनाव: कहीं लाठी-डंडे चले, कहीं फर्जी वोटिंग पर हंगामा
By Ashish Bhardwaj